Skip to main content

स्कूल हेल्थ पोरोग्राम की प्रशिक्षण रिपोर्ट में शिक्षिका ऊषा पोखरियाल ने दिया यह शानदार संदेश।

 आयुष्मान भारत प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पांच दिवसीय आनलाइन कार्यशाला का आज तृतीय दिवस था। प्रशिक्षण का शुभारंभ गुरुजनों के आपसी अभिवादन के साथ हुआ। आज 28 दिसंबर के माड्यूल का विषय "जैंडर समानता"तथा सन्दर्भ दाता श्री राकेश कुमार शाह जी रहे। इस विषय के अन्तर्गत लिंग, जैंडर तथा ट्रांसजेंडर पर परिचर्चा की गई।
        जैंडर रूढ़िवादिता का समाज पर प्रभाव, जैंडर रूढ़िवादिता और विज्ञापन, जैंडर आधारित भेदभाव से कैसे निपटें, जैंडर आधारित हिंसा पहचान और निवारण इन सभी तथ्यों पर  चर्चा की गई। इससे हमने सीखा की परिवार के सभी सदस्यों को मिल जुल कर बिना किसी भेदभाव के सभी कार्य करने चाहिए। तत्पश्चात सन्दर्भ दाता श्री प्रवेश जोशी जी द्वारा "पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता " सम्बन्धी माड्यूल का प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसके अंतर्गत किशोरावस्था और पोषण संबंधी आवश्यकताएं, संतुलित आहार पिरामिड, मध्याह्न भोजन योजना, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ आदतें प्रश्नोतरी,स्वच्छता और स्वास्थ्य,5 F, स्वच्छ भारत अभियान, ख़ून की कमी - कारण, निवारण और प्रबंधन, आयरन फोलिक एसिड आदि पर चर्चा परिचर्चा की गई। बीच-बीच में केस स्टडी द्वारा प्रश्नोतर भी पूछे गए जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। तत्पश्चात लंच ब्रेक हुआ। लंच ब्रेक के बाद सन्दर्भ दाता डॉ रीना रावत जी द्वारा "प्रजनन स्वास्थ्य और एच आई वी की रोकथाम"माड्यूल पर परिचर्चा हुई। जिसके अंतर्गत प्रजनन अंगों की स्वच्छता, RTI,STD,UTI,HIV औरAIDS लक्षण, कारण और रोकथाम पर सभी विद्वजनों ने अपने विचार प्रस्तुत किए तथा सन्दर्भ दाता द्वारा शंकाओं का निवारण किया गया। साथ ही HIV और AIDS में अंतर, Type of HIV और Window period से आप क्या समझते हैं। इन सभी विषयों पर नवीन जानकारी प्राप्त हुई। 

    उपसंहार-यद्यपि ये जानकारी हमें पूर्व में ही विदित थी परन्तु प्रशिक्षण द्वारा हमने इन्हे और अधिक आत्मसात् कर लिया है क्योंकि एक शिक्षक/शिक्षिका होने के नाते हमारी जिम्मेदारियां अधिक बढ़ जाती है। हमारे देश का भविष्य बच्चे हैं और इन बच्चों की बागडोर हमारे हाथों में है। एक शिक्षक/शिक्षिका होने पर हमें गर्व होना चाहिए और इस प्रशिक्षण की सफलता तभी फलीभूत होगी,जब हम इस जानकारी को अपने बच्चों और समाज तक पहुंचाएंगे।

               सधन्यवाद- श्रीमती उषा देवी पोखरियाल,रा क उ मा वि कैथोली जाखणीधार टिहरी गढ़वाल।

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...