देहरादून: छुट्टी के बाद इस पब्लिक स्कूल के चार बच्चे कहां हुए लापता, परिजनों के साथ खोज में जुटी है पुलिस
देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में फतेहपुर माजरी स्थित हिमालयन पब्लिक स्कूल के चार बच्चे बुधवार दोपहर 1:30 बजे छुट्टी के बाद से लापता हो गए। जानकारी के अनुसार, बच्चों को स्कूल बस से घर जाना था, लेकिन वे बस में सवार नहीं हुए। जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। स्कूल प्रशासन ने भी पुष्टि की कि बच्चे बस में नहीं बैठे थे, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस टीम बच्चों की खोज में जुट गई। छह घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार डोईवाला के माजरी में स्थित हिमालयन पब्लिक स्कूल के लापता हुए सभी 6 बच्चे अभी अभी सकुशल हरिद्वार से हुए बरामद।। डोईवाला पुलिस और परिवार जन के साथ क्षेत्र के लोगों ने ली राहत की सांस।। डोईवाला लाने के बाद होगी बच्चों से पूछताछ कि आखिर स्कूल से छुट्टी के बाद कैसे पहुंचे हरिद्वार????