Skip to main content

अटल उत्कृष्ट विद्यालय की काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर किए जाने से नाराज शिक्षक पहुंचे हाईकोर्ट, नियुक्ति प्रक्रिया पर मिल सकता है हाईकोर्ट का स्थगन आदेश।


अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में तैनाती के लिए आयोजित काउंसलिंग से बाहर किए गए शिक्षक कोर्ट पहुंच गए हैं। शिक्षकों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया में जमकर मनमानी की गई है। नाराज शिक्षक सोमवार तक तैनाती प्रक्रिया पर स्टे लेने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए हाईकोर्ट के अधिवक्ता से बात कर आगे की रणनीति तय कर ली गयी है। 


 राज्य के अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की तैनाती के लिए विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर काउंसलिंग के माध्यम से विद्यालय में तैनाती की जानी थी। इसके लिए 12 और 13 अगस्त को राज्य स्तरीय काउंसलिंग राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून में आयोजित की गई। लेकिन काउंसलिंग में राज्य के दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों को उस वक्त झटका लगा जब पूर्व से अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।  विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जो शिक्षक पूर्व से अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में कार्यरत हैं उन्हें इस काउंसलिंग में शामिल नहीं किया जा सकता, जबकि पूर्व में जारी शासनादेशों में ऐसे कोई निर्देश नहीं थे और न हीं स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए निर्गत की गई विज्ञप्ति में ऐसी कोई शर्ते रखी गई थी। नाराज शिक्षकों का कहना है कि यदि पूर्व से कार्यरत शिक्षकों को तैनाती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाना था तो उन्हें समय पर इसके लिए निर्देशित क्यों नहीं किया गया।

    राज्य में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा की सुविधा देने के लिए प्रत्येक विकास खंडों में दो-दो इंटर कॉलेजों को अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में चयनित किया गया है और इन विद्यालयों को सीबीएसई से सम्बद्ध करते हुए अंग्रेजी माध्यम में संचालित करने की योजना है। इन विद्यालयों के लिए अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण में सक्षम शिक्षकों की तैनाती के उद्देश्य से विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा पूर्व में निर्गत शासनादेश के अनुरूप स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित करवाई गयी थी।  राज्य में पिछले लंबे समय से शिक्षकों के स्थानांतरण न हो पाने के कारण भी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में पदस्थापित होने के लिए बड़ी मात्रा में शिक्षकों ने आवेदन किया है। इसमें वह शिक्षक भी शामिल थे जो पूर्व से अन्य अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में कार्यरत हैं। 

      इच्छुक विद्यालय में तैनाती के लिए शिक्षकों ने स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए आवेदन किया और काउंसलिंग में प्रतिभाग किया किंतु विभागीय अधिकारियों ने ऐन वक्त पर उन्हें काउंसलिंग में शामिल होने से रोक दिया था। इस कथित मनमानी के खिलाफ शिक्षकों का एक वर्ग अब हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गया है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए शिक्षकों ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता से संपर्क कर उनके समक्ष सभी तथ्य रख दिए हैं। इस मुद्दे पर सोमवार तक अटल उत्कृष्ट विद्यलयो के शिक्षक स्थगन आदेश लेने का प्रयास कर रहे हैं। शिक्षकों का हाईकोर्ट से स्थगन आदेश आने पर उन शिक्षकों के हित प्रभावित होने स्वाभाविक है जिन्हें काउंसलिंग में उनकी पसंद के इंटर कॉलेज आवंटित हो चुके हैं। दूसरी ओर  नाराज शिक्षकों ने काउंसलिंग के दौरान राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की चुप्पी की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना की है, जिसके बाद इन शिक्षकों के समर्थन में राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े पदाधिकारियों के मांग पत्र व ज्ञापन भी अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में दिखाई देने लगे है।

अपने सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स पोस्ट करें। 

Comments

  1. सही बात है जब सभी को लाभ मिल रहा है तो जो मेरिट मे टॉप आये है चाहे वो अटल स्कूल मे ही ku ना हो उन्हें भी लाभ मिलना चाहिए आर्टिकल 16 भी समानता का अदिकार देता है उन्हें भी अपना हक़ मिलना चाहिए

    ReplyDelete
  2. हमारा देश एक संविधान से चलता है, कार्यपालिका का दायित्व उसका अनुपालन करना है और जब इसका उल्लंघन होता है तो पीड़ित न्यायपालिका की चौखट चढ़ता है तथा मीडिया मसले को उजागर करता है।

    अटल स्कूल्स की कॉउंसलिंग भर्ती संबंधी 23 जुलाई 2021 के शासनादेश का का खुला violation है साथ ही अज्ञानता व हठधर्मिता का प्रदर्शन।

    ReplyDelete
  3. अटल उत्कृष्ट विद्यालयों से आए शिक्षकों के पद रिक्त मानते हुए उन्हें भी merit list के अनुसार नियुक्ति देनी चाहिए..पर जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है उनका पद रिक्त माना जाये जिस से उन स्कूल्स को भी शिक्षक मिल सके

    ReplyDelete
  4. All posts should be considered vacant. All will willing candidates should psss through a screening test. There should be one criteria for all posts. The test must include 75 percent subject+25percent English language. Interview should carry 20 marksto test the fluency of the candidates.

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...