Skip to main content

सुंदर बच्चियों से नफ़रत की ऐसी सनक, कि बन गई देश की पहली महिला सीरियल किलर, अपने ही बच्चे सहित चार मासूमों की हत्या को हादसे में बदलने के लिए अपनाया यह तरीका



हरियाणा की पूनम, देश की पहली ऐसी महिला सीरियल किलर है, जिसने सुंदर बच्चियों से नफ़रत के चलते चार मासूमों को पानी में डुबोकर मार डाला. उसका शिकार बननेवालों में उसका मासूम बेटा भी शामिल था. जानिए पूनम की पूरी खौफनाक कहानी.

Female Serial Killer Poonam Case: वो शायद देश की पहली ऐसी महिला सीरियल किलर होगी जो बच्चियों को सिर्फ इसलिए मार देती थी, क्योंकि उसे उनकी सुंदरता पसंद नहीं थी. क्योंकि इसे सुंदर बच्चियां अच्छी नहीं लगती थीं. वो शायद देश की पहली ऐसी सीरियल किलर है, जिसने सभी बच्चों को पानी में डुबो कर मारा. वो शायद इकलौती ऐसी मां है, जिसने अपने तीन साल के बेटे को सिर्फ इसलिए मार डाला ताकि उसके हाथों हुए या होने वाले कत्ल को लेकर उस पर कोई शक ना करे. यकीनन वो लेडी सीरियल किलर या साइको किलर है, जिसने सिर्फ अपने परिवार के ही बच्चों के क़त्ल किए. जिनमें उसका खुद का बेटा भी शामिल है. यानी तीन बच्चियों और एक बच्चे का क़त्ल यानी कुल चार कत्ल. 

वो पुलिस कस्टडी में चुनरी से चेहरा छुपा रही थी. फिर बिना चुनरी उसका चेहरा दिखने लगा. उसने पॉलिटिकल साइंस में एमए और फिर बीएड़ की पढ़ाई की. यानी वो बेहद पढ़ी-लिखी है. नाम है पूनम. हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली पूनम की कहानी वहशीपन, दिमाग़ी फितूर या सनक की कहानी है. जिसका क्लाइमेक्स शुरू होता है, एक दिसंबर को. पूनम और उसका पूरा परिवार रिश्ते में मामा के घर शादी में आए हुए थे. एक दिसंबर की देपहर घर से बारात जा रही थी. घर की सभी महिलाएं खुशी-खुशी गीत गाते बाराती बन बारात में रवाना हो चुकी थीं. सिवाए पूनम के. 

बच्ची के गायब हो जाने पर हंगामा
क्योंकि मामा के घर आने के बाद अचानक पूनम की नजर छह साल की विधि पर पड़ी चुकी थीं. विधि की सुदंरता देखते ही उसके अंदर का हैवान जाग उठा. सुंदरता से नफ़रत जो थी पूनम को. बारात वाली विधि पर पूनम की नज़र पड़ते ही अब अचानक विधि गायब हो चुकी थी. छह साल की छोटी बच्ची थी लिहाज़ा थोड़ी ही देर में शोर मच गया कि विधि नहीं मिल रही है. अब घर के लोगों ने विधि को ढूंढना शुरू कर दिया. तभी कुछ लोग घर के एक कमरे में पहुंचे. कुंडी बाहर से लगी थी. अंदर गए तो देखा कि विधि पानी के एक टब में मुर्दा पड़ी है.

गीले पाए गए थे पूनम के कपड़े
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पानी का टब देख कर पहली नज़र में समझ आ गया था कि इतने छोटे से टब में छह साल की विधि खुद से डूब कर नहीं मर सकती. फिर जिस कमरे में टब था, उसका दरवाजा बाहर से बंद किया गया था. इन दो चीजों ने पुलिस को यकीन दिला दिया कि मामला हादसे का नहीं बल्कि कत्ल का है. अब पुलिस ने जब घर में मौजूद महिलाओं से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वारदात के वक्त पूनम के कपड़े गीले थे. घर की महिलाओं ने उससे पूछा भी था कि कपड़े गीले कैसे हैं? 

