Skip to main content

उत्तराखंड के सभी विद्यालयों को 5 फरवरी तक विभागीय पोर्टल पर अपलोड करना होगा छात्रों का विवरण।

उत्तराखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का विवरण विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक विद्यालय शिक्षा ने सभी अधिकारियों को प्राथमिक से लेकर के इंटर कॉलेज तक सभी राजकीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं का विवरण  5 फरवरी तक पोर्टल पर अपलोड करवाने के लिए निर्देशित किया है।

      नई शिक्षा नीति 2020 में सभी विद्यालयों में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों का डाटा विभागीय पोर्टल पर संकलित करने का प्रावधान किया गया है। इसी के तहत उत्तराखंड में अध्ययनरत सभी राजकीय विद्यालय के बच्चों का विवरण विद्यालय शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण अनेक विद्यालयों द्वारा बच्चों के विवरण को अपडेट नहीं किया जा सका था। अब सभी विद्यालयों के संस्थाध्यक्षो को 5 फरवरी तक समस्त बच्चों का विस्तृत विवरण विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए राज्य के सभी 13 जनपदों के लिए समय सारणी निर्धारित की गई है। विद्यालय शिक्षा विभाग के पोर्टल पर राज्य के समस्त विद्यालयों के साथ ही इन विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों सहित पंजीकृत विद्यार्थियों का विस्तृत विवरण उपलब्ध रहता है और प्रत्येक वर्ष शिक्षकों और विद्यार्थियों के विवरण को अपडेट किया जाता है। विद्यालय प्रमुख अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों का विवरण विभागीय पोर्टल पर लॉगिन कर अपलोड कर सकते हैं।

विद्यालय प्रमुख व शिक्षक अपने विद्यार्थियों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने के लिए यहां करें क्लिक- Click Here

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...