Skip to main content

Posts

Leading Economist of India: भारत के प्रमुख अर्थशास्त्री

L eading Economist of India  By- Sushil Dobhal अमर्त्य सेन 1933 में बंगाल में जन्मे अमर्त्य सेन विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और दार्शनिक हैं। वे अपने कल्याणकारी अर्थशास्त्र कार्य और क्षमता दृष्टिकोण के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। उन्होंने सामाजिक विकल्प सिद्धांत, आर्थिक और सामाजिक न्याय तथा विकास अर्थशास्त्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सेन ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) की डिग्री प्राप्त की और बाद में कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज चले गए। अमर्त्य ने ट्रिनिटी कॉलेज से मास्टर और डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की और इसके बाद 1960-61 के बीच उन्होंने अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में काम किया। इसके अलावा, कल्याणकारी अर्थशास्त्र पर उनके बेदाग काम के आधार पर, उन्हें 1998 में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1999 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। वर्तमान में, वह थॉमस डब्ल्यू. लैमोंट विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं और हार्वर्ड विश्वविद्यालय में भी पढ़ाते हैं। सेन...

Uttrakhand Excess Teachers: शिक्षकों के ट्रांसफर के बाद अब मानक से अधिक और असंगत विषय के शिक्षकों के समायोजन की कवायत हुई शुरू, 20 अगस्त तक प्रस्ताव भेजने के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने दिए निर्देश

विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियां के अंतर्गत स्थानांतरण के बाद अब स्कूलों में मानकों से अधिक और असंगत विषय में कार्यरत सरप्लस शिक्षकों की समायोजन की कवायत शुरू हो गई है। ऐसे सभी शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर जनपदों के अंतर्गत समायोजित किया जाएगा और जनपदों में पद रिक्त ना होने की स्थिति में मंडल स्तर पर समायोजन होना है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा एलबी जोशी ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को  20 अगस्त तक प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।      गढ़वाल मंडल के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में अपर निदेशक जोशी ने कहा है कि महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड देहरादून के पत्रांक /सेवा-2/879-81/ 2022-23 दिनांक 17 मई 2022 में राजकीय माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत कम छात्र संख्या वाले किसी विषय में एक से अधिक शिक्षक (सरप्लस) कार्यरत होने पर सम्बन्धित शिक्षक का प्रथमतः जनपदान्तर्गत समायोजन हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही संज्ञान में आया है कि गढ़वाल मण्डलान्तर्गत कतिपय विद्यालयों में सह...

Uttrakhand Gest Teachers: अतिथि शिक्षकों को मण्डल परिवर्तन का मिलेगा मौका, दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में न्यूनतम 3 वर्ष तक मिलेगी तैनाती, मातृत्व अवकाश दिए जाने पर भी बनी सहमति

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक एलटी के पदों पर तैनात अतिथि शिक्षकों को मण्डल परिवर्तन का मौका दिया जायेगा। इसके साथ ही अपर हिमालयी क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों के दूरस्थ विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष अतिथि शिक्षकों को कम से कम तीन वर्ष के लिये तैनात किया जायेगा साथ ही अतिथि शिक्षकों को मातृत्व अवकाश दिये जाने का भी निर्णय लिया गया है। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने वाले अतिथि शिक्षकों को अनुमन्य वेतनमान भी दिया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं।     Himwant Live News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेश के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में तैनात अतिथि शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को ...

SCERT Uttarakhand: निदेशक एकेडमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने एससीईआरटी की छह सदस्यों की टीम के साथ किया डायट टिहरी गढ़वाल का अनुश्रवण

प्रदेश में शैक्षिक गुणवत्ता एवं अकादमिक अनुसमर्थन हेतु राज्य स्तर पर डायट के गहन अनुश्रवण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनाँक 29 जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2024 तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टिहरी में राज्य स्तरीय टीम के द्वारा अनुश्रवण कार्य किया गया। यह अनुश्रवण कार्य राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड की छः सदस्यीय टीम के द्वारा वंदना गर्ज्याल, निदेशक अकादमिक एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड के निर्देशन में किया जा रहा है।      अनुश्रवण के द्वितीय दिवस पर 30 जुलाई, 2024 को श्रीमती बन्दना गर्त्याल, निदेशक अकादमिक एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड द्वारा संस्थान में जिला अधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में आयोजित एक दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में भी प्रतिभाग किया। उनके द्वारा कहा गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकता है।  निदेशक ने सभी प्रतिभागियों को प्राप्त जानकारी को छात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिये। इसके अन्तर्गत डायट्स के इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षक शिक्षा से सम्बन्धित गतिविधियाँ...

