Uttarakhand CM Balashray Yojana: मुख्यमंत्री बालश्रय योजना बनेगी आपदा में अनाथ हुए बच्चों का सहारा, आपदा और दुर्घटना में माता-पिता खोने वाले बच्चों को ऐसे मिलेगा योजना का लाभ, आपदा पीड़ित बच्चों की मदद के लिए आप भी आए आगे
भारत का हर बच्चा शिक्षित हो और उसकी शिक्षा दीक्षा बिना किसी बाधा की निरंतर चलती रहे, इसके लिए केंद्र सरकार एवं सभी राज्य सरकारें मिलकर पूरी दृढ़ता के साथ बेहद गंभीरता से कार्य कर रही हैं, किंतु दुर्भाग्य से देशभर में विभिन्न प्रकार की आपदाओं में जहां हजारों बच्चे अपना जीवन खो देते है वहीं बड़ी संख्या में बच्चे अनाथ होकर स्कूली शिक्षा की मुख्यधारा से भटकने को मजबूर हो जाते है और न केवल उनकी शिक्षा बाधित हो जाती है बल्कि बाल अधिकारों सहित उनका जीवन तमाम तरह मुसीबतों और कठिनाइयों से घिर जाता है। बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं इसलिए बच्चों को आपदाओं से बचाए रखना हम सभी का दायित्व है। Sushil Dobhal, Editor 'Himwant' हाल ही में उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में संपन्न हुई चाइल्ड सेंट्रिक डिजास्टर रिस्क रिडक्शन CCDRR विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण और कार्यशाला से लौटते समय मेरे मन में यह विचार आया कि आपदा पीड़ित ऐसे बच्चों के लिए उत्तराखंड मुख्यमंत्री बालश्रय योजना की जानकारी आप सभी के साथ शेयर करूं, ताकि आपदा में अनाथ हुए बच्चों की स्कूली शिक्षा को इस यो...