UOU Induction Program: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के आदर्श अध्ययन केंद्र देहरादून में बीएड विशेष शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए आयोजित हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम, छात्रों के साथ साझा की पाठ्यक्रम से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां
रिपोर्ट- सुधांशु डोभाल, देहरादून.
![]() |
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के देहरादून अध्ययन केंद्र में वृहस्पतिबार को बीएड और एमएड विशेष शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम (Induction Program) आयोजित किया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय में नामांकित नए छात्रों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और उन्हें RCI में पंजीकरण सहित दोनों पाठ्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गयी.
देहरादून स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के आदर्श अध्ययन केंद्र (11000) क्षेत्रीय कार्यालय यूसीएफ सदन अजबपुर कलां में 29 अक्टूबर को बीएड विशेष शिक्षा और एमएड विशेष शिक्षा के लिए सत्र 2026-28 के लिए चयनित और नामांकित छात्र छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम (Induction Program) आयोजित किया गया. कार्यक्रम में शामिल सभी छात्रों का अध्ययन केंद्र में पंजीकरण किया गया है. इस दौरान जहां छात्र छात्राओं का जहाँ पाट्यक्रम में प्रवेश होने पर गर्मजोशी के साथ विश्वविद्यालय की और से स्वागत किया गया वहीँ छात्र छात्राओं को भारतीय पुनर्वास परिषद् में पंजीकरण सहित पाठ्यक्रमों के लेकर विस्तृत जानकारी दी गयी.
![]() |
Read more... |
इस मौके पर अध्ययन केंद्र के प्रभारी निदेशक डॉ सुभाष रमोला ने मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों में आयोजित किये जा रहे पुस्तक मेलों के विषय में भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले का लाभ विद्यार्थी अपने क्षेत्र के निवासियों को भी लेने के लिए प्रेरित करें।
पाठ्यक्रम समन्वयक सिद्धार्थ पोखरियाल द्वारा विद्यार्थियों को बीएड विशेष शिक्षा की ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ पाठ्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार से समझाया. साथ ही प्रत्येक सेमेस्टर में होने वाले प्रयोगात्मक कार्यों से संबंधित जानकारी भी साझा की। विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय सहायक निदेशक गोविंद सिंह रावत ने विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा संबंधी प्रक्रिया और ऑनलाइन असाइनमेंट से संबंधित जानकारियां साझा की। प्रेरण कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी प्रभारी परिसर निदेशक, सहायक क्षेत्रीय निदेशक व पाठ्यक्रम समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर श्री बृजमोहन सिंह खाती समेत बीएड विशेष शिक्षा के प्रथम सेमेस्टर के 150 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
क्या है दीक्षारंभ कार्यक्रम (Induction Program) ?
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) में बीएड विशेष शिक्षा (B.Ed. Special Education) के इंडक्शन प्रोग्राम (दीक्षारंभ कार्यक्रम) में नए छात्रों को कोर्स से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है।स कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों के बारे में विस्तार से बताया जाता है:
1. कोर्स का ढांचा और पाठ्यक्रम (Course Structure)
- विशेषज्ञता (Specialization): आप जिस विशिष्ट विकलांगता क्षेत्र (जैसे- दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, या बौद्धिक अक्षमता) में बीएड कर रहे हैं, उसके पाठ्यक्रम की रूपरेखा।
- क्रेडिट सिस्टम: प्रत्येक सेमेस्टर में कुल कितने क्रेडिट हैं और उन्हें कैसे पूरा करना है।
- अध्ययन सामग्री: सेल्फ लर्निंग मटेरियल (SLM) या बुक्स को कैसे डाउनलोड या उपयोग करना है।
2. प्रैक्टिकल और इंटर्नशिप (Practical & Internship)
- वर्कशॉप (Workshops): विशेष शिक्षा में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए अनिवार्य कार्यशालाओं (Workshops) का शेड्यूल और नियम।
- इंटर्नशिप: विशेष विद्यालयों (Special Schools) में शिक्षण अभ्यास (Teaching Practice) और केस स्टडीज को पूरा करने की प्रक्रिया।
- रिकॉर्ड फाइलें: प्रैक्टिकल फाइल और लेसन प्लान (Lesson Plans) कैसे तैयार करने हैं।
3. असाइनमेंट और परीक्षा प्रणाली (Assignments & Exams)
- असाइनमेंट (सत्रीय कार्य): ऑनलाइन या ऑफलाइन असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि, अंक और तरीका।
- वार्षिक/सेमेस्टर परीक्षा: थ्योरी परीक्षाओं का पैटर्न, पासिंग मार्क्स और परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया।
4. आरसीआई (RCI) पंजीकरण और नियम
- पुनर्वास परिषद (Rehabilitation Council of India): आरसीआई के नियमों के बारे में जानकारी, क्योंकि विशेष शिक्षक बनने के लिए RCI में पंजीकरण अनिवार्य होता है।
5. छात्र सहायता और संपर्क (Student Support)
- अध्ययन केंद्र की भूमिका: कक्षाओं (Counseling Classes) का समय और समन्वयक (Coordinator) से संपर्क करने का तरीका।
- स्टूडेंट पोर्टल: UOU की वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना रिजल्ट, एडमिट कार्ड और प्रोफाइल देखने की जानकारी।



Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।