Uttarakhand School Education: छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस सहित बैग व जूते के लिए बढेगा बजट,डीबीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं के खातों में भेजी जायेगी रकम, कैबिनेट में जल्दी आयेगा प्रस्ताव
शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत उत्तराखंड के सरकारी और अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं सरकार की ओर से मुफ्त मिलने वाली स्कूल ड्रेस, बैग, जूते, साइकिल और टैबलेट की धनराशि बढ़ेगी। 4.48 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से अभी जो धनराशि दी जा रही है वह बहुत कम है, इसे बढ़ाने के लिए अगली कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। शिक्षा निदेशालय स्थित विद्या समीक्षा केंद्र के सभागार में हुई बैठक में शिक्षा मंत्री ने धनराशि बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि स्कूल ड्रेस, बैग, जूते व साइकिल के लिए धनराशि शीघ्र डीबीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं के खातों में भेजी जाए। एससीईआरटी और डायट के नए ढांचे का शीघ्र होगा गठन इसके साथ ही एससीईआरटी, डायट के नए ढांचे के गठन सहित अन्य प्रमुख प्रस्तावों को आगामी कैबिनेट बैठक में लाने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा ज्योति यादव, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनोद कुमार सिमल...