Skip to main content

Posts

मनमाने कार्ययोजित आदेशों पर शिक्षकों में आक्रोश, राजकीय शिक्षक संघ ने बिना मानकों के कार्योजित आदेशों को तत्काल रद्द करने की उठाई मांग

स्थानांतरण अधिनियम में प्रावधान न होने के बावजूद शिक्षकों को मनमाने ढंग से कार्ययोजित (सम्बद्ध) किए जाने को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए निदेशक माध्यमिक शिक्षा से ऐसे कार्योजित आदेशों को तत्काल रद्द करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि विभाग द्वारा कुछ शिक्षकों को देहरादून के विद्यालयों में कार्योजित करने के आदेश के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर प्रसारित होने पर शिक्षकों में बिना मानकों के ऐसे आदेशों के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी व्याप्त हुई है। उधर राजकीय शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी भी इस मुद्दे पर एक्शन मोड़ में है।  संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा और महामंत्री डॉ अंकित जोशी ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा से ऐसे मनमाने आदेशों को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने निदेशक को भेजे ज्ञापन में कहा हैं कि राजकीय शिक्षक संघ, उत्तराखण्ड के संज्ञान में आया है कि विभाग द्वारा कुछ शिक्षकों को कार्ययोजित (सम्बद्ध) किए जाने संबंधी आदेश निर्गत किए गए हैं। राजकीय शिक्षक संघ का स्पष्ट मत है कि वर्तमान में प्रभावी उत्तराखण्ड लोक सेवकों के वार्षिक स्थानातरण अधिनियम...

NEP 2020: नई शिक्षा नीति ने शिक्षकों का काम बढ़ाया, घटी शिक्षण की गुणवत्ता

अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ के द्विवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में शिक्षकों के मुद्दों के साथ शिक्षा में सुधार के लिए मंथन किया जाएगा। आठ और नौ अगस्त को अहमदाबाद में आयोजित होने वाले अधिवेशन में देशभर के केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड से भी 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को देहरादून से अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ। संघ के देहरादून संभाग के महासचिव डीएम लखेड़ा ने बताया कि संघ केवि संगठन में शिक्षकों का सबसे बड़ा प्रतिनिधि संगठन है। शिक्षकों की मांगों को प्रभावी ढंग से उठाना उसकी जिम्मेदारी है। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद शिक्षकों का कार्य काफी बढ़ गया है। विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और उनके आंकड़ों को सरकारी पोर्टल पर अपलोड करने की अनिवार्यता के चलते गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रभावित हो रही है। बताया कि अधिवेशन में सातवें वेतन आयोग के तहत मिलने वाले तीनों वित्तीय लाभों का 100 प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने, पारदर्शी और स्थायी स्थानांतरण नीति लागू करने और लोकल व परस्पर स्थानांतरण को नीति में शामिल करने की मांग जोर-शोर से उठाई जाएगी। Read more... फर्जी...

पदोन्नति सहित शिक्षकों के अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ की निदेशक माध्यमिक शिक्षा के साथ 11 अगस्त को आयोजित होगी बैठक

राजकीय शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की 11 अगस्त को निदेशालय सभागार, ननूरखेड़ा, देहरादून निदेशक माध्यमिक शिक्षा के साथ शिक्षकों के महत्वपूर्ण प्रकरणों को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। शिक्षकों की पदोन्नति सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।  राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ अंकित जोशी ने कहा है कि राजकीय शिक्षक संघ द्वारा शिक्षा एवं शिक्षक हितों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर शासन एवं विभाग के साथ विस्तृत चर्चा किए जाने के अनुरोध पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा दिनांक 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को प्रातः 11:00 बजे निदेशालय सभागार, ननूरखेड़ा, देहरादून में बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में शिक्षकों की लंबित पदोन्नति को प्रमुख विषय के रूप में विस्तार से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त विभागीय प्रक्रियाओं तथा विद्यालयी शिक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी तथ्यात्मक एवं सकारात्मक संवाद होगा। प्रांतीय महामंत्री ने कहा है कि राजकीय शिक्षक संघ का प्रयास रहेगा कि शिक्षक हितों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों का प्रभावी ढंग से प्रस्तुतीकरण कर उनके समयबद्ध ...

उत्तराखंड की इन 13 महिलाओं को मिलेगा इस बार तीलू रौतेली पुरस्कार, सूची हुई जारी, आठ अगस्त को सीएम करेंगे सम्मानित

प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया गया है। पुरस्कार वितरण आठ अगस्त को संस्कृति विभाग के हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित सभागार में किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित महिलाओं को पुरस्कृत करेंगे। इसके अलावा 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार दिया जाएगा।   राज्य सरकार उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर खेल, समाजसेवा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से पुरस्कृत करती है। तीलू रौतेली की जयंती पर महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर महिलाओं एवं किशोरियों के लिए वर्ष 2006 से इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए विभाग को विभिन्न जिलों से इस बार 217 आवेदन मिले थे।   इसमें अल्मोड़ा से 21, बागेश्वर से आठ, चमोली और चंपावत से 12-12, देहरादून से 23, हरिद्वार से 22, नैनीताल से 29, पौड़ी से आठ, पिथौरागढ़ से 13, रुद्रप्रयाग से 11, टिहरी से 13, ऊधमसिंह नगर से 11 और उत्तरकाशी जिले से विभाग को...

फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले ये शिक्षक हुए सस्पेंड, हैरान कर देगा टीईटी का 'हाईटेक फर्जी प्रमाणपत्र'

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में फर्जी प्रमाणपत्र से ​शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है. जिसके तहत उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के फर्जी प्रमाणपत्र के जरिए नौकरी कर रहे तीन ​शिक्षकों पर निलंबन की गाज गिरी है.    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा विभाग ने जांच में भैसियाछाना ब्लॉक के तीन प्राथमिक विद्यालयों में तैनात किए गए इन तीन सहायक अध्यापकों को उनके टीईटी प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है. वहीं, विभाग ने तीनों को आरोप पत्र जारी करते हुए आगे की विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है. जाने पूरा मामला दरअसल, पूरा मामला भैसियाछाना विकासखंड के तीन प्राथमिक विद्यालयों राजकीय प्राथमिक विद्यालय बौड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुनखेत नवीन और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूढ़ाधार से जुड़ा है. इसी साल जनवरी में सहायक अध्यापकों की भर्ती के दौरान तीन अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी गई थी. Read more... इन तीन अभ्यर्थियों की हुई थी तैनाती:  इन अभ्यर्थियों में अंजना ग्वासीकोटी को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बौड़ा, प्रियांशु चंद्र को राजकीय प्राथम...

छात्रों की APAAR ID बनाने में उदासीनता बरतने पर वार्षिक गोपनीय आख्या में लिया जाएगा संज्ञान, महानिदेशक विद्यालय शिक्षा ने दिए निर्देश

महानिदेशक विद्यालय शिक्षा और राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा आकांक्षा कोंडे (IAS) ने स्कूली विद्यार्थियों की APAAR ID अपार आईडी बनाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि विद्यालय से लेकर जनपद स्तर तक अपार आईडी जेनरेशन की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। इस कार्य में उदासीनता बरतने पर संबंधितों की वार्षिक गोपनीय आख्या में संज्ञान लिया जाएगा। APAAR ID: उत्तराखंड में प्रत्येक विद्यार्थी की बनेगी अपार आईडी, मिलेगा 12 अंक का स्थायी नंबर सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा है कि उपर्युक्त विषयक आप अवगत हैं कि "One Nation, One Student ID" कार्यक्रम के अन्तर्गत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रत्येक छात्र-छात्रा हेतु एक स्थाई विशिष्ट 12 अंकीय APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) UDISE Potal के माध्यम से सृजित किये जाने हेतु सुविधा प्रदान की जा रही है। इस हेतु राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा समय-समय पर जनपदों को विभिन्न पत्रों तथा समीक्षा बैठकों के माध्यम से शत-प्रतिश...

2024 से पहले यूपी से डीएलएड करके उत्तराखंड में बने 150 शिक्षकों पर हाईकोर्ट के निर्देश, 15 अगस्त से पहले होगी जांच पड़ताल

Himwant Educational News वर्ष 2024 से पहले उत्तर प्रदेश से डीएलएड कर चुके उत्तराखंड के करीब 150 शिक्षकों के दस्तावेज जांच के दायरे में आ गए हैं. हाईकोर्ट ने इन शिक्षकों के दस्तावेज जांचने के निर्देश दिए हैं. जिसके बाद राज्यभर के अधिकारियों को इन शिक्षकों की सूची मुख्यालय को भेजने के लिए कहा गया है. खास बात ये है कि 15 अगस्त से पहले इन शिक्षकों से पूछताछ होनी है, ताकि इनकी सरकारी सेवा को लेकर निर्णय लिया जा सके. हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षकों की जांच:  राज्य में डीएलएड (Diploma in Elementary Education) करने के बाद सरकारी शिक्षक बनने वाले युवाओं को जांच का सामना करना पड़ेगा. यह वह शिक्षक हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश से डीएलएड किया है. दरअसल यह सब हाईकोर्ट के निर्देश पर हो रहा है. जिसमें शिक्षा विभाग इन दिनों बड़े स्तर पर होमवर्क में जुटा है. खास बात ये है कि अबतक करीब 150 शिक्षक चिन्हित हो चुके हैं, जिनके दस्तावेजों की जांच की जानी है. शिक्षा विभाग ने 150 शिक्षक किए चिन्हित:  मामला हाईकोर्ट से जुड़ा है, जिसमें पीआईएल होने के बाद कई सरकारी शिक्षकों पर गलत दस्तावेज बनाकर नौकरी लेने क...