ऐसे पकड़ी गई पूनम
पुलिस तफ्तीश शुरू कर चुकी थी. फिर पूछताछ में ही पुलिस को पता चला कि उसने बारात में जाने से मना कर दिया था. सीसीटीव कैमरे में भी कई बार आते-जाते उसी जगह दिखई दे रही थी. ऊपर से कपड़े गीले होने की बात. अब पुलिस ने पूनम से पूछताछ करने का फैसला किया. अब पुलिस ने पूनम से पूछताछ शुरू की. पुलिस को भी लगा कि चलो विधि के कत्ल की गुत्थी इतनी जल्दी सुलझ गई. मगर जैसे ही विधि को पानी में डुबो कर मारने की बात परिवार वालों को पता चली अचनाक पिछले दो सालों में ठीक विधि की तरह पूनम के परिवार के अंदर तीन और बच्चों की हुई मौत सबी के दिमाग़ में घूम गई.

साइको सीरियल किलर निकली पूनम
इस सवाल के साथ कि क्या उन बच्चों को भी पूनम ने ही मारा था. ये बात तब तक पुलिस के कानों में भी पहुंची. अब पुलिस ने पूनम से फिर से पूछताछ की. इसके बाद तो जो खुलासा हुआ उसे सुन कर खुद पुलिस को भी यकीन करना पडा कि पूनम कोई और नहीं एक साइको सीरियल किलर है. एक ऐसी सीरियल किलर जिसने अपने तीन साल के बेटे तक को नहीं बख्शा. जब पुलिस ने चार मासूम बच्चों के क़त्ल की वजह पूनम से पूछी तो उसने अपने चेहरे पर बिना कोई शिकन लाए सीधे कहा उसे सुंदर बच्चियों से नफ़रत है. बस इसीलिए वो उन्हें मार देती थी.

पसंद नहीं थी बच्चियों की सुंदरता
सोनीपत की रहने वाली पूनम की पानीपत के नीरज से 2019 में शादी हुई थी. शादी के बाद उसने ससुराल में रहते हुए ही बीएड की पढ़ाई की. इस दौरान 2020 में उसे एक बेटा हुआ- शुभम. तब तक सब कुछ ठीक था. पूनम अपने मायके और ससुराल में खुद को सबसे खूबसूरत मानती थी. पढ़ी-लिखी भी थी वो. मगर जब शुभम पैदा हुआ और तीन साल का हुआ तब कुछ रिश्तेदार ये कहने लगे कि शुभम मां जैसा सुंदर नहीं है. पूनम के सामने परिवार की कई बच्चियों की सुंदरत की भी तारीफ होती थी. दूसरों की बच्चियों की तारीफ धीरे-धीरे पूनम को बुरी लगने लगी. 
बेटे की भी मार डाला 
उन्हीं में से एक बच्ची उसकी अपनी ननद की नौ साल की बेटी इशिका थी. साल 2023 में इशिका पूनम के घर आई. पूनम को इशिका की सुंदरता से जलन होने लगी थी. लिहाजा, उसने पहला कत्ल इशिका का ही करने का फैसला किया. एक दिन जब घर में सिर्फ पूनम इशिका और पूनम का तीन साल का बेटा शुभम मौजूद था, तभी पूनम ने इशिका की घर के अंदर पानी की हौदी यानी टंकी में डुबो दिया. डूबने से इशिका की मौत हो गई. इत्तेफाक से इशिका को डुबोते हुए शुभम ने दिख लिया. पूनम डर गई कि शुभम किसी को बता ना दे. लिहाजा, उसने इशिका के बाद खुद अपने तीन साल के बेटे शुभम को भी पानी की उसी टंकी में डुबो कर मार दिया. 

