Skip to main content

टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी को एक जनप्रतिनिधि ने दी मर्डर की धमकी। ऑडियो टेप सोशल मीडिया में हुआ वायरल।

टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल को  एक जिला पंचायत सदस्य द्वारा फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश  में आया है। अधिकारी के साथ अमर्यादित व्यवहार पर राजकीय शिक्षक संघ सहित अनेक संगठनों से जुड़े लोगों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है। 

  टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल को एकजनप्रतिनिधि द्वारा गाली गलौज करते हुए फोन पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। जनप्रतिनिधि किसी के साथ फोन पर बार्तालाप कर रहे हैं और इस दौरान रिकॉर्ड किया गया  ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। सेमवाल टिहरी में बतौर मुख्य शिक्षा अधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं और शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। 
            मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने मंगलवार को नरेंद्रनगर थाने में दी तहरीर में कहा कि टिहरी में एक जिला पंचायत सदस्य किसी से फोन पर बात करते हुए उन्हें गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में एक ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर जब वायरल हुआ तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। उन्होंने कहा है कि आरोपी द्वारा पूर्व में भी एक बार गाली गलौज की जा चुकी है। ऐसे में दो बार धमकी देने के बाद उन्हें जान का खतरा हो गया है। उन्होंने थाने के अलावा डीएम और एसएसपी को भी इस संबंध में शिकायत भेजी है।

जनप्रतिनिधि द्वारा इस प्रकार के अमर्यादित रवैये को लेकर शिक्षकों सहित कई संगठनों से जुड़े लोगों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर मामले को लेकर शिक्षक और अनेक कर्मचारी संगठन अधिकारी के पक्ष में कमेंट कर रहे है और जनप्रतिनिधि के कथित अभद्र आचरण पर जमकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

Comments

  1. एक ईमानदार और कर्मठ अधिकारी के खिलाप इस तरह की भाषा का प्रयोग सहन नही किया जाएगा चाहे ओं कोई भी हो कितने बड़े पद पे हो। कोई हमारे अधिकारी को इस प्रकार की भाषा बोलेगा तो उसका जवाब उसकी भाषा से दिया जाएगा।

    *गिरता उत्तराखंड☺️☺️
    *लड़खड़ाता उत्तराखंड
    सम्भालो यारो
    🙏🙏

    ReplyDelete
  2. प्रशासन को मामले में उचित कार्य वाही करनी चाहिए।।।

    ReplyDelete
  3. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
    Replies
    1. सज़ा तो मिलनी चाहिए ऐसे लोगों को...

      Delete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...