Breaking News: यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर घिरे मुसीबत में, तीन साथियों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, रिश्तेदार के साथ मारपीट करने का आरोप,
Himwant Live: देहरादून पुलिस ने यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल UK07 Rider को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनुराग समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है। अनुराग पर मारपीट करने के साथ ही चौकी में भी पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट का आरोप लगा है। बिग बॉस फेम और चर्चित यूट्यूबर अनुराग डोभाल के चचेरे साले राज सिंह चौहान ने उन पर अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है।
रिश्तेदार के साथ मारपीट का लगा आरोप
बिग बॉस फेम और चर्चित यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में हैं। अनुराग डोभाल के चचेरे साले राज सिंह चौहान ने उन पर अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। राज सिंह की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अनुराग डोभाल समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
चौकी पर भी किया हंगामा
थाना नेहरु कॉलोनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। मौके पर कंटेंट क्रिएटर/यू टयूबर अनुराग डोभाल व उसके साथियों द्वारा राज सिंह चौहान नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को समझाते हुए चौकी बायपास थाना नेहरू कॉलोनी पर ले आई।
चौकी पर दोनों पक्षों से वार्ता के दौरान अनुराग डोभाल, अभिषेक, अभय चौधरी एवं कुर्बान फिर से राज सिंह चौहान के साथ मारपीट पर उतारू हो गये, जिन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया, जिस पर चौकी में भी काफी देर तक बवाल होता रहा। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया गया और मारपीट में घायल राज सिंह चौहान को मेडिकल परीक्षण के लिए दून अस्पताल भेजा गया। राज सिंह की तहरीर पर अनुराग डोभाल व अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कौन है राज सिंह चौहान
बताया जा रहा है कि राज सिंह चौहान की चचेरी बहन रितिका, अनुराग डोभाल की पत्नी हैं। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बातचीत के लिए अनुराग ने राज को बुलाया था। जिसमें विवाद बढ़ने के बाद मारपीट हो गई।


Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।