Skip to main content

Posts

Uttarakhand CM Balashray Yojana‌: मुख्यमंत्री बालश्रय योजना बनेगी आपदा में अनाथ हुए बच्चों का सहारा, आपदा और दुर्घटना में माता-पिता खोने वाले बच्चों को ऐसे मिलेगा योजना का लाभ, आपदा पीड़ित बच्चों की मदद के लिए आप भी आए आगे

     भारत का हर बच्चा शिक्षित हो और उसकी शिक्षा दीक्षा बिना किसी बाधा की निरंतर चलती रहे, इसके लिए केंद्र सरकार एवं सभी राज्य सरकारें मिलकर पूरी दृढ़ता के साथ बेहद गंभीरता से कार्य कर रही हैं, किंतु दुर्भाग्य से देशभर में विभिन्न प्रकार की आपदाओं में जहां हजारों बच्चे अपना जीवन खो देते है वहीं बड़ी संख्या में बच्चे अनाथ होकर स्कूली शिक्षा की मुख्यधारा से भटकने को मजबूर हो जाते है और न केवल उनकी शिक्षा बाधित हो जाती है बल्कि बाल अधिकारों सहित उनका जीवन तमाम तरह मुसीबतों और कठिनाइयों से घिर जाता है। बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं इसलिए बच्चों को आपदाओं से बचाए रखना हम सभी का दायित्व है।  Sushil Dobhal, Editor 'Himwant'   हाल ही में उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में संपन्न हुई चाइल्ड सेंट्रिक डिजास्टर रिस्क रिडक्शन CCDRR विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण और कार्यशाला से लौटते समय मेरे मन में यह विचार आया कि आपदा पीड़ित ऐसे बच्चों के लिए उत्तराखंड मुख्यमंत्री बालश्रय योजना की जानकारी आप सभी के साथ शेयर करूं, ताकि आपदा में अनाथ हुए बच्चों की स्कूली शिक्षा को इस यो...

Uttrakhand gest teachers: अतिथि शिक्षकों को लेकर सामने आई बड़ी खबर, बढ़ सकता है मानदेय लेकिन स्थाई शिक्षकों की तैनाती पर हटाना ही पड़ेगा

Uttrakhand gest teachers: अतिथि शिक्षकों को  लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विद्यालय शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षकों की की मानदेय बढ़ाने की मांग को उचित मानते हुए शासन को अतिथि शिक्षकों का मानदेय 40000 रुपए करने को लेकर प्रस्ताव भेजा है। हालांकि विभाग ने अतिथि शिक्षकों के पदों को सुरक्षित रखना की मांग को खारिज करते हुए उन्हें जोर का झटका भी दिया है। स्थाई शिक्षकों की की तैनाती पर अतिथि शिक्षकों को हर हाल में हटाना पड़ेगा। वर्तमान में अतिथि शिक्षकों को केवल 25 हजार रुपये मानदेय मिल रहा है। अतिथि शिक्षक पिछले लंबे समय से मानदेय बढ़ाने और पदों को सुरक्षित करने सहित अपनी समर्थन में कई मांगे उठा रही थे। इसके साथ ही अतिथि शिक्षकों को चिकित्सा अवकाश और अवकाश के दौरान भी मानदेय देने की पैरवी की गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों की मांगों पर निदेशालय ने बिंदुवार अपनी रिपोर्ट शासन को दी है। कुछ दिन पहले माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया था। शिक्षा मंत्री ने न...

Nainital News: नैनीताल डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता बने उपाध्यक्ष

Himwant Educational News: नैनीताल की प्रतिष्ठित खेल संस्था डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी के लिए महासचिव पद पर अनिल गड़िया दोबारा चुने गए। जबकि उपाध्यक्ष भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता व उप सचिव भुवन बिष्ट को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है।     शुक्रवार को जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी व नगर पालिका प्रशासक के एन गोस्वामी की अध्यक्षता में आम बैठक हुई जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से गठन किया गया । बैठक में डी.एस.ए. से सम्बद्ध क्लबों के दो दो सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विचार विमर्श हुआ। जिसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने लिए गए ।     नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बी. एस. मेहता, महासचिव अनिल गाड़िया, उप सचिव भुवन बिष्ट को मनोनीत किया गया। जबकि हॉकी सचिव आलोक चौधरी, फुटबॉल सचिव पवन खड़ायत, क्रिकेट सचिव रवि जोशी, एथलेटिक सचिव गोपाल सिंह बिष्ट, बास्केटबॉल सचिव हरीश जोशी, वॉलीबॉल सचिव शैलेन्द्र ब...

