Skip to main content

Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर यह कॉलेज आयोजित कर रहा है ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता। सैकड़ों प्रतिभागियों को मिल रहे हैं आकर्षक प्रमाण-पत्र।

       राष्ट्रीय खेल दिवस यानी हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त के अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और आमलोगों में खेल भावना, राष्ट्रीयता और सामान्य बढ़ाने के उद्देश्य से एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-मेल द्वारा आकर्षक प्रमाण पत्र भेजे जाएंगे।    उल्लेखनीय है कि अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल में कोविड-19 के शुरुआती लॉकडाउन से लेकर अब तक विद्यार्थियों के लिए अनेक ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में न केवल टिहरी जिले के विद्यार्थियों ने बल्कि उत्तराखंड के समस्त जनपदों के साथ ही पड़ोसी राज्यों की भी हजारों विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल ने कहा है कि हॉकी के माध्यम से  दुनिया में भारत को एक अनूठी पहचान दिलवाने वाले हॉकी...

मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी, एसपी सेमवाल ने इंस्पायर अवार्ड स्कीम में विद्यार्थियों के नामांकन में तेजी लाने के दिए निर्देश।

  टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यो को इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम के अंतर्गत बाल वैज्ञानिकों के ऑनलाइन नामांकन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कक्षा 6 से 10 तक के समस्त विद्यार्थियों को इस योजना के उद्देश्य और उपयोगिता से परिचय करवाया जाए। इसी क्रम में विकासखंड जाखणीधार के खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह ने समस्त विद्यालयों को 31 अगस्त तक छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन नामांकन करते हुए नामांकित छात्रों की सूची गूगल फार्म के द्वारा उनके कार्यालय को उपलव्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।  सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत देशभर में कक्षा 6 से 10 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अनुसंधान की विचारधारा को बढ़ावा देने और विज्ञान के क्षेत्र में नई खोजों की संभावना के लिए इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यालय से पाँच-पाँच विद्यार्थियों का नामांकन किया जाता है। नामांकन के दौरान विद्यार्थी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पोर्टल पर अपने विचार, नवाचार व मॉडल अपलोड करते हैं। उनके विचार, नवा...

अटल उत्कृष्ट विद्यालय की काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर किए जाने से नाराज शिक्षक पहुंचे हाईकोर्ट, नियुक्ति प्रक्रिया पर मिल सकता है हाईकोर्ट का स्थगन आदेश।

अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में तैनाती के लिए आयोजित काउंसलिंग से बाहर किए गए शिक्षक कोर्ट पहुंच गए हैं। शिक्षकों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया में जमकर मनमानी की गई है। नाराज शिक्षक सोमवार तक तैनाती प्रक्रिया पर स्टे लेने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए हाईकोर्ट के अधिवक्ता से बात कर आगे की रणनीति तय कर ली गयी है।   राज्य के अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की तैनाती के लिए विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर काउंसलिंग के माध्यम से विद्यालय में तैनाती की जानी थी। इसके लिए 12 और 13 अगस्त को राज्य स्तरीय काउंसलिंग राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून में आयोजित की गई। लेकिन काउंसलिंग में राज्य के दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों को उस वक्त झटका लगा जब पूर्व से अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।  विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जो शिक्षक पूर्व से अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में कार्यरत हैं उन्हें इस काउंसलिंग में शामिल नहीं किया जा सकता, जबकि पूर्व में जा...