School Education Uttarakhand: निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट 38 वर्षों की सराहनीय सेवाओं के बाद हुए सेवानिवृत, शिक्षक से लेकर निदेशक तक का सफरनामा रहा बेहद शानदार

निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट अपनी अधिवर्षिता आयु पूरी करने के बाद आज विद्यालय शिक्षा विभाग से सेवानिवृत हो गए हैं। विभाग में बतौर शिक्षक से लेकर निदेशक पद तक पहुंचने के दौरान 38 वर्षो के दौरान उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। राज्य के हजारों शिक्षकों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उनकी सेवानिवृत्ति पर उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।    विद्यालयी शिक्षा विभाग में निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट लंबी और सराहनीय सेवाओं के बाद बुधवार को सेवानिवृत हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद निदेशक माध्यमिक शिक्षा का कार्यभार अपर निदेशक अजय नौटियाल को सोपा गया है। महावीर सिंह बिष्ट ने अपनी उच्च शिक्षा के बाद 1986 में शिक्षक के रूप में अपनी करियर की शुरुआत की थी और अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनूठी कार्यशाली के चलते विद्यालयी शिक्षा विभाग में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने के बाद उन्होंने सीमा जौनसारी की सेवानिवृत्ति के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक का दायित्व संभाला था। विद्यालयी शिक्षा विभाग के तेज...

DIET New Tehri: 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड एजुकेशन' विषय पर डाइट नई टिहरी में एक दिवसीय सेमिनार हुई संपन्न। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सीखी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बारीकियां।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एजुकेशन विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर निदेशक एकेडमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्बयाल ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने की प्रक्रिया में बेहद प्रभावी साबित हो रहा है, यही कारण है कि इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बहुत गंभीरता से लिया गया है।    जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड एजुकेशन विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में जहां प्रत्येक विकासखंड के पांच पांच माध्यमिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया वहीं नगर क्षेत्र के पांच माध्यमिक विद्यालयों के 25 विद्यार्थियों ने भी अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ शिरकत की। सेमिनार में विषय विशेषज्ञों के रूप में चंद्रकांत भट्ट पीजीटी कंप्यूटर साइंस केंद्रीय विद्यालय संगठन, निखिल राजपूत दिल्ली विश्वविद्यालय, प्रोफेसर विवेक कुमार हाइड्रोलॉजी इंजीनियरिंग कॉलेज भागीरथीपुरम, और राजेश बडोनी प्रवक्ता एससीईआरटी उत्तराखंड ने शिक्षकों और स्कूली बच्चों को आर्टिफ...

DIET New Tehri: डाइट नई टहरी में Artificial Intelligence विषय पर 30 जुलाई को आयोजित होगी एक दिवसीय सेमिनार, प्रत्येक ब्लॉक से पांच माध्यमिक शिक्षक करेंगे प्रतिभाग

Seminar on artificial intelligence जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में 30 जुलाई को जिलाधिकारी टिहरी के निर्देशो के अनुपालन में Artificial Intelligence विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें टिहरी जिले के प्रत्येक विकासखंड से पांच-पांच माध्यमिक शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नामित शिक्षकों को सेमिनार में प्रतिभाग करवाने के निर्देश दिए हैं।   डायट प्राचार्य श्रीमती हेमलता भट्ट, शिक्षकों को प्रमाण पत्र भेंट करते हुए। NEP-2020 (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) में स्कूली शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI, कोडिंग, 3डी मशीनिंग और मशीन लर्निंग जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी टिहरी के निर्देशों पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में 30 जुलाई 2024 को "Awareness on Artificial Intelligence (A.I.) in Education" पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमीनार का मुख्य उद्देश्य जनपद के माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को कृत्रिम बुद...

Govt. Teachers Association: रा.इ.का. नलापानी में आयोजित होगी राजकीय शिक्षक संघ मंडलीय कार्यकारिणी की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Himwant Educational News:   राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मण्डल कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक शनिवार 27 जुलाई को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नालापानी देहरादून में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी है। मंडलीयअध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल की मंडलीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से बैठक में शामिल रहने की अपील की है।   राजकीय शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष ने कहा है कि शनिवार को मंडलीय कार्यकारिणी की एक बैठक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नालापानी में 11:00 बजे आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी है। बैठक के मुख्य बिंदु इस प्रकार होंगे। 1- सभी को मताधिकार प्रदान किए जाने हेतु २- गढवाल मण्डलान्तर्गत जिन कार्य कारिणियों का कार्यकाल समाप्त हो गया है उनके निर्वाचन । अधिवेशन हेतु । 3. शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी सम्बचित। 4. स्थानान्तरण एक्ट में आवश्यक संशोधन सम्बन्धी, 5. पदोन्नात सम्वन्धी चर्चा 6. मण्डलीय कार्यकारिणी की प्रगति आख्या। 7. अन्य ऐसे समस्त बिन्दु जो शिक्षक हित में आवश्यक हो।  Himwant Live News and current affairs e-magazine dedicated to stude...

