Skip to main content

Posts

PM SHRI School: मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने किया पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार का निरीक्षण, खूब बढ़ाया छात्र-छात्राओं का मनोबल, शिक्षकों को दिए यह निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों का अनुश्रवण किया है। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों के साथ ही उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी हासिल करते हुए छात्र-छात्राओं का खूब मनोबल बढ़ाया। उन्होंने शैक्षिक सुधारो के लिए प्रधानाचार्य और शिक्षकों को अनेक उपयोगी सुझाव भी दिए हैं।     टिहरी के मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों का अनुश्रवण किया है। उन्होंने विद्यालय के भौतिक संसाधनों के साथ, विज्ञान प्रयोगशालाओं, लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष, कार्यालय और कक्षाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए मुख्य विकास अधिकारी उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य से विद्यालय में पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्हें बालिका शिक्षा, करियर काउंसलिंग, स्वच्छ ...

Tahasil diwas: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलज जाखणीधार में संपन्न हुआ तहसील दिवस, 37 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही हुआ निस्तारण

  जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित की अध्यक्षता मे विकासखंड जाखणीधार के अटल उत्कृष्ट राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी सहित अनेक विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर 37 शिकायत दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित वभागों के प्रमुखों को 15 दिन के अंतर्गत सभी शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने क्षेत्र में आए सभी अधिकारियों को अपनी विभागीय योजना का निरीक्षण कर सत्यापन करने के भी निर्देश दिए हैं।     तहसील दिवस में प्रधान ग्राम पंचायत गेंवली देवल हर्षमणी सेमवाल ने अवगत कराया कि टिपरी गेंवली पंपिंग योजना से नियमित जलापूर्ति नही हो रही है तथा बिल भुगतान करने में असमर्थता जताई गई जिस पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान टिहरी को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए। ग्राम कुम्हार धार निवासी किशोरी लाल अमोला ने जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाए गए पानी के टैंक को ठीक करने तथा शुद्ध पेयजल आपूर्ति करवाने की मांग की गई, जिस पर अधिशासी अभियं...

New Tehri Breaking: नई टिहरी में दिनदहाड़े गोली चलने से फैली सनसनी, बाहरी व्यक्ति बिगाड़ रहे हैं टिहरी का माहौल

उत्तराखंड के नई टिहरी में दिनदहाड़े नगर पालिका और डीडी मोटर्स के पास खुलेआम फायरिंगसे अफरातफरी मच गई. नई टिहरी में फायरिंग कर दहशत फैलाने का ये पहला मामला है. फायरिंग की ये वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है.बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आरोपी राजस्थान का बताया जा रहा है.    आरोपी ने जिस युवक पर फायरिंग करने का प्रयास किया, वह हीरो के शोरूम में सेल्समैन का काम करता है. इस वारदात के बाद इलाके में जहां दहशत फैल गई वहीं प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसके दुकान के बाहर एक युवक खड़ा हुआ था. तभी दूसरा युवक हाथ में हथियार लेते हुए उसकी तरफ आया. डर के मारे बाहर खड़ा उसकी दुकान में अंदर आ गया. इसके बाद दूसरा युवक भी हथियार लेकर उसकी दुकान में घुस आया और युवक पर फायरिंग की. हालांकि इस फायरिंग में पहला युवक बच गया.युवक फायरिंग करता हुआ दुकान में लगे सीसीसीटी कैमरे में कैद हो गया है. फायरिंग करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया. फायरिंग की ये वारदात शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने फ...

Head teacher suspended: मिड-डे मील में गड़बड़ी पर पीएम श्री स्कूल के प्रधानाध्यापक का हुआ निलंबन

    मिड-डे मील में वित्तीय अनियमितताएं मिलने पर भगवानपुर क्षेत्र के पीएमश्री स्कूल के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें स्कूल से हटाकर उप शिक्षा अधिकारी रुड़की कार्यालय में अटैच किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से यह कार्रवाई की गई है।      भगवानपुर तहसील क्षेत्र के पीएमश्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में मिड-डे मील की जांच की गई थी। 12, 13 और 17 अगस्त को जांच समिति ने विद्यालय का निरीक्षण किया। समिति की ओर से 17 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर को जांच रिपोर्ट सौंप दी गई। जिसमें मिड-डे मील समेत अन्य योजनाओं में गड़बड़ियां पाई गई थीं।     इसके बाद उप शिक्षा अधिकारी भगवानपुर की ओर से आरोपी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 24 अगस्त को प्रधानाध्यापक की ओर से अपना पक्ष रखा गया। पूरी प्रक्रिया के बाद हुए परीक्षण में मिड-डे मील और अन्य योजना के संचालन में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी प्रधानाध्यापक को जिला बेसिक शिक्षा अध...

