टिहरी गढ़वाल: अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नगी ने किया इन स्कूलों का निरीक्षण, पीएम श्री योजना के अंतर्गत उपलव्ध संसाधनों का शतप्रतिशत उपयोग और साफ़-सफाई दुरस्त रखने के दिए निर्देश
Himwant Live:
टिहरी गढ़वाल: अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नगी ने भारत सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत चयनित पीएम श्री विद्यालयों का जनपद टिहरी गढ़वाल में स्थलीय निरिक्षण किया. पीएम श्री योजना के लिए जिला नोडल अधिकारी के रूप में उन्होंने स्कूलों का औचूक निरिक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल आदि व्यवस्था दुरुस्त रखने और उपलब्ध संसाधनों का शतप्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल शैलेन्द्र सिंह नेगी ने पीएम श्री विद्यालयों का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है. टिहरी जिले में 19 विद्यालय पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित हैं. अपर जिलाधिकारी पीएम श्री स्कूलों के लिए जिला नोडल अधिकारी भी नामित हैं. उन्होंने आज पीएम श्री आदर्श प्राथमिक विद्यालय ढूगीधार, पीएम श्री इंटर कॉलेज जाखणीधार और पीएम श्री इंटर कॉलेज पौड़ीखाल का निरिक्षण किया.
इस दौरान उन्होंने पीएम श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ढुंगीधार में उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं और बच्चों को दी जा रही शिक्षा का जायजा लिया। विद्यालय में 114 बच्चे अध्ययनरत हैं। निरीक्षण के दौरान स्कूल में स्मार्ट टीवी, डिजिटल बोर्ड, छह कंप्यूटर, लैपटॉप और पुस्तकालय कॉर्नर की सुविधा उपलब्ध पायी गई। उन्होंने पढ़ाई के साथ ही योग, खेल, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियो के साथ ही शुद्ध पेयजल, अलग-अलग शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन उपकरण और मध्याह्न भोजन जैसी सुविधाओं का भी जायजा लिया।
इसके पश्चात उन्होंने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार और राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ीखाल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रयोगशालाओं के नियमित संचालन के साथ अटल टिंकरिंग लैब, स्टेम लैब, रोबोटिक्स तथा अन्य आधुनिक तकनीकी सुविधाओं का विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के लिए अधिकतम उपयोग करने के भी निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जाखणीधार प्राची बहुगुणा, जिला एमआईएस प्रभारी समग्र शिक्षा सुरेंद्र सिंह नेगी, मध्याह्न भोजन प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।