Skip to main content

Posts

सुंदर बच्चियों से नफ़रत की ऐसी सनक, कि बन गई देश की पहली महिला सीरियल किलर, अपने ही बच्चे सहित चार मासूमों की हत्या को हादसे में बदलने के लिए अपनाया यह तरीका

हरियाणा की पूनम, देश की पहली ऐसी महिला सीरियल किलर है, जिसने सुंदर बच्चियों से नफ़रत के चलते चार मासूमों को पानी में डुबोकर मार डाला. उसका शिकार बननेवालों में उसका मासूम बेटा भी शामिल था. जानिए पूनम की पूरी खौफनाक कहानी. Female Serial Killer Poonam Case: वो शायद देश की पहली ऐसी महिला सीरियल किलर होगी जो बच्चियों को सिर्फ इसलिए मार देती थी, क्योंकि उसे उनकी सुंदरता पसंद नहीं थी. क्योंकि इसे सुंदर बच्चियां अच्छी नहीं लगती थीं. वो शायद देश की पहली ऐसी सीरियल किलर है, जिसने सभी बच्चों को पानी में डुबो कर मारा. वो शायद इकलौती ऐसी मां है, जिसने अपने तीन साल के बेटे को सिर्फ इसलिए मार डाला ताकि उसके हाथों हुए या होने वाले कत्ल को लेकर उस पर कोई शक ना करे. यकीनन वो लेडी सीरियल किलर या साइको किलर है, जिसने सिर्फ अपने परिवार के ही बच्चों के क़त्ल किए. जिनमें उसका खुद का बेटा भी शामिल है. यानी तीन बच्चियों और एक बच्चे का क़त्ल यानी कुल चार कत्ल.  वो पुलिस कस्टडी में चुनरी से चेहरा छुपा रही थी. फिर बिना चुनरी उसका चेहरा दिखने लगा. उसने पॉलिटिकल साइंस में एमए और फिर बीएड़ की पढ़ाई की. यानी वो ब...

अब समिति करेगी शिक्षकों के दिव्यांगता प्रमाणपत्रों की जांच, गलत लाभ लेने वालों पर कार्रवाई होना तय

Himwant Educational News माध्यमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति विद्यालयी शिक्षा विभाग में दिव्यांगता प्रमाणपत्र का गलत लाभ उठाने के प्रकरण की जांच करेगी। समिति केस-टू-केस के आधार पर शिक्षकों के दिव्यांगता प्रमाणपत्रों की जांच कर रिपोर्ट शासन को देगी।    शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि दिव्यांगता प्रमाणपत्रों का अनुचित लाभ उठाने वाले शिक्षकों के खिलाफ जांच बिठा दी गई है। उच्च न्यायालय में जनहित याचिका के क्रम में आयुक्त दिव्यांगजन ने राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा अपात्र 52 शिक्षकों की सूची जांच के लिए उपलब्ध कराई थी। जिसमें दो प्रधानाध्यापक, 21 प्रवक्ता व 29 सहायक अध्यापक (एलटी) शामिल थे। इन सभी शिक्षकों को विभागीय स्तर पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।    20 प्रवक्ता व नौ सहायक अध्यापकों ने अपना जवाब विभाग को उपलब्ध करा दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि गलत तरीके से आरक्षण का लाभ उठाने वाले शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर अन्य कार्मिकों के भी प्रमाणपत्रों की अलग से जांच की जाएगी। राज्या...