मायके में भाई की बेटी को देखा
पूनम को लगा कि शुभम की मौत की वजह से कोई भी उस पर शक नहीं करेगा और सब ही समझेंगे कि दोनों बच्चे खेलते हुए टंकी में गिर गए. और सच में ऐसा ही हुआ. चूंकि खुद पूनम के बेटे की भी मौत हुई थी इसलिए किसी ने इशिका और शुभम की मौत पर शक ही नहीं किया. इसके बाद पूरे दो साल तक पूनम खमोश रही. इस दौरान उसने दूसरे बेटे को जन्म दिया. इसी साल अगस्त में पूनम अपने मायके आई हुई थी. मायके आने पर उसने अपने चचेरे भाई की छह साल की बेटी जिया को देखा. जिया भी दिखने में सुंदर थी. जिया को देखते ही पूनम को फिर लगा कि वो सुंदर क्यों है. 

पूनम ने ऐसे किया तीसरा कत्ल
बस इसी गुस्से में अब उसने तीसरा कत्ल करने का फैसला किया. एक दिन घर में जब कोई नहीं था, तब पूनम ने जिया को भी पानी की हौदी में डाल कर उसे मार डाला. फिर घर वालों को यही लगा कि जिया खेलते हए पानी की टंकी में जा गिरी. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. इस बार भी किसी ने उस पर शक नहीं किया. जिया के कत्ल के कुछ वक्त बाद पूनम ससुराल लौट आई थी. तभी 30 नवंबर और एक दिसंबर को पूनम के पति के मामा के दो बेटे और बेटी की शादी तय हो गई. पूनम पति के साथ मामा के घर शादी में शामिल होने के लिए पहुंच गई. 

खौफनाक फैसला 
30 नवंबर को बेटी की शादी हो चुकी थी. अब एक दिसंबर को बारात जानी थी. मगर शादी में जब पूनम घर आई तो उसकी नज़र छह साल की विधि पर पड़ी। विधि को सबी रिश्तेदार बहुत कर रहे थे. दिखने में वो भी सुंदर थी. बस पूनम को विधि की यही सुंदरता फिर से गुस्सा दिला गई. उसने तय कर लिया कि वो विधि को बी मार डालेगी. 

दो गलतियों ने पकड़वाया
एक दिसंबर को तबीयत ठीक ना होने का बहाना कर पूनम बारात में नहीं गई. विधि भी घर पर थी. इसके बाद मौका मिलते ही वो विधि को स्टोर रूम में ले गई. वहां पानी का छोटा सा टब था. उसने विधि का सिर पकड़ कर उसे टब में तब तक डुबो कर रखा जब तक कि विधि की मौत नहीं हो गई. पर इस वजह से पूनम के कपड़े गीले हो गए थे. फिर स्टोर रूम से बाहर निकलते वक्त उसने स्टोर रूम का दरवाज भी बाहर से बंद कर दिया. और यही दो गलती इस बार उसे खुद ले डूबी. 

पानी में डुबोकर इसलिए मारती थी पूनम
बाद में जब पुलिस ने पूनम से पूछा कि उसने हर बच्चे को पानी में ही डुबो कर क्यों मारा? तब पूनम ने बताया कि पानी में डुबो कर मारने से उसे आसानी से ये पता चल जाता था कि बच्ची मर चुकी है. उसकी सांसों से वो उसकी मौत का अंदाज़ा लगा लेती थी. दूसरा इससे किसी को शक भी नहीं होता था. पुलिस ने जब उससे ये जानना चाहा कि उसने सिर्फ अपने ही परिवार के बच्चों को कयों मारा? तब पूनम का जवाब था कि परिवार की हर सुंदर बच्ची से उसे नफ़रत थी. इसीलिए वो उसे मार देती थी. यानी अगर पूनम ना पकड़ी जाती तो क्या पता परिवार की और कितनी ही सुंदर बच्चियां उसकी शिकार हो जातीं.

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...