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की कॉन्सिलिंग में पहुंचे शिक्षकों को हाथ लगी मायूसी। पहले से अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को कॉन्सिलिंग में शामिल होने का नही मिला मौका।

  अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती को लेकर काउंसलिंग में पहले दिन आज राज्य के दूरदराज क्षेत्रों से देहरादून पहुंचे शिक्षकों को  मायूसी हाथ लगी है। शिक्षकों ने काउंसलिंग में जहां अनेक विद्यालयों के रिक्त पदों को सूची में नहीं दिखाए जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की वही पहले से अटल उत्कृष्ट विद्यालयों मैं कार्यरत शिक्षकों को काउंसलिंग में शामिल न करने असमंजस की स्थिति बनी रही।      राज्य की 189 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की तैनाती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर शिक्षकों की तैनाती के लिए आयोजित काउंसलिंग के पहले दिन आज अफरा तफरी का माहौल व्याप्त रहा। राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों से देहरादून पहुंचे शिक्षकों को उस वक्त मायूसी हाथ लगी जब उन्हें पहले से अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को अपनी पसंद की इच्छित विद्यालयों में तैनाती के लिए काउंसलिंग में प्रतिभाग  करवाने से इंकार कर दिया गया। शिक्षकों का कहना है कि तैनाती के लिए आयोजित की गई स्क्रीनिंग परीक्षा की विज्ञप्ति में इस प्रकार का कोई प्रावधान न...

नई टिहरी से पूनम डोभाल को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, कई संगठनों से जुड़े लोगों ने दी बधाई

 वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर आज प्रदेश सरकार ने राज्य की 22 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी वीरांगनाओं को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नई टिहरी से पूनम डोभाल को भी तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  शुक्रवार को वर्ष 2020-21 के पुरस्कारों के लिए चयनित महिलाओं के नामों की घोषणा कर दी गई थी। भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को ये पुरस्कार मिला है। नई टिहरी नगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूनम डोभाल को भी तीलू रौतेली राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पूनम डोभाल ने नगर क्षेत्र में कोरोनाकाल में सराहनीय कार्य किया है। उनके सम्मानित किए जाने से नई टिहरी सहित उनके  गांव कुलणा अठुरवाला में भी खुशी का माहौल व्याप्त है। पूनम डोभाल नई टिहरी के प्रतिष्ठित व्यवसायी और उद्योग व्यापार मंडल नई टिहरी के पूर्व अध्यक्ष स्व. रोशन डोभाल की पत्नी है। शादी के 4 वर्ष बाद पति की गंभीर बीमार से निधन होने के बाद पूनम ने आंगनबाड़ी के माध्यम से समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करने की ठान...

NISHTHA Secondary प्रशिक्षण की प्रगति की सूचना यहां दर्ज करें प्रधानाचार्य

माध्यमिक शिक्षकों के लिए NISHTHA प्रशिक्षण 1 अगस्त से आरम्भ हो चुका है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अगस्त माह में तीन कोर्स किए जाने हैं। विद्यालय स्तर पर संस्थाध्यक्षों को इस कार्यक्रम का शतप्रतिशत क्रियान्वयन करवाना है तथा प्रशिक्षण की प्रगति की सूचना इस फार्म पर भरकर प्रत्येक शनिबार को 11:00AM तक उपलव्ध करवानी है। संस्थाध्यक्ष कृपया यह सुनिश्चित कर लें कि सम्बन्धित शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा निष्ठा कोर्स से सम्बंधित प्रशिक्षण लेकर प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लिया है। Loading…

NISHTHA Secondary Training, SCERT का registration form भरने के लिए यहां करें क्लिक।

NISHTHA Secondary Training 2021-22,  दीक्षा पोर्टल पर पंजीकरण के बाद SCERT registration के लिए यहां करें क्लिक।  Click Here

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल यहां देखें 'हिमवंत' पर।

  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल 2020-21 हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाफल   Click Here इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाफल  Click Here

पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा ने अवधेश सेमवाल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी। संगठन के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं।

 पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के सँघर्ष को मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा उत्तराखण्ड ने जनपद चमोली से अवधेश सेमवाल को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) के प्रान्तीय आई टी सेल का दायित्व दिया है। यह जिम्मेदारी मिलने पर जिस प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल व मोर्चे  के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएँ दी की हैं। सेमवाल जनपद चमोली में शिक्षा विभाग के समर्पित व कर्मठ कर्मचारी हैं।       प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल कहा कि संयुक्त मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली की इस लड़ाई में प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी संघ का आह्वाहन कर रहा है। पुरानी पेंशन की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए  आज सशक्त कार्मिकों की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है  कि अवधेश सेमवाल  के दायित्व निर्वहन से  यह लड़ाई अधिक मजबूत होगी।        प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार युवा कार्मिक भी जुड़ रहे हैं जिससे पुरानी पेंशन बहाली के सँघर्ष को मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने...