Download PPT for Kaushalam Curriculum Orientation Workshop, Uttarakhand

Download PPT for Kaushalam Curriculum Orientation Workshop PPT Download करने से पहले यहां अपना नाम, पदनाम और विद्यालय का नाम दर्ज करें। Download learning log for Kaushalam Curriculum Orientation Workshop Kaushalam Curriculum: कौशलम पाठ्यचर्या पर दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला राइका बड़कोट में हुई आरंभ, जाखणीधार के हाई स्कूल और इंटर कॉलेज संस्थाध्यक्षों और शिक्षकों ने समझी कौशलम् पाठ्यचर्या की बारीकियां Himwant Live News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers

Kaushalam Curriculum: कौशलम पाठ्यचर्या पर दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला राइका बड़कोट में हुई आरंभ, जाखणीधार के हाई स्कूल और इंटर कॉलेज संस्थाध्यक्षों और शिक्षकों ने समझी कौशलम् पाठ्यचर्या की बारीकियां

राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में विकासखंड जाखणीधार के माध्यमिक विद्यालयों के संस्थाध्यक्षों और शिक्षकों की दो दिवसीय कौशलम पाठ्यचर्या अभिमुखीकरण कार्यशाला आरंभ हुई है। विकासखंड जाखणीधार के सभी 21 हाई स्कूल और इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों के लिए आयोजित एक दिवसीय और प्रत्येक विद्यालय से चार शिक्षकों के लिए दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षक कौशलम पाठ्यचर्या की बारीकियों को समझेंगे।    राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के निर्देशों पर राज्यभर में इन दिनों राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के तहत कौशलम पाठ्यचर्या पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों की अभिमुखीकरण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। इन कार्यशालाओं के माध्यम से सभी विद्यालय प्रमुखों और कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं के लिए प्रत्येक विद्यालय से चार शिक्षकों को पाठ्यचर्या पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड जाखणीधार में 28 अगस्त से 31 मार्च तक दो फेरों में कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के प्रथम दिवस आज विभिन्न विद्यालयों के 32 संस्थाप्रमुखों और शिक्...

Unified Pension Scheme: केंद्र सरकार का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान, यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को दी मंजूरी, जाने- क्या है Unified Pension Scheme

केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान करते हुए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। इस स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद सुनिश्चित पेंशन दी जाएगी।    गौरतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की नई पेंशन योजना (एनपीएस) में सुधार की लंबे समय से मांग की जा रही थी। अब सरकार ने मांग पूरी करते हुए यूनिफाइड पेंशन स्कीम का एलान किया है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को बताया, 'सरकारी कर्मचारियों की ओर से एनपीएस में सुधार की मांग की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अप्रैल 2023 में टीवी सोमनाथन के नेतृत्व में इस पर एक समिति का गठन किया था। जेसीएम (संयुक्त सलाहकार तंत्र) सहित व्यापक परामर्श और चर्चा के बाद समिति ने एकीकृत पेंशन योजना की सिफारिश की है। आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना को मंजूरी दे दी है।' क्या है एकीकृत पेंशन योजना ? बता दें कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम यानी एकीकृत पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए नई पेंशन य...

Citizenship skill, constitutional values and knowledge of India, program under PM SHRI Scheme- GIC Jakhnidhar Tehri Garhwal.

Citizenship skill, constitutional values and knowledge of India, program under PM SHRI Scheme- GIC Jakhnidhar Tehri Garhwal. Watch Video 

#ops: पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान, PM मोदी की कर्मचारी यूनियन के साथ आज होगी चर्चा, देश भर के कर्मचारियों में पुरानी पेंशन योजना को लेकर जगी आस

Old pension restoration movement: नई पेंशन स्कीम को लेकर हो रहे विरोध और कर्मचारियों में असंतोष तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में इस बार इस पर कुछ नया होने की उम्मीद जगी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कर्मचारी यूनियन के नेताओं को पत्र भेजकर शनिवार को पीएम मोदी के साथ इस पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। हाल ही में संसद में पेश बजट के दौरान केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इसमें सुधार की बात कही थी। अब प्रधानमंत्री के साथ इस बैठक से कुछ बड़ा ऐलान होने की संभावना बढ़ गई है। 24 अगस्त को स्टाफ साइड की राष्ट्रीय परिषद के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे प्रधानमंत्री अब अगले कुछ महीनों में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको देखते हुए शनिवार 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टाफ साइड की राष्ट्रीय परिषद (JCM) के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद इस तरह की सीधी बैठक पहली बार होने जा रही है। बैठक प्रधानमंत्री आवास पर होगी। अगर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होती है तो इससे...

