Skip to main content

Posts

Online Quiz Competition on Constitution Day 2024: भारतीय संविधान पर आधारित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए यहाँ करें क्लिक.

  संविधान दिवस के अवसर पर पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल से प्रवक्ता अर्थशास्त्र सुशील डोभाल द्वारा गतवर्षो की भांति एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों सहित आम लोग भी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल एसपी सेमवाल द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। यह प्रतियोगिता 30 नवम्बर तक जारी रहेगी। पहले प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रमाण पत्र ईमेल द्वारा भेजे जाएंगे। ईमेल में प्रमाणपत्र न मिल पाने पर प्रतिभागी यहां कमेंट कर सकते हैं।   Comment here Loading…   APAAR ID: उत्तराखंड में प्रत्येक विद्यार्थी की बनेगी अपार आईडी, मिलेगा 12 अंक का स्थायी नंबर कार्यक्रम के फोटोग्राफ यहां देखें हिमवंत ई-पत्रिका को यहां Follow करें। PM SHRI GIC Jakhnidhar- Photo Gallery शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए समर्पित वेव पत्रिका 'हिमवंत' के समूह में जुड़ने के लिए टच करें

Follow "Himavant", a web magazine dedicated to students and teachers,

  Click here for Follow "Himwant.''

खेलो इंडिया नेशनल फिटनेस कार्यक्रम की बेबनार में सभी व्यायाम शिक्षक करेंगे प्रतिभाग -सीईओ टिहरी।

    भारतीय खेल प्राधिकरण खेलो इंडिया नेशनल फिटनेस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न खेलों व खेल संबंधी गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले खेल और व्यायाम शिक्षकों प्रशिक्षकों और विशेष प्रशिक्षकों को प्रोत्साहित कर रहा है। इस आशय की जानकारी देते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया है कि प्राधिकरण द्वारा खेल और व्यायाम शिक्षकों और प्रशिक्षकों के लिए एक बेबनार कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। जिसमे टिहरी जिले के सभी व्यायाम शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।    उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया नेशनल फिटनेस कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर में खेल और खेलों से संबंधित गतिविधियों को खेल मंत्रालय द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत देशभर में ई पाठशाला के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण खेलो इंडिया नेशनल फिटनेस कार्यक्रम के तहत खेल और व्यायाम शिक्षकों और प्रशिक्षकों के लिए एक बेबनार का आयोजन कर रहा है टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों के खेल शिक्षकों को बेबनार पर इस कार्यक्रम से जुड़ने का आवाहन क...

National scholarship portal पर छात्रवृत्ति के लिए अब15 दिसम्बर तक मिलेगा आवेदन का मौका।

  National scholarship portal पर छात्रवृत्ति के लिए अब 15 दिसम्बर तक करें ऑनलाइन आवेदन। आवेदन की पूरी प्रक्रिया समझने के लिए यहां करें क्लिक।   Click here

राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में प्रतिभाशाली छात्राओं को किया गया सम्मानित।

 राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार, टिहरी गढ़वाल में 2019 की इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कक्षा 12 उत्तीर्ण कर चुकी विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा आस्था पेटवाल व अर्चना रतूड़ी  ने विद्यालय में अध्ययनरत अपने जूनियर छात्र छात्राओं को अनुशासन और कठोर परिश्रम का संदेश दिया है।      टिहरी गढ़वाल के जाखणीधार विकासखंड के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली दो छात्राओं को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल ने विद्यालय की दोनों प्रतिभाशाली छात्राओं और उनके अभिभावकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में उक्त दोनों छात्राएं अन्य छात्र-छात्राओं के लिए अनुकरणीय उदाहरण हैं। उन्होंने  छात्राओं को विद्यालय परिवार की तरफ से स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की इस मौके पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष गोविंद राम सेमवाल और विद्यालय ...

इंटर कॉलेज जाखणीधार में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हुई सम्पन्न।

  राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा में कुल 181 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।        जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार मेँ जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा गत वर्षों की भांति परीक्षा केंद्र बनाया गया था। आज सम्पन्न हुई प्रवेश परीक्षा में 304 नामांकित अभ्यर्थियों में से इस केंद्र से कुल 181 बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा आरम्भ होने से पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह तथा परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक दिनेश प्रसाद डंगवाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा पूर्व बैठक में परीक्षा अनुभाग तथा कक्ष निरीक्षकों की टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कला प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों द्वारा भेजी गई कुछ प्रविष्टियां ।

Lata Uniyal, GHSS Devtadhar Tehri Garhwal, Uttarakhand

सूर्यास्त के समय सूर्यदेव ने बादलों की ओट में छिपकर कराए सुनहरे बादलों में भोलेनाथ के दर्शन।