Uttarakhand: बड़ी खबर...लगातार दस साल सेवा करने वाले संविदा कर्मचारी होंगे नियमित, जारी हुई अधिसूचना

उत्तराखंड में लगातार दस साल सेवा करने वाले संविदा कर्मचारी अब नियमित होंगे। इससे संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। दैनिक वेतन, कार्यप्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक और तदर्थ रूप में नियुक्त कार्मिकों का विनियमितीकरण (संशोधन) नियमावली-2025 जारी की गई।     सचिव कार्मिक शैलेश बगोली द्वारा इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना निर्गत की गई। संशोधित नियमावली के अनुसार अन्य शर्तें पूर्ण करने पर दैनिक वेतन, कार्यप्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक तथा तदर्थ रूप से नियुक्त वे कार्मिक विनियमितीकरण के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने दिनांक 04.12.2018 तक इस रूप में कम से कम दस वर्ष की निरंतर सेवा उस पद या समकक्ष पद पर पूर्ण कर ली हो।

Ek Bharat - Shreshtha Bharat: "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम हेतु SCERT उत्तराखंड ने स्कूलों के लिए जारी किए यह निर्देश, देखे गतिविधियों का कैलेण्डर

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की क्रियान्वयन के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी करते हुए राज्य के स्कूलों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रम की सफल संचालन के लिए प्रत्येक जनपद के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है जबकि अकादमिक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को सौंप गई है। अपर निदेशक SCERT पदमेंद्र सकलानी राज्य नोडल अधिकारी और मनोज किशोर बहुगुणा कार्यक्रम समन्वयक एन ई पी प्रकोष्ठ सहायक नोडल अधिकारी होंगे।     राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने राज्य के सभी जनपदों की मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं डायट प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है तथा इसकी प्रगति की समीक्षा नियमित रुप से की जानी है। मासिक रुप से इस कार्यक्रम की प्रगति निम्न स्तरों के द्वारा राज्य को निर्धारित प्रपत्र पर अवगत कराया जाना है।     जनपद स्तर प्रत्येक जनपद ...

Breaking News: 30 लाख और एक स्कॉर्पियो में दी अपने ही पिता की हत्या की सुपारी, हरिद्वार पुलिस ने रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की हत्या का ऐसे किया खुलासा

हरिद्वार पुलिस ने रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी भगवान सिंह की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या किसी लिफ्ट मांगने वाले बदमाश ने नहीं, बल्कि भगवान सिंह के अपने ही बेटे ने रची थी। करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा जमाने की नीयत से बेटे ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पूरे घटनाक्रम की पटकथा लिखी और पिता को मौत के घाट उतरवा दिया। पुलिस ने बेटे सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।    एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 29 नवंबर की देर रात को भगवान सिंह के बेटे यशपाल ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी कि वह पिता के साथ रोशनाबाद शादी में जा रहा था। जटवाड़ा पुल के पास एक व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी और कार में बैठते ही पिता को गोली मारकर फरार हो गया। इस मामले में बहादराबाद थाना, रानीपुर कोतवाली व सीआईयू की संयुक्त टीमों को जांच में लगाया। जब पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर यशपाल से पूछताछ की तो वह अपने ही बयान बदलने लगा। शादी में किस दोस्त के यहां जाना था, इस पर भी वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। यहीं से शक की सुई बेटे की ओ...

School Education Uttarakhand: शासन ने राज्य शैक्षिक सेवा (प्रशासनिक संवर्ग) में उप शिक्षा निदेशक पदों पर कार्यरत इन 6 अधिकारियों को संयुक्त शिक्षा निदेशक पदों पर दी पदोन्नति,

Himwant Educational News उत्तराखंड शासन ने राज्य शैक्षिक प्रशासनिक संवर्ग सेवा में उप शिक्षा निदेशक पदों पर कार्यरत 6 अधिकारियों को संयुक्त शिक्षा निदेशक पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में आशुतोष भण्डारी, हेमलता भट्ट, कमला बडवाल, हरक राम कोहली, नागेन्द्र बर्तवाल और अत्रेश सयाना शामिल हैं। इन्हें महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा के कार्यालय में योगदान देने के बाद अलग से तैनाती आदेश निर्गत किए जाएंगे।     शासन की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा में उप शिक्षा निदेशक / समकक्ष पद वितनमान रु० 78800-200200 पे मैट्रिक्स का लेवल-12) पर कार्यरत अधिकारियों की चयन वर्ष 2025-26 में संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति किए जाने के संबंध में विभागीय पदोन्नति चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के क्रम में निम्नवत् तालिका में अंकित उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक/समकक्ष पद (वेतनमान रु० 123100-215900, पे मैट्रिक्स का लेवल-13) पर कार्यभार ग्...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली में देशभर के शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रदर्शन

Old pension restoration moment पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली में देशभर के शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रदर्शन  Read more...