Principal direct recruitment: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे गढ़वाल मंडल के हजारों शिक्षक, मंडलीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ आर-पार की लड़ाई का ऐलान

Himwant Educational News: परीक्षा की तिथि नजदीक आते ही राजकीय शिक्षकों ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा का विरोध तेज कर दिया है। राजकीय शिक्षक सघ गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी की संपन्न हुई गूगल मीट में शिक्षकों ने इस भर्ती परीक्षा के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। संघ के मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने कहा है कि सीधी भर्ती के माध्यम से केवल राज्य के 10 फीसदी शिक्षकों को ही अवसर का लाभ मिल रहा है जबकि 90 फीसदी शिक्षक इससे वंचित हो रहे हैं। इस भेदभाव के खिलाफ शिक्षक अब सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए विवश हो रहे हैं। हिमवंत ई-पत्रिका को यहां Follow करें। Himwant' Photo Gallery राजकीय शिक्षक संघ प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में आर पार की लड़ाई का ऐलान किया है। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड गढ़वाल मंडलीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह सारियाल ने शिक्षकों के हितों की उपेक्षा और प्रधानाचार्य सीधी भर्ती में भेदभावपूर्ण मानक अपनानी पर सख्त नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि राजकीय शिक्षक आरंभ से ही प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का विरो...

Uttarakhand News: टिहरी झील में क्रूज संचालन के लिए मंत्री के बेटे के आवेदन पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर छा रहा है मुद्दा

टिहरी झील में होने वाले कार्यों को प्राथमिकता से स्थानीय लोगों को दिए जाने की बात कही गई थी, जबकि मंत्री पुत्र सुयेश रावत का मूल निवास पौड़ी में है और उन्होंने अपना वर्तमान पता देहरादून का दिया है. उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के पुत्र सुयश रावत एक मामले को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. मामला टिहरी झील में क्रूज बोट और याट बोट संचालन के लिए जारी किए गए टेंडर से जुड़ा है.     हाल ही में टिहरी झील में क्रूज और याट बोट संचालन के लिए आवेदन मांगे गए थे. मंत्री सतपाल महाराज के पुत्र सुयश ने भी इस प्रक्रिया में आवेदन किया. हालांकि, विवाद इस बात को लेकर उठ खड़ा हुआ है कि जहां प्रदेश में रोजगार को लेकर पलायन हो रहा है, वहां स्थानीय को वरीयता देने के बजाए देहरादून से एक मंत्री पुत्र को किस आधार पर वरीयता दी गई लोगों का कहना है कि टिहरी झील में होने वाले कायां को प्राथमिकता से स्थानीय लोगों को दिए जाने की बात कही गई थी, जबकि सुयश रावत का मूल निवास पौड़ी में है और उन्होंने अपना वर्तमान पता देहरादून का दिया है.    बताया जा रहा है कि आवेदन की तारीख को बढ़ाने का निर्णय...

iRISE पुणे और एससीईआरटी के सौजन्य से डायट रुड़की में नवाचार और अनुसंधान पर तीन दिवसीय कार्यशाला हुई आरंभ।

एससीईआरटी देहरादून और iRISE पुणे के समन्वय से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान  रुड़की में विज्ञान और गणित का नवाचार और अनुसंधान पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसका उद्घाटन डायट प्राचार्य कैलाश डंगवाल  ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के माध्यम से विभिन्न क्रियाकलापों और बच्चों की सहभागिता के द्वारा विज्ञान और गणित के शिक्षण को रुचिकर बनाए जाने पर चर्चा की गई।   कार्यक्रम को गति देने के लिए  iRISE की टीम  कुमारी श्रद्धा व कुमारी शुभांगी तथा अपने जिले के इन्नोवेटिव चैंपियन राजकुमार तथा आदर्श वीर भारद्वाज विभिन्न क्रियाकलाप को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से एससीईआरटी की अपर निदेशक श्रीमती आशा पैन्यूली भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही जिन्होंने नवाचार तथा इंस्पायर अवार्ड मानक  के बारे में अधिक से अधिक पंजीकरण पर जोर दिया तथा शिक्षकों को छात्रों के साथ किस तरह से गतिविधियां आधारित शिक्षण करना है इस पर उन्होंने प्रकाश डाला कार्यक्रम में सभी डायट संकाय सदस्य उपस्थित रहे तथा विभिन्न ब्लॉक से जनपद के सभी शिक्षकों ने बहुत ह...

Himwant readers