Computer fundamental MCQ in Hindi

Computer fundamental Knowledge Created by- Sushil Dobhal Computer fundamental MCQ 1 Computer fundamental MCQ 2 Computer fundamental MCQ 3 Computer fundamental MCQ 4 Computer fundamental MCQ 5 संक्षिप्त रूप पूर्ण रूप AMD एडवांस माइक्रो डिवाइस ATA एडवांस टेक्नोलॉजी अटैचमेंट ATX एडवांस टेक्नोलॉजी एक्सटेंडेड CD कॉम्पैक्ट डिस्क CD-ROM कॉम्पैक्ट डिस्क - रीड ओनली मेमोरी  CD-RW कॉम्पैक्ट डिस्क-रीराइटेबल कंप्यूटर तकनीकी और शैक्षिक अनुसंधान में विशेष रूप से उपयोग की जाने वाली सामान्य रूप से संचालित मशीन CPU सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट DVD डिजिटल वर्सेटाइल डिस्क DVD-RAM डिजिटल वीडियो डिस्क-रैंडम एक्सेस मेमोरी DVD-ROM डिजिटल वीडियो डिस्क-रीड ओनली मेमोरी DVD-R डिजिटल वीडियो डिस्क-रिकॉर्ड करने योग्य DVD-RW डिजिटल वीडियो डिस्क-रीराइटेबल DDR डबल डाटा-रेट DDR RAM डबल डेटा-दर रैंडम एक्सेस मेमोरी FDD फ्लौपी डिस्क ड्राइव HDD हार्ड डिस्क ड्राइव HDMi हाई डेफिनिशन मीडिया इंटरफेस IDE एकीकृत ड्राइव इलेक्ट्रॉनिक्स LCD लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले LED लाइट एमित्टिंग डायोड RAM रैंडम एक्सेस मेमोरी ROM  रीड ओनली...

DIET New Tehri: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में स्कूल हेल्थ एंड वलनेस प्रोग्राम पर संदर्भदाताओं की एक दिवसीय कार्यशाला हुई संपन्न,

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में स्कूल हेल्थ एण्ड वेलनेस पोरोग्राम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमे जनपद टिहरी के सभी विकासखण्डों के 27 माध्यमिक अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। इन अध्यापकों को संस्थान द्वारा संदर्भदाता के रूप में तैयार किया गया है। संस्थान की प्राचार्य हेमलता भट्ट ने सभी ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं को कार्यक्रम के उद्देश्य को समझ कर अपने विकासखंडों में कार्यशाला आयोजित करवाने की निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण सस्थान DIET नई टिहरी में प्राचार्य हेमलता भट्ट ने दीप प्रज्वलित करते हुए स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के तहत एक दिवसीय संदर्भदाता कार्यशाला का शुभारंभ कर स्कूली बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि स्कूली बच्चों और विशेष रूप से किशोरवय बच्चों में तमाम तरह की शारीरिक और मानसिक परिवर्तन आते हैं और इस दौरान स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। पढ़ाने के साथ ही छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना शिक्षकों का दायित्व है। इसलिए देश भर में स...

Himwant banner add

Himwant Live News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers

Computer General Knowledge in Hindi

Created by- Sushil Dobhal, Lecturer. School Education Uttarakhand प्रिय पाठकों, आज के समय में Computer knowledge हर किसी के लिए बेहद जरूरी हो गया है।  इस पोस्ट के माध्यम से हम Computer GK Questions in Hindi के बारे में जानेगें। आजकल  हर परीक्षा में कंप्यूटर से जुड़े हुए प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर हमें अपनी परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। Uttarakhand Police, SSSC, UKPSC, TET, CTET, Railway, सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न पूछ लिए जाते हैं। इसके साथ आज के समय में लगभग हर काम में कंप्यूटर का कुछ ना कुछ योगदान आवश्यक होता है। इसलिए कंप्यूटर की जानकारी होना बेहद जरूरी है। हमारा प्रयास रहता है कि Himwant Live के माध्यम से हम आप तक समसामयिकी विषयों की जानकारी के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी अध्ययन सामग्री और नोट्स पहुंचा सकें। हमारा यह प्रयास आपको अच्छा लगे तो इसे अवश्य अन्य लोगों तक शेयर करें।    आपकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां कंप्यूटर दक्षता से संबंधित क्विज में आपको कुछ बेहद उपयोगी प्रश्नोत...

Himwant readers