ATI Nainital: उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में 'आपदा और आपात स्थिति में शिक्षा और बाल संरक्षण' पर एक दिवसीय कार्यशाला शुरू

ATI Nainital: One day workshop on 'Education and Child Protection in Disaster and Emergency' started at Uttarakhand Administration Academy Nainital, some glimpses Uploading.... ATI Nainital: डॉ आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में Child Centric Disaster Risk Reduction विषय पर आयोजित प्रशिक्षण के तीसरे दिन की गतिविधियां एक नजर में Class 12th Economics Objective, MCQ, Short and Long Answer Type Question and Answers for CBSE and Uttarakhand Board by Dobhal sir, कक्षा 12 अर्थशास्त्र बहुविकल्पीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर हिंदी में- Download  National Voter Day Quiz Certificate Leave rules for Uttarakhand Government Servants: उत्तराखंड राजकीय सेवकों के लिए अवकाश नियम

Board Exam 2024: बोर्ड परीक्षार्थियों को 26 फरवरी तक वर्चुअल स्टूडियो से परीक्षा की तैयारी करवाने के निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने दिए निर्देश

निदेशक माध्यमिक शिक्षा, महावीर सिंह बिष्ट उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को 1फरवरी से 26 फरवरी तक देहरादून स्थित वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण विषयों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी करवाई जायेगी। इसके साथ ही विद्या समीक्षा केन्द्र के माध्यम से संचालित परख कार्यक्रम के अंतर्गत पिछले वर्षो के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करवाया जायेगा। निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने इसके सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।      उन्होंने कहा है कि उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के तहत कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के बोर्ड परीक्षार्थियों को वर्चुअल स्टूडियो केन्द्रो के माध्यम से दिनांक 01 फरवरी, 2024 से 26 फरवरी, 2024 तक महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी ऑन-लाइन करवायी जानी है। उक्त के अन्तर्गत देहरादून स्थित वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से प्रत्येक दिन शिक्षकों के द्वारा महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी बोर्ड परीक्षा हेतु छात्र-छात्राओं को प्रदान की जायेगी साथ ही साथ बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी हेतु विभिन्न अभ्यास भी कराये जा...

ATI Nainital: डॉ आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में Child Centric Disaster Risk Reduction विषय पर आयोजित प्रशिक्षण के तीसरे दिन की गतिविधियां एक नजर में।

ATI Nainital: डॉ आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में Child Centric Disaster Risk Reduction  विषय पर आयोजित प्रशिक्षण के तीसरे दिन की गतिविधियां एक नजर में। शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए समर्पित वेव पत्रिका 'हिमवंत' के समूह में जुड़ने के लिए टच करें। यह भी पढ़ें  Child Centric Disaster Risk Reduction विषय पर उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू Board Exam 2024: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षार्थियों को 26 फरवरी तक वर्चुअल स्टूडियो से परीक्षा की तैयारी करवाने के निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने दिए निर्देश Class 12th Economics Objective, MCQ, Short and Long Answer Type Question and Answers for CBSE and Uttarakhand Board by Dobhal sir, कक्षा 12 अर्थशास्त्र बहुविकल्पीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर हिंदी में- Download  National Voter Day Quiz Certificate Leave rules for Uttarakhand Government Servants: उत्तराखंड राजकीय सेवकों के लिए अवकाश नियम शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए समर्पित वेव पत्रिका 'हिमवंत...

Child Centric Disaster Risk Reduction विषय पर उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

डॉ आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में Child Centric Disaster Risk Reduction विषय पर विभिन्न विभागों के 33 अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ है। अकादमी के महानिदेशक बीपी पांडे ने कहां है कि उत्तराखंड में अनेक प्रकार की आपदाओं की हमेशा संभावना का बनी रहती है और पूर्व में आई आपदाओं ने हमें बहुत कुछ सीखने का मौका दिया है।     उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में राज्य के विभिन्न विभागों के अधिकारियों का चाइल्ड सेंट्रिक डिजास्टर रिस्क रिडक्शन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ हुआ है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अकादमी के महानिदेशक बीपी पांडे ने कहा है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपदाओं से बच्चों की सुरक्षा पर चर्चा पर चर्चा के साथ ही प्रशिक्षण के बेहतर उद्देश्य प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने कहा है कि अकादमी स्तर पर इस वर्ष अभी तक आपदा पर 25 से अधिक प्रशिक्षण और कार्यशालाएं हो चुकी है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में अनेक प्रकार की आपदाओं की हमेशा संभावना बनी रहती है केदारनाथ सहित पूर्व में आ चुकी कई आपदाओं ने हमें बहुत कुछ सीखने के लिए प्रेरित किया ...