Class-XII, Economics 1st. Unit Test 2021-22

 कक्षा 12 अर्थशास्त्र विषय के समस्त छात्र-छात्राओं का प्रथम मासिक परीक्षा में स्वागत है। ऑनलाइन माध्यम से किये जा रहे शिक्षण के आधार पर आपके लिए प्रथम मासिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह ऑनलाइन मासिक परीक्षा आपके लिए महत्वपूर्ण है इसलिए परीक्षा गम्भीरतापूर्वक दें और अपने सभी सहपाठियों को इस परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए अवश्य कहें। यह परीक्षा दिनांक 29 व 30 जुलाई को प्रातः 10 बजे आयोजित की जाएगी। Loading… शिक्षक अपने विद्यार्थियों को इस Online Test में प्रतिभाग करवाने के लिए अपना व अपने विद्यालय का नाम नीचे दिए कमेंट बॉक्स में पोस्ट करें।

माध्यमिक शिक्षक 'निष्ठा प्रशिक्षण' के लिए यहां से डाउनलोड करें Diksha app

  उत्तराखंड में माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रवक्ता और सहायक अध्यापको के लिए निष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत 1 अगस्त से ऑनलाइन प्रशिक्षण आरम्भ किया जा रहा है। 'निष्ठा प्रशिक्षण' प्राप्त करने के लिए शिक्षक व संस्थाध्यक्ष यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करते हुए अपने स्मार्टफोन पर Diksha App Install कर लें। यह प्रशिक्षण 1 अगस्त 2021 से ऑनलाइन माध्यम में दीक्षा प्लेटफार्म पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमे समस्त प्रवक्ता व सहायक अध्यापक एलटी सहित संस्थाध्यक्षो को भी अनिवार्यतः प्रशिक्षण प्राप्त करना है। अपने मोबाइल पर दीक्षा ऐप इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें। जिन शिक्षकों के मोबाइल फोन पर Diksha app पहले से ही इंस्टॉल है वह इसे अपडेट कर लें और इसकी जांच कर लें की आपके मोबाइल पर यह सही ढंग से संचालित हो रहा है या नहीं। अन्यथा पहले से इंस्टॉल एप को हटाकर इसके स्थान पर ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक कर दीक्षा एप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल कर लें। स्मार्ट फोन पर दीक्षा एप को इंस्टॉल करने के बाद उस पर अपना यूजर अकाउंट बना लें। यूजर अकाउंट बनाते समय दीक्षा एप पर अपना स्थाई मोबाइल नंबर और मेल अकाउंट पंज...

उत्तराखंड में माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रवक्ता व एलटी शिक्षक एक अगस्त से लेंगे 'निष्ठा का प्रशिक्षण', 31 जुलाई तक 'दीक्षा प्लेटफॉर्म' पर करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन।

 उत्तराखंड में 1 अगस्त से माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रवक्ता और सहायक अध्यापक निष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इससे पहले इन सभी शिक्षकों को  31 जुलाई 2021 तक निष्ठा प्रशिक्षण के लिए दीक्षा प्लेटफॉर्म पर अपना पंजीकरण करना होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यापक सफलता के लिए राज्य, जनपद और ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों की मॉनिटरिंग कमेटियां गठित की गई हैं।  निष्ठा प्रशिक्षण के प्रथम चरण में गत वर्ष प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। अब द्वितीय चरण में देशभर में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड में 22453 प्रवक्ता एवं एलटी शिक्षकों के प्रशिक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।एससीईआरटी उत्तराखंड द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इसके अंतर्गत आज एससीआरटी द्वारा राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य और खंड शिक्षा अधिकारियों सहित आईसीटी क...

Himwant readers