ॐ नमः शिवाय। सूर्यास्त के समय आसमान में सूर्यदेव ने बादलों के साथ अठखेलियाँ करते हुए करवाये भगवान भोलेनाथ के दर्शन। इसे संयोग कहें या कुछ और, किन्तु पलभर के लिए सूर्यदेव ने बादलों की ओट में जाकर भोलेनाथ के हमे दर्शन करवा दिए। बादलों के पीछे जैसे ही सूर्यदेव छिपने लगे वैसे ही सूर्यास्त के समय सुनहरे बादलों ने भोले शंकर की आकृति बना ली। नजारे को कैमरे में उतारने में पलभर की देर हुई वरना भोलेनाथ के साथ ही उनके त्रिशूल, डमरू, जटा से निकलती भागीरथी गंगा की धारा और नंदी को भी आपके सामने इस फोटो में प्रस्तुत कर पाता। फोटो ऋषिकेश से देहरादून की ओर आते हुए जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास कार से ली गयी है। जय भोलेनाथ।

मांग का अर्थ, परिभाषा, मांग तालिका, मांग के प्रकार और मांग वक्र।

    सुशील डोभाल  प्रिय विद्यार्थियों, कोरोना के इस चुनौती भरे समय मे स्कूल कॉलेज बंद रहने के कारण आप सभी की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। हमारी सरकारें, विद्यलयी शिक्षा विभाग, विद्यालय प्रशासन, विभागीय अधिकारी और सभी शिक्षक आपकी शिक्षा दीक्षा को लेकर चिंतित हैं और विभिन्न माध्यमो से आप तक शैक्षिक सामग्री पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही ऑनलाइन माध्यम से आपको विषयगत लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। आप मे से अनेक विद्यार्थी इन सुविधाओं का अच्छा लाभ ले रहे हैं किंतु कुछ छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की उदासीनता चिंतनीय है। कक्षा 11 व 12 के अर्थशास्त्र विषय के विद्यार्थियों के लिए मैं समय समय पर "हिमवंत" के माध्यम से शैक्षिक सामग्री और नोट्स प्रस्तुत करता रहा हूँ, इसी क्रम में आज आपके लिए अर्थशास्त्र विषय मे "मांग का अर्थ, परिभाषा, प्रकार और मांग वक्र" को विस्तार से प्रस्तुत कर रहा हूँ। आशा है मेरा यह प्रयास आपके लिए उपयोगी सावित होगा।        मांग (Demand) एवं   पूर्ति (Supply)   अर्थशास्त्र में दो महत्वपूर्ण घटक होते हैं। हमा...

SCERT उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित "स्वयं प्रभा" कार्यक्रम का 'हिमवंत' पर लें सरल ढंग से ऑनलाइन प्रशिक्षण.

   समस्त शिक्षक साथियों को मेरा नमस्कार. साथियों कोविड- 19  के कारण देशभर के स्कूल कॉलेज बंद है और कक्षा कक्षों में शिक्षण फ़िलहाल नहीं हो पा रहा है. मार्च से लेकर अभी तक स्कूलों के बंद रहने से विद्यार्थियों को जो शैक्षिक क्षति हुयी है उसकी भरपाई करना बेहद कठिन कार्य है. यथासंभव सभी शिक्षक विभिन्न माध्यमों से ऑनलाइन शिक्षण के द्वारा अपने विद्यार्थियों को लाभंविंत करने का प्रयास कर रहे है ,  लेकिन इंटरनेट कनेक्टिविटी और स्मार्टफोन आदि सुविधाओं के पहुँच सभी छात्र-छात्राओं तक न हो पाने और तकनिकी जानकारी के अभाव में यह कार्य अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रहा है. कक्षा शिक्षण का विकल्प ऑनलाइन शिक्षण नहीं हो सकता ,  किन्तु हमारे सम्मुख आज जो परिस्थितियां खड़ी है उनको ध्यान में रखते हुए कोरोनाकाल में ऑनलाइन शिक्षण ,  टेलीविजन और रेडियों जैसे संचार माध्द्वायमों द्वारा शिक्षण बेहतरीन विकल्प सवित हो सकते हैं. इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड द्वारा शैक्षिक कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए प्रसिद्द "स्वयं प्रभा चैनल" के प्रयोग हेतु राज्यभ...

अपर शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने NATS कार्यक्रम में छात्रों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का किया आवाहन।

अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो, अभिभावकों व आम लोगो से राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना (NATS) के लिए लाभार्थी छात्र छात्राओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया है। कौशल विकास योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं की दक्षता को  बढ़ाना है। केंद्र सरकार युवाओं को उनके कार्यक्षेत्र में निशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाती है और प्रशिक्षण लेने वाले प्रतिभागियों को आठ हजार रुपये प्रतिमाह तक की छात्रवृत्ति भी प्रदान करती है। राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना 2020 उन सभी युवाओं और विद्यार्थियों के लिए है जो आईटीआई, फ्रेशर, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और हाल ही में कक्षा 10 या उससे अगली किसी कक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। गढ़वाल मंडल के अंतर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और अभिभावकों को सम्बोधित अपर शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने इस योजना की जानकारी लाभार्थी छात्रों तक पहुंचने की अपील की है। उन्होंन...

NEP2020: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, यहां पढ़ें विस्तार से।

National Education Policy 2020: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, यहां पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  Click Here

Himwant readers