School Education Uttarakhand: शिक्षा विभाग ने दिव्यांग कोटे के 14 प्रवक्ताओं को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 15 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र और आख्या सहित उपस्थित न होने पर होगी एकतरफा कार्यवाही

School Education Uttarakhand: शिक्षा विभाग ने दिव्यांग कोटे के 14 प्रवक्ताओं को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 15 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र और आख्या सहित उपस्थित न होने पर होगी एकतरफा कार्यवाही।   Read more...

टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ दिल्ली में गरजे 22 राज्यों के शिक्षक,

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में प्रयागराज के शिक्षकों ने सोमवार को दिल्ली में प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शिक्षकों ने जंतर मंतर पर आवाज बुलंद की। धरने की सबसे खास बात यह रही कि सभी राज्यों के शिक्षकों ने इस धरने में प्रतिभाग किया और अपनी शैली में नाच गाकर विरोध-प्रदर्शन किया। आंदोलन में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमांचल प्रदेश सहित तमाम प्रदेश के शिक्षक मौजूद रहे।  Read more...

नरेंद्रनगर कुंजपुरी के निकट बस दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत, गुजरात के 29 श्रद्धालुओं को लेकर कुंजापुरी दर्शन के लिए जा रही थी बस, बचाव एवं राहत कार्य जारी

नरेंद्रनगर के समीप एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। बस में 29 यात्री सवार थे, जो गुजरात से कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए आए हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुए। कब लिखी जाने की समय तक बचाव एवं राहत कार्य जारी था    सोमवार दोपहर जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी द्वारा एसडीआरएफ वाहिनी नियंत्रण कक्ष को थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस के लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। बस में 29 लोगों के सवार होने की संभावना बताई गई। सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी व एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से एसडीआरएफ की कुल पांच टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।    स्थानीय लोगों ने भी तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने बस से घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल...

गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस के अवकाश की तिथि में बदलाव, अब 24 नहीं 25 नवंबर को रहेगी छुट्टी, देखे आदेश

गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस के अवकाश की तिथि में बदलाव, अब 24 नहीं 25 नवंबर को रहेगी छुट्टी, देखे आदेश

Chamoli: श्रीकोट विद्यालय के कर्मचारी का शव कमरे में मिला, मचा हड़कंप

जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट के एक कर्मचारी का शव कमरे में मिला। मृतक मनोज जोशी ( 32 ) देवाल बाजार में किराए में रहता था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से मनोज के परिजनों की उससे बात नहीं हो पाई थी। मां व बहिन रेणु ने मनोज को फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उत्तराखंड में बड़ा हादसा: कार दुर्घटना में एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा सहित दो शिक्षकों की मौत शनिवार शाम को मनोज की बहन व मां ने कुछ लोगों को इसकी सूचना दी। कमरा अंदर से बंद होने से मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। पुलिस को मनोज का शव उसके कमरे में पड़ा मिला।     मनोज बागेश्वर जिला के गरुड़ ब्लाक के जिनखोला गांव का निवासी था। छह माह पहले उसका विवाह हुआ था। वह हाईस्कूल श्रीकोट में चतुर्थ श्रेणी पद में कार्यरत था। मनोज अपने पीछे पत्नी, मां, बहन व भाई को छोड़ गया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार रात्रि को करीब 10 बजे शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे रखा गया। चौकी प्रभारी देवेंद्र भारती ने बताया कि रविवार को ...

Himwant readers