पिछले पांच महीने से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्षरत प्रदेश प्रधान संगठन उत्तराखंड ने शासन स्तर पर मिले आश्वासन के बाद अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया है। संगठन ने साफ किया है कि यदि आश्वासन पर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो संगठन फिर से धरना प्रदर्शन कर आंदोलन शुरू करेगा।
उत्तराखंड प्रदेश प्रधान संगठन पिछले लंबे समय से अपनी मांगों की निराकरण के लिए आंदोलन कर रहा है। नाराज प्रदेश प्रधान संगठन उत्तराखंड ने बीते दिन प्रदेश के समस्त प्रधानों के साथ सचिवालय कूच किया गया। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत ने कहा है कि प्रधान संगठन के उग्र आंदोलन का सरकार द्वारा संज्ञान लिया गया। और मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर शैलेश बगौली, सचिव, मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड शासन द्वारा चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर प्रधान संगठन की दस सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए आश्वाशन दिया गया है। सचिव स्तर पर मिले आश्वासन पर उक्त धरना प्रदर्शन कार्यकम को प्रदेश प्रधान संगठन वापस लिया है। उन्होंने कहा है कि आश्वासन पर कार्यवाही नहीं होने पर प्रदेश प्रधान संगठन द्वारा उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।