Skip to main content

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।

   इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।


 

Photographs of various activities

 

1- सरस्वती वंदना

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना॥
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा माम् पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥1॥

ॐ सहनाववतु।
सह नौ भुनक्तु।
सह वीर्यं करवाव है।
तेजस्वि नावधीतमस्तु मा विद्विषाव है।

असतो मा सदगमय ॥
तमसो मा ज्योतिर्गमय ॥
मृत्योर्मामृतम् गमय ॥
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।।


2- माँ सरस्वती वरदान दो

माँ सरस्वती वरदान दो
माँ सरस्वती वरदान दो,
मुझको नवल उत्थान दो।
यह विश्व ही परिवार हो,
सब के लिए सम प्यार हो।
आदर्श, लक्ष्य महान हो।
माँ सरस्वती………………………।

मन, बुद्धि, हृदय पवित्र हो,
मेरा महान चरित्र हो।
विद्या विनय वरदान दो।
माँ सरस्वती…………………………।

माँ शारदे हँसासिनी,
वागीश वीणा वादिनी।
मुझको अगम स्वर ज्ञान दो।
माँ सरस्वती, वरदान दो।
मुझको नवल उत्थान दो।
उत्थान दो।
उत्थान दो…।


Photographs of various activities

 

3- ‘हे शारदे माँ’

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ
हे शारदे माँ..

तू स्वर की देवी, ये संगीत तुझसे
हर शब्द तेरा है, हर गीत तुझसे

हम है अकेले, हम है अधूरे
तेरी शरण हम, हमें प्यार दे माँ

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ

मुनियों ने समझी, गुणियों ने जानी
वेदों की भाषा, पुराणों की बानी

हम भी तो समझे, हम भी तो जाने
विद्या का हमको, अधिकार दे माँ

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ

तू श्वेतवर्णी, कमल पे विराजे
हाथों में वीणा, मुकुट सर पे साजे

मन से हमारे मिटाके अँधेरे
हमको उजालों का संसार दे माँ

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ


4- हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी – सरस्वती वंदना

हे हंसवाहिनी ज्ञान दायिनी

अम्ब विमल मति दे। अम्ब विमल मति दे॥

जग सिरमौर बनाएँ भारत,

वह बल विक्रम दे। वह बल विक्रम दे॥

हे हंसवाहिनी…..

अम्ब विमल मति दे। अम्ब विमल मति दे॥

साहस शील हृदय में भर दे,

जीवन त्याग-तपोमर कर दे,

संयम सत्य स्नेह का वर दे,

स्वाभिमान भर दे। स्वाभिमान भर दे॥१॥

हे हंसवाहिनी ….

अम्ब विमल मति दे। अम्ब विमल मति दे॥

लव-कुश, ध्रुव, प्रहलाद बनें हम

मानवता का त्रास हरें हम,

सीता, सावित्री, दुर्गा मां,

फिर घर-घर भर दे। फिर घर-घर भर दे॥२॥

हे हंसवाहिनी……

अम्ब विमल मति दे। अम्ब विमल मति दे॥

Photographs of various activities

 


5- तुम ही हो माता पिता तुम्ही हो

तुम ही हो माता पिता तुम्ही हो
तुम ही बंधू , सखा तुम्ही हो
तुम्ही हो साथी तुम ही सहारे
कोई न अपना सिवाए तुम्हारे

तुम्ही हो नैया तुम्ही खिवैया
तुम ही हो बंधू सखा तुम्ही हो …
जो खिल सके न वो फूल हम हैं
तुम्हारे चरणों की धुल हम हैं

दया की दृष्टि सदा ही रखना
तुम ही हो बंधू सखा तुम ही हो…


6- दया कर दान भक्ति

ॐ असतो मा सद्गमय।

तमसो मा ज्योतिर्गमय।

मृत्योर्मामृतं गमय ॥

दया कर दान विद्या का हमे परमात्मा देना,

दया करना हमारी आत्मा में शुद्धता देना ।

हमारे ध्यान में आओ, प्रभु आँखों में बस जाओ,

अँधेरे दिल में आकर के परम ज्योति जगा देना ।

बहा दो प्रेम की गंगा, दिलों में प्रेम का सागर,

हमे आपस में मिलजुल के प्रभु रहना सीखा देना ।

हमारा कर्म हो सेवा, हमारा धर्म हो सेवा,

सदा ईमान हो सेवा, वो सेवक चर बना देना ।

वतन के वास्ते जीना, वतन के वास्ते मरना,

वतन पे जा फ़िदा करना, प्रभु हमको सीखा देना ।

दया कर दान विद्या का हमे परमात्मा देना,

दया करना हमारी आत्मा में शुद्धता देना ।

ॐ सह नाववतु ।

सह नौ भुनक्तु ।

सह वीर्यं करवावहै ।

तेजस्वि नावधीतमस्तु मा विद्विषावहै ।

ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥

Photographs of various activities

 