Pariksha Pe Charcha 2024: टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को लेकर दिए सभी स्कूल प्रमुखों को यह निर्देश।

एसपी सेमवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल Pariksha Pe Charcha 2024: टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को लेकर दिए सभी स्कूल प्रमुखों को यह निर्देश।

Uttarakhand Board Exam 2024: हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का 29 जनवरी से राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराडी में होगा वितरण, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट पुस्तिकाओं के लिए अलग-अलग प्रस्तुत करना होगा मांग पत्र

Himwant Educational News: मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल ने वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं मीत उपयोग होने वाली उत्तर पुस्तिका राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बोराडी से प्राप्त करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों और सभी परीक्षा केंद्र के  संस्थाध्यक्ष को निर्देशित किया है।    जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी से वाले का है कि सचिव, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) के पत्रांक : उ०वि०शि०/समन्वय-23/सादी उ०पु०/2152-2180/2023-24 दिनांक 23 जनवरी, 2024 के अनुपालन में परिषदीय परीक्षा 2024 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं हेतु सादी अ एवं ब उत्तर पुस्तिका रा०प्र०इ०का० बौराड़ी, नई टिहरी में प्राप्त हो गयी है। समस्त खंड शिक्षा अधिकारी अपने अधीनस्थ परिषदीय परीक्षा 2024 के परीक्षा केन्द्रों के संस्थाध्यक्षों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें कि परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार मांग पत्र तैयार कर दिनांक 29 जनवरी, 2024 से रा०प्र०इ0का0 बौराड़ी, नई टिहरी से सादी अ एवं ब उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर लें।...

Tiranga Yaatra 2024: गणतंत्र दिवस पर विद्यालयी शिक्षा विभाग ने दिए जनपद और ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा निकालने के निर्देश, छात्र-छात्राएं शिक्षक अभिभावक हाथों में तिरंगा लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ निकलेंगे तिरंगा यात्रा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं शिक्षक और अभिभावक स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ झंडा रोहन के बाद हाथों में तिरंगा लहराते हुए तिरंगा यात्रा निकालेंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस आशय के निर्देश जारी किए हैं।     विद्यालय शिक्षा विभाग की ओर से निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर से बिष्ट ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को 26 जनवरी, 20024 (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर जनपद स्तर पर जनपद के मुख्यालयों के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, अधिकारियों तथा जिला स्तर पर उपस्थित माननीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में झण्डा रोहण कार्यक्रम के पश्चात तिरंगा यात्रा के आयोजन के निर्देश दिए है,  तिरंगा यात्रा में समस्त छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, अधिकारियों जिला स्तर पर उपस्थित मा० विधायकगणों, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य एवं गणमान्य व्यक्तियों सभी के हाथों में भारत का तिरंगा होगा।      इसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक मुख्यालय के समस्...

Pariksha Pe Charcha 2024: विद्यालयी शिक्षा विभाग ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को जोड़ने और कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश, प्रधानमंत्री मोदी 29 जनवरी को करेंगे परीक्षा पे चर्चा

विद्यालयी शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा PPC 2024 के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सीधा प्रसारण से जुड़ने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को कार्यक्रम की गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है कि शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त राजकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों, छात्रावासों, समस्त डायट, SCERT, उत्तराखण्ड बोर्ड, निदेशालयों एवं समस्त संस्थानों आदि में इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था अनिवार्यतः की जाएगी। विभाग ने इस कार्यक्रम की समीक्षा के लिए कार्यक्रम के तुरंत बाद निर्धारित प्रारूप पर सूचना भी मांगी है। Pariksha Pe Charcha 2024: 29 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे परीक्षा पे चर्चा, 2.26 करोड़ छात्रों ने किया है PPC 2024 के लिए नामांकन   मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित अपने पत्र में निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर से बिष्ट ने कहा है कि देश के मा० प्रधानमंत्री जी दिनांक 29 जनवरी, 2024 को "परीक्षा-पे-चर्चा 2024" के सम्ब...

Pariksha Pe Charcha 2024: 29 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे परीक्षा पे चर्चा, 2.26 करोड़ छात्रों ने किया है PPC 2024 के लिए नामांकन,

परीक्षा पे चर्चा 2024 कार्यक्रम 29 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस साल, My Govt Portal पर इस आयोजन के लिए रिकॉर्ड-तोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी के सत्र के लिए कुल 2.26 करोड़ छात्रों ने नामांकन कराया है।     इस बार परीक्षा पे चर्चा 2024 कार्यक्रम 29 जनवरी को भारत मंडपम, आईटीपीओ, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह है और देशभर से लाखों छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आगामी बातचीत का इंतजार कर रहे हैं। यह कार्यक्रम सभी शिक्षकों और छात्रों के लिए सार्थक चर्चा में शामिल होने का एक अवसर है, जिससे छात्रों को प्रधान मंत्री से मिलने का एक बेहतरीन मौका मिलता है। इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधान मंत्री शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को परीक्षा की तैयारी की चुनौतियों से निपटने के लिए सलाह देते हैं और उनका उत्साह बढ़ाते हैं।   देशभर से सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को पीपीसी 2024 के लिए पंजीकरण आमंत्रित किए ...

Himwant readers