शिक्षिका सृष्टि कंडारी संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, मृतका का पति और ननद गिरफ्तार

शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके पति सौरभ खत्री और ननद चारु को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को दोनों आरोपितों का डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल के बाद पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि सृष्टि कंडारी की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। अब पति और ननद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी है। Read more... भारी वर्षा की संभावना के चलते इन जिलों में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

INSPIRE award MANAK: डायट नई टिहरी में कार्यशाला हुई संपन्न, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वीपी सिंह ने सभी विद्यालयों से शतप्रतिशत नामांकन के दिए निर्देश,

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) नई टिहरी में INSPIRE award MANAK (इंस्पायर अवार्ड मानक) कार्यक्रम के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद के सभी विकासखंडों के संयोजकों के साथ ही विकासखंड चंबा के विज्ञान शिक्षकों और संस्थाध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वीपी सिंह ने जनपद के सभी विद्यालयों से इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत शतप्रतिशत नामांकन करने के निर्देश दिए हैं।     डाइट सभागार मैं आयोजित एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में शामिल हुए विकासखंड चंबा की सभी उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों और संस्थाध्यक्षों के साथ ही सभी विकासखंडों के ब्लॉक कॉर्डिनेटर ने  इंस्पायर योजना से जुड़ी तकनीकी जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वीपी सिंह ने कहां है कि इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षक छात्रों का उचित मार्गदर्शन कर उनके मन में विज्ञान एवं अनुसंधान की अलख जगाने का काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि इस...

District-level INSPIRE Award-MANAK workshop begins at DIET, New Tehri.

इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम District-level INSPIRE Award-MANAK workshop begins at DIET, New Tehri. डायट नई टिहरी में जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यशाला शुरू Report uploading....

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थान परिवर्तन के खिलाफ भारी जनाक्रोश, 31 जुलाई को जिला मुख्यालय में होगा विशाल जन-आंदोलन

टिहरी जिला मुख्यालय के लिए घोषित मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र स्थानांतरित करने की चर्चाओं के बाद जिले में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और नागरिक संगठनों ने एकजुट होकर 'टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति' का गठन किया है। समिति ने 31 जुलाई को जिला कार्यालय के बाहर एक विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है और जनता से इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।     टिहरी जिला मुख्यालय के लिए घोषित मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र स्थानांतरित करने की चर्चाओं के बाद जिले में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और नागरिक संगठनों ने एकजुट होकर 'टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति' का गठन किया है। समिति ने 31 जुलाई को जिला कार्यालय के बाहर एक विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है और जनता से इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। नई टिहरी के सुमन पार्क में आयोजित एक प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि टिहरी के लिए मेडिकल कॉलेज की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। ऐसे में इसे किस...

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

उत्तराखंड के 200 माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा अधर में, मार्च में अनुबंध पूरा होने के बाद बने यह हालात, प्रशिक्षक भी हुए बेरोजगार

उत्तराखंड के 200 सरकारी स्कूलों में छात्रों की व्यावसायिक शिक्षा बीच में छूट गई है। विभाग अभी तक स्थिति साफ ही नहीं कर पा रहा है। कार्यदायी कंपनी का अनुबंध पूरा होने के कारण यह हालात बने है। इससे जहां छात्रों की व्यावसायिक शिक्षा अधूरी छूट गई वहीं करीब 250 प्रशिक्षक भी बेरोजगार हो गए हैं।  उत्तराखंड में पिछले सत्र में कुल 531 सरकारी स्कूलों में छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही थी। मार्च में कंपनी का अनुबंध पूरा होने के साथ 200 स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम को पढ़ाई बंद पड़ी है। इसके लिए तैनात 255 व्यावसायिक प्रशिक्षक भी बेरोजगार घूम रहे हैं। उम्मीद की जा रही थी कि जुलाई से इन स्कूलों में भी विधिवत व्यावसायिक पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू हो जाएगी, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हो पाया। इधर, सरकार 544 नए स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा भी कर चुकी है। लेकिन विभाग उन 200 स्कूलों पर कोई फैसला नहीं ले सका है। निदेशालय स्तर से शासन को भेजे गए एमओयू को अभी तक अंतिम मंजूरी नहीं मिलने से इसमें देरी हो रही है। इसका खामियाजा छात्रों और व्यावसायिक प्रशिक्षकों को उठाना पड़ रहा है...

भारी बरसात की संभावना के चलते इस जिले में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 29 जुलाई को रहेंगे बंद

मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर  भारी बरसात की संभावना के चलते टिहरी और बागेश्वर जिलों में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 29 जुलाई को रहेंगे बंद। Read more...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...

