Skip to main content

Principal direct recruitment: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे गढ़वाल मंडल के हजारों शिक्षक, मंडलीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ आर-पार की लड़ाई का ऐलान

Himwant Educational News: परीक्षा की तिथि नजदीक आते ही राजकीय शिक्षकों ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा का विरोध तेज कर दिया है। राजकीय शिक्षक सघ गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी की संपन्न हुई गूगल मीट में शिक्षकों ने इस भर्ती परीक्षा के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। संघ के मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने कहा है कि सीधी भर्ती के माध्यम से केवल राज्य के 10 फीसदी शिक्षकों को ही अवसर का लाभ मिल रहा है जबकि 90 फीसदी शिक्षक इससे वंचित हो रहे हैं। इस भेदभाव के खिलाफ शिक्षक अब सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए विवश हो रहे हैं।
राजकीय शिक्षक संघ प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में आर पार की लड़ाई का ऐलान किया है। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड गढ़वाल मंडलीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह सारियाल ने शिक्षकों के हितों की उपेक्षा और प्रधानाचार्य सीधी भर्ती में भेदभावपूर्ण मानक अपनानी पर सख्त नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि राजकीय शिक्षक आरंभ से ही प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का विरोध कर रहे हैं, और इसके लिए विभागीय मंत्री सहित अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है किंतु शिक्षकों के भविष्य की साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि शिक्षक इस अन्य पूर्ण भर्ती परीक्षा के खिलाफ अब चुप बैठने वाले नहीं है।
   उन्होंने कहा है कि शिक्षकों के भारी विरोध के बाद भी सरकार द्वारा प्रधानाचार्य की पदों पर विभागीय सीमित परीक्षा आयोजित की जा रही है जिसमें सिर्फ 10% शिक्षकों को ही लाभ मिलेगा बाकी 90% शिक्षा इस पदोन्नति से मरहूम रहेंगे। गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि यदि सरकार द्वारा इस  बिभागीय सीमित भर्ती परीक्षा को वापस ना लिया गया तो शिक्षक शीघ्र ही सड़कों पर उतरेंगे और आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
 सरकार और विभागीय मंत्री से लगातार वार्ता के दौर होने के बाद भी शिक्षकों को छला गया है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह उनके साथ घोर अन्याय है। कतिपय लोगो को लाभ पहुंचाने की नीयत से शिक्षकों के पदोन्नति के अवसर बंद कर दिए गए। प्रवक्ता पदों पर पदोंनति के लिए सरकार द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए जिससे शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। सोची समझी साजिस  के तहत LT सम्बर्ग के शिक्षकों को इस प्रधानाचार्य विभागीय सीमित भर्ती से दूर रखा गया ।
    बैठक में मंडल के  सभी पदाधिकारी एवं सभी जनपदों के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे बैठक का संचालन हेमंत पैनुली मंडलीय मंत्री ने किया। बैठक मे माखनलाल शाह संगठन मंत्री यशपाल राणा  उपाध्यक्ष, गीतांजलि जोशी संगठन मंत्री, क्रोध्रा नेगी सयुक्त मंत्री, रविंद्र सिंह राणा मंडलीय संरक्षक, कुलदीप कुमार आय व्यय निरीक्षक, अर्जुन पवार मंत्री देहरादून, बलवंत असवाल  मंत्री उत्तरकाशी, पंकज ध्यानि सयुक्त मंत्री, प्रकाश चौहान मंत्री चमोली, प्रदीप भंडारी अध्यक्ष चमोली नरेश भट्ट  मंत्री रुद्रप्रयाग, रविंद्र गौड़ मंत्री हरिद्वार, आलोक रौथान मंत्री रुद्रप्रयाग, दिलबर सिंह रावत  अध्यक्ष टिहरी, मंडलीय मीडिया पवक्ता सुशील डोभाल, अतोल सिंह मेहर अध्यक्ष उत्तरकाशी, बलराज सिंह गुसाईं अध्यक्ष पौड़ी, बिजेंद्र बिष्ट मंत्री पौड़ी,  कुलदीप कंडारी अध्यक्ष देहरादून, बुद्धि प्रसाद भट्ट मंत्री टिहरी आदि पदाधिकारीयो द्वारा बैठक मे प्रतिभाग कर प्रखरता के साथ अपनी बात रखी और शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण न होने पर रोष व्यक्त किया है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...