सुंदर बच्चियों से नफ़रत की ऐसी सनक, कि बन गई देश की पहली महिला सीरियल किलर, अपने ही बच्चे सहित चार मासूमों की हत्या को हादसे में बदलने के लिए अपनाया यह तरीका
हरियाणा की पूनम, देश की पहली ऐसी महिला सीरियल किलर है, जिसने सुंदर बच्चियों से नफ़रत के चलते चार मासूमों को पानी में डुबोकर मार डाला. उसका शिकार बननेवालों में उसका मासूम बेटा भी शामिल था. जानिए पूनम की पूरी खौफनाक कहानी. Female Serial Killer Poonam Case: वो शायद देश की पहली ऐसी महिला सीरियल किलर होगी जो बच्चियों को सिर्फ इसलिए मार देती थी, क्योंकि उसे उनकी सुंदरता पसंद नहीं थी. क्योंकि इसे सुंदर बच्चियां अच्छी नहीं लगती थीं. वो शायद देश की पहली ऐसी सीरियल किलर है, जिसने सभी बच्चों को पानी में डुबो कर मारा. वो शायद इकलौती ऐसी मां है, जिसने अपने तीन साल के बेटे को सिर्फ इसलिए मार डाला ताकि उसके हाथों हुए या होने वाले कत्ल को लेकर उस पर कोई शक ना करे. यकीनन वो लेडी सीरियल किलर या साइको किलर है, जिसने सिर्फ अपने परिवार के ही बच्चों के क़त्ल किए. जिनमें उसका खुद का बेटा भी शामिल है. यानी तीन बच्चियों और एक बच्चे का क़त्ल यानी कुल चार कत्ल. वो पुलिस कस्टडी में चुनरी से चेहरा छुपा रही थी. फिर बिना चुनरी उसका चेहरा दिखने लगा. उसने पॉलिटिकल साइंस में एमए और फिर बीएड़ की पढ़ाई की. यानी वो ब...