अनुरोध तबादलों के लिए राज्य मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्रों की वैद्यता की अवधि पर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

अनुरोध तबादलों के लिए राज्य मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्रों की वैद्यता की अवधि पर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश Read more... कार्यक्रम के फोटोग्राफ यहां से करें Download Alien's interview: आइंस्टीन की सहयोगी ने लिया था एलियंस का इंटरव्यू! धरती पर ही छिपे हैं यह इंसानों से कई गुणा होशियार प्राणी, Mutual Transfer: पारस्परिक स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षक साथी अपना नाम, पदनाम व विषय, विद्यालय का नाम और मोबाइल नंबर यहां करें कमेंट। Read more..

राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में हर्षोल्लास एवं सेवा भावना के साथ मनाया गया शहीद श्री देव सुमन दिवस, श्रीदेव सुमन के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

छात्रों के साथ वृक्षारोपण करते हुए  कार्यक्रम अधिकारी कमलेश चन्द्र जोशी राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के नियमित गतिविधि दिवस (Regular Activity Day) के रूप में शहीद श्री देव सुमन दिवस श्रद्धा, उत्साह एवं जनसेवा की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, बौद्धिक सत्र तथा निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न रचनात्मक एवं समाजोपयोगी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।      कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ शहीद श्रीदेव सुमन के चित्र पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. यशवंत नेगी, कार्यक्रम अधिकारी कमलेश चन्द्र जोशी, समस्त शिक्षकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत आयोजित बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी कमलेश चन्द्र जोशी एवं प्रधानाचार्य डॉ. यशवंत नेगी ने विद्यार्थियों को शहीद श्रीदेव सुमन के त्याग, बलिदान, राष्ट्रप्रेम तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 11 IAS-IFS अफसरों के हुए तबादले, अब ज्योति यादव को मिली सचिव विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी

सरकार ने शुक्रवार देर शाम 11 आईएएस, आईएफएस अफसरों के विभागों में फेरबदल कर दिया। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए।  सचिव रविनाथ रमन से विद्यालयी शिक्षा हटाकर उन्हें परिवहन विभाग और आयुक्त परिवहन बनाया गया है। उनकी जगह अब  हाल ही में प्रतिनियुक्ति से लौटी सचिव ज्योति यादव को  विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।     प्रमुख सचिव एल फैनई से आबकारी विभाग हटाया गया है। बाकी विभाग बरकरार रहेंगे। सचिव नितेश कुमार झा से आईटी हटाकर उन्हें पंचायती राज विभाग सौंपा गया है। सचिव रविनाथ रमन से विद्यालयी शिक्षा हटाकर उन्हें परिवहन विभाग और आयुक्त परिवहन बनाया गया है। सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय को वर्तमान विभागों के साथ आईटी की जिम्मेदारी भी दी गई है। सचिव बृजेश कुमार संत से परिवहन हटाते हुए उन्हें आबकारी विभाग दिया गया है।    सचिव डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडेय को वर्तमान प्रभार के साथ गन्ना विकास एवं चीनी विभाग भी दिया गया है। हाल ही में प्रतिनियुक्ति से लौटी सचिव ज्योति यादव की बाध्य प्रतीक्षा खत्म करते हुए विद्या...

स्थानांतरण अधिनियम में उठी अति दुर्गम श्रेणी जोड़ने की मांग,

Uttarakhand transfer act. उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की इंजीनियर्स संघ में हुई प्रांतीय बैठक में वक्ताओं ने स्थानांतरण अधिनियम में सुगम, दुर्गम के अलावा अति दुर्गम श्रेणी को जोड़ने की मांग की है। संघ ने कहा कि नियमानुसार हुए तबादलों में किसी भी स्तर से कोई प्रशासनिक या अन्य हस्तक्षेप न हो, साथ ही स्थानांतरण के बाद किसी भी दशा में उनको निरस्त न किया जाए।     प्रांतीय अध्यक्ष सीडी सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंजीनियरों ने कहा कि ई-डीपीआर तैयार करने के लिए अभियंताओं को लैपटॉप उपलब्ध कराया जाए। विभागीय निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए मानकानुसार पर्याप्त संख्या में मेट व बेलदार उपलब्ध कराए जाएं। पुरानी पेंशन योजना को प्रदेश के समस्त कार्मिक के लिए लागू की जाए। वक्ताओं ने कहा कि विभागीय यंत्र संयंत्रों के संचालन के लिए चालकों के पद सृजित किए जाएं।    साथ ही जेई को सेवाकाल में तीन अनिवार्य पदोन्नति दी जाए। वक्ताओं ने जांच को लेकर भी बात रखी, उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में प्रशासनिक हस्तक्षेप पर रोक लगाई जाए और विभाग...

Himwant readers