सभी विद्यालयों के लिए- क्या है हमारी राष्ट्रीय प्रतिज्ञा का इतिहास और कौन है इसका लेखक? यहां पढ़ें राष्ट्रीय प्रतिज्ञा हिंदी, English और संस्कृत में-


7- ऐ मालिक तेरे बन्दे हम

ऐ मालिक तेरे बन्दे हम

ऐसे हों हमारे करम

नेकी पर चलें और बदी से टलें

ताकि हंसते हुए निकले दम…

ये अँधेरा घना छा रहा तेरा इंसान घबरा रहा

हो रहा बेखबर, कुछ न आता नज़र

सुख का सूरज छुपा जा रहा

है तेरी रौशनी में जो दम

तू अमावास को कर दे पूनम

नेकी पर चलें और बदी से टलें

ताकि हंसते हुए निकले दम,

ऐ मालिक तेरे बन्दे हम…

जब जुल्मों का हो सामना तब तू ही हमें थामना

वो बुराई करे हम भलाई भरें

नहीं बदले की हो कामना

बढ़ उठे प्यार का हर कदम और मिटे बैर का ये भरम

नेकी पर चलें और बदी से टलें

ताकि हंसते हुए निकले दम

ऐ मालिक तेरे बन्दे हम…

बड़ा कमज़ोर है आदमी, अभी लाखों हैं इसमें कमी

पर तू जो खड़ा है दयालू बड़ा

तेरी किरपा से धरती थमी

दिया तूने हमे जब जनम

तू ही झेलेगा हम सबके ग़म

नेकी पर चलें और बदी से टलें

ताकि हंसते हुए निकले दम

ऐ मालिक तेरे बन्दे हम..


Photographs of various activities

 

8- मारी मुट्ठी में आकाश सारा

हमारी ही मुद्ठी में आकाश सारा
जब भी खुलेगी चमकेगा तारा।
कभी न ढले जो, वो ही सितारा
दिशा जिससे पहचाने संसार सारा ।

हथेली पे रेखाएँ हैं सब अधूरी
किसने लिखी हैं, नहीं जानना है।
सुलझाने उनको, ना आएगा कोई, समझना है
उनको ये अपना करम है ।
अपने करम से दिखाना है सबको
खुदका पनपना, उभरना है खुदको।
अँधेरा मिटाए जो नन्हा शरारा
दिशा जिससे पहचाने संसार सारा

हमारे पीछे कोई आए ना आए !
हमें ही तो पहले पहुँचना वहाँ है।
जिन पर है चलना नई पीढ़ियों को
उन्हीं रास्तों को बनाना हमें है।
जो भी साथ आएँ उन्हें साध ले लें
अगर ना कोई साध दे तो अकेले।
सुलगा के खुद को मिटा ले अँधेरा
दिशा जिससे पहचाने संसार सारा।

सभी विद्यालयों के लिए- क्या है हमारी राष्ट्रीय प्रतिज्ञा का इतिहास और कौन है इसका लेखक? यहां पढ़ें राष्ट्रीय प्रतिज्ञा हिंदी, English और संस्कृत में-


9- इतनी शक्ति हमे देना दाता

इतनी शक्ति हमें देगा दाता
मन का विश्वास, कमजोर हो ना
हम चलें नेक रस्ते पे, हमसे
भूलकर भी कोई भूल हो ना।

दूर अज्ञान के हों अँधेरे,
तू हमें ज्ञान की रौशनी दे।

हर बुराई से बचते रहें हम,
चोट जितनी बड़ी जिन्दगी दे॥
बैर हो न किसी का किसी से,
भावना मन में बदले की हो ना,
हम चले नेक रस्ते पे, हमसे
भूलकर भी कोई भूल हो ना॥

हम न सोचें हमें क्या मिला है,
हम ये सोचें किया क्‍या है अर्पण
फूल खुशियों के बाँटे सभी में,
सबका जीवन भी बन जाये मथुबन।
अपनी करुणा का जल तू बहा दे,
करदे पावन हर एक मन का कोना,
हम चले नेक रस्ते पे, हमसे
भूलकर भी कोई भूल हो ना॥


10- ए मालिक तेरे बंदे हम

ऐ मालिक तेरे बंदे हम, ऐसे हों! हमारे करमा
नेकी पर चलें और बदी से ढले,
ताकि हँसते हुए निकले दम
ऐ मालिक…………

ये अँधेरा घना छा रहा
तेरा इंसान घबरा रहा।
हो रहा बेखबर, कुछ न आता नजर
सुख का सूरज छुपा जा रहा
है तेरी रोशनी में वो दम
जो अमावस को कर दे पूनम
नेकी पर चलें और बदी से ढले
वाकि हँसते हुए निकले दम।
ऐ मालिक ………

जब जुल्मों का हो सामना
तब तू ही हमें थामना।

वो बुराई करें हम भलाई करें
नहीं बदलेगी ये भावना।
बढ़ उठे प्यार का हर कदम
और मिटे बैर का ये भरम।
नेकी पर चलें और बदी से ढले
गाकि हँसते हुए निकले दम।
ऐ मालिक ………


11- दयालु नाम है तेरा

दयालु नाम है तेरा प्रभु हम पर दया कीजे ।
हरि सब तुमको कहते हैं हमारा दुःख हर लीजे ॥
दयालु…

विषय और भोग में निशिदिन फँसा रहता है मन मूरख ।
इसे अब ज्ञान देकर सत्य मारग पर लगा दीजे ॥
दयालु…

तुम्हारी भूल कर महिमा, किए अपराध अति भारी |
शरण अज्ञान है तेरे, क्षमा अपराध सब कीजे ॥
दयालु…
तुम्हीं माता-पिता जग के, तुम्हीं हो नाथ धन विद्या ।
तुम्हीं हो मित्र सब जग के, दयाकर भक्तिवर दीजे ॥
दयालु…

न चाहूँ राज-धन-वैभव न है कुछ कामना मेरी ।
रख सकूँ शुद्ध सेवाभाव, शुभ वरदान ये दीजे ॥
दयालु…


12- वीणा वादिनि विमल वाणी दे

वीणा वादिनि विमल वाणी दे
वीणा वादिनि विमल वाणीदे, विद्या दायिनि वन्दन।
जय विद्या दायिनि वन्दन

अरुण लोक से वरुण लहर तक गुंजारित तव वाणी
ब्रह्मा विेष्णु रूद्र इन्द्रदिक, करते सब अभिनन्दन।
जय विद्या दायिनि वन्दन

तेरा भव्य भण्डार भारती, है अद्भुत गतिवारा
ज्यों खर्चे त्यों बढे निरन्तर, है सबका अवलम्बन।
जय विद्या दायिनि वन्दन

नत मस्तक हम माँग रहे, विद्या धन कल्याणी
वरद हस्त रख हम पर जननी रहे न जग में क्रन्दन
जय विद्या दायिनि वन्दन


13- हम को मन की शक्ति देना

हम को मन की शक्ति देगा, मन विजय करें
दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करें।

भेदभाव अपने दिल से साफ कर सकें
दोस्तों से भूल हो तो माफ कर सकें
झूठ से बचे रहें, सच का दम भरें
दूसरों की जय से पहले खुद को जय करें॥

मुश्किलें पड़ें तो हम पे इतना कर्म कर
साथ दें तो धर्म का, मरें तो धर्म पर
खुद पे हौसला रहे बदी से न डरे
दूसरों की जय से पहले छुद को जय करें।


14- हर देश में तू, हर भेष में तू

हर देश में तू, हर भेष में तू,

तेरे नाम अनेक तू एक ही है,

तेरे नाम अनेक तू एक ही है ।

तेरी रंगभूमि, यह विश्व भरा,

सब खेल में, मेल में तू ही तो है ॥

सागर से उठा बादल बनके,

बादल से फटा जल हो करके ।

फिर नहर बना नदियाँ गहरी,

तेरे भिन्न प्रकार, तू एक ही है ॥

हर देश में तू, हर भेष में तू,

तेरे नाम अनेक तू एक ही है,

तेरे नाम अनेक तू एक ही है ।

चींटी से भी अणु-परमाणु बना,

सब जीव-जगत् का रूप लिया ।

कहीं पर्वत-वृक्ष विशाल बना,

सौंदर्य तेरा, तू एक ही है ॥

हर देश में तू, हर भेष में तू,

तेरे नाम अनेक तू एक ही है,

तेरे नाम अनेक तू एक ही है ।

यह दिव्य दिखाया है जिसने,

वह है गुरुदेव की पूर्ण दया ।

तुकड़या कहे कोई न और दिखा,

बस मैं अरु तू सब एकही है ॥

हर देश में तू, हर भेष में तू,

तेरे नाम अनेक तू एक ही है,

तेरे नाम अनेक तू एक ही है ।

तेरी रंगभूमि, यह विश्व भरा,

सब खेल में, मेल में तू ही तो है ॥


 

Photographs of various activities

 

15- सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु,

करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।

सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु,

करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।

शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाएं हम,

विद्या का वरदान तुम्हीं से पाए हम ।

शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाएं हम,

विद्या का वरदान तुम्हीं से पाए हम ।

हाँ, विद्या का वरदान तुम्हीं से पाए हम ।

तुम्ही से है आगाज़ तुम्हीं से अंजाम प्रभु,

करते है हम शुरु आज का काम प्रभु ।

सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु,

करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।

गुरुओं का सत्कार कभी न भूले हम,

इतना बनें महान गगन को छु ले हम ।

गुरुओं का सत्कार कभी न भूले हम,

इतना बनें महान गगन को छु ले हम ।

हाँ, इतना बनें महान गगन को छु ले हम ।

तुम्हीं से है हर सुबह तुम्ही से शाम प्रभु,

करते है हम शुरु आज का काम प्रभु ।

सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु,

करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।

सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु,

करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु

करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु

करते हैं हम शुरु आज का काम प्रभु ।


16- हे जग त्राता विश्व विधाता

*त्राता: का अर्थ, वह जो त्राण करता हो, रक्षा करने वाला व्यक्ति।

कुछ जगहों पर त्राता की जगह दाता प्रयोग में लाया गया है।

 

हे जग त्राता विश्व विधाता,

हे सुख शांति निकेतन हे।

प्रेम के सिन्धु, दीन के बन्धु,

दु:ख दारिद्र विनाशन हे ।

हे जग त्राता विश्व विधाता,

हे सुख शांति निकेतन हे ।

नित्य अखंड अनंन्त अनादि,

पूरण ब्रह्म सनातन हे ।

हे जग त्राता विश्व विधाता,

हे सुख शांति निकेतन हे ।

जग आश्रय जग-पति जग-वन्दन,

अनुपम अलख निरंजन हे ।

हे जग त्राता विश्व विधाता,

हे सुख शांति निकेतन हे ।

प्राण सखा त्रिभुवन प्रति-पालक,

जीवन के अवलंबन हे ।

हे जग त्राता विश्व विधाता,

हे सुख शांति निकेतन हे ।

हे जग त्राता विश्व विधाता,

हे सुख शांति निकेतन हे ।

हे सुख शांति निकेतन हे,

हे सुख शांति निकेतन हे ।


17- सुख के सब साथी

सुख के सब साधी, दुःख में न कोई
मेरे राम, मेरे राम,
तेरा नाम इक सांचा, दूजा न कोई ।

१.जीवन आनी-जानी छाया
झूठी माया झूठी काया
फिर काहे को सारी उमरिया
पाप की गठरी ढोए

२.ना कुछ तेरा जा कुछ मेरा
ये जय-जोगी-वाला फेरा
राजा हो या रंक सभी का
अंत एक सा होए।

३.बाहर की तू माटी फांके
मन के भीतर क्यों ना झाँके
उजले तन पर मान किया
और मन की मैल ना धोई।

सभी विद्यालयों के लिए- क्या है हमारी राष्ट्रीय प्रतिज्ञा का इतिहास और कौन है इसका लेखक? यहां पढ़ें राष्ट्रीय प्रतिज्ञा हिंदी, English और संस्कृत में-

Photographs of various activities

Read more...

बजरंग बाण और हनुमान चालीसा

 


Comments

  1. अत्यंत ही सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य
    यदि आप सभी प्रार्थना की बेहतरीन संगीतमय प्रस्तुति को भी ऑडियो क्लिप में उपलब्ध करवा सकें तो अति उत्तम रहेगा

    हमारा व्हाट्सएप नंबर है 96754 43536

    शानदार सुनने के लिए आपको बहुत-बहुत बधाइयां शुभकामनाएं साधुवाद मां शारदे का आशीष सदैव बना रहे

    ReplyDelete
  2. बहुत ही सुन्दर सत्कर्म किया है आपने बहुत बहुत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं हमेशा खुश रहे स्वस्थ मस्त आनंदित प्रफुल्लित रहें शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  3. सर मैं पी एस मथुरिया प्रधानाचार्य स्वामी ओंकारानंद सरस्वती पब्लिक स्कूल कोटेश्वर पुरम टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड जो टीएचडीसी सेवा द्वारा संचालित है मे लगातार अपडेट हो आपसे संगीत सहित प्रार्थनाएं चाह रहा था कृपया उपलब्ध करा दे तो बहुत कृपा होगी यