Science Seminar 2026: जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी ब्लाक सभागार चंबा में हुयी संपन्न, मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बडवाल और जिला शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने बढ़ाया प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों का उत्साह.
Himwant Live:
जनपद टिहरी गढ़वाल में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन ब्लॉक सभागार चंबा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल कमला बडवाल ने चयनित छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित करते हुए उनका खूब उत्साह बढ़ाया.
विकासखंड सभागार में में शनिबार को जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 संपन्न हुयी. विज्ञान संगोष्ठी 2026 (Science Seminar 2026) का मुख्य विषय "भारतीय ऊर्जा बास्केट 2047: संभावनाएं और चुनौतियां" (Indian Energy Basket 2047: Prospects and Challenges) है. जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे बाल वैज्ञानिकों ने ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को लेकर अपने शोधपत्र व विचार प्रस्तुत किए. संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बडवाल और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वी पी सिंह ने किया. इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बडवाल ने प्रतिभागी छात्रों और मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की विज्ञान संगोष्ठी (Science Seminar) छात्रों में वैज्ञानिक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता और संवाद कौशल को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है. इससे छात्रों में प्रकृति और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और अनुसंधान की भावना बढ़ती है. जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वी पी सिंह ने कहा है कि प्रतिभागियों को अनवरत परिश्रम करने और कभी हार न मानते हुए हर समस्या का वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाधान तलाशना चाहिए. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी चंबा शाकिर हुसैन ने भी छात्र छात्राओं को प्रेरित किया।
जिला विज्ञानं समन्वयक विजय मोहन गैरोला ने कहा है की जिले के सभी 9 ब्लॉक के 19 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंबा की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रोचक ढंग से प्रस्तुत किये।
प्रतियोगिता में कु सरन्या, रा इ का नागराजाधार चीलेडी ने प्रथम, आरती कंसवाल , ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय और ऋषभ बिजल्वान एसवीएम चंबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों के विज्ञान समन्वयक, छात्र छात्राओं के मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।