सामाजिक कार्यकर्ता मुरारी लाल डोभाल के निधन से कुलणा अठुरवाला में शोक का माहोल व्याप्त, "आपकी स्मृतियाँ और स्नेह सदैव हमारे साथ रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि।"
Himwant Live:
| स्वर्गीय श्री मुरारी लाल डोभाल जी को विनम्र श्रद्धांजलि। आपकी स्मृतियाँ सदैव हमारे साथ रहेंगी. |
शिक्षा विभाग से सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मुरारी लाल डोभाल का निधन हो गया. वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से जहां अठुरवाला क्षेत्र और विशेष कर कुलणा में दुख का माहौल व्याप्त हुआ है वहीं कई जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र वासियों ने उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
शिक्षा विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्ति और विगत एक दशक से प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाने वाले मुरारी लाल डोभाल का सोमवार को निधन हो गया। 72 वर्षीय मुरारी लाल डोभाल टिहरी गढ़वाल के सारज्युला पट्टी के अंतर्गत कुलणा गांव के मूल निवासी थे और टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला में अपने परिजनों के साथ वर्षों से निवासरत थे। विगत कुछ समय से उनका स्वास्थ्य खराब था और तमाम उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। विद्यालयी शिक्षा विभाग में उन्होंने विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएँ दी हैं और मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरेंद्रनगर से वरिष्ठ प्रसाशनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वह अठुरवाला में प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे. अनेक सामाजिक कार्यों के साथ ही उन्होंने कुलणा गाँव में मंदिर निर्मार्ण और सौन्दर्यीकरण के लिए सराहनीय योगदान दिया.
उनके निधन पर डोईवाल के विधायक वृजभूषण गैरोला, बद्रीकेदार मंदिर समिति सदस्य दिनेश डोभाल, नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, अठुरवाला के सभासद संदीप नेगी, सेवानिवृत्त अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा शिव प्रसाद सेमवाल, दिनेश चन्द्र व्यास, पीपुल्स एसोसिएशन फार साइंटिफिक एजूकेशन ट्रस्ट के निदेशक अलख नारायण दुवे, हिमवंत लाइव न्यूज़ पोर्टल के संपादक सुशील डोभाल, सामजिक कार्यकर्ता चंडी प्रसाद डोभाल, ह्रदयराम डोभाल, विनोद कोठियाल, और अठुरवाला के पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल सहित अनेक लोगों ने संवेदनाये व्यक्त की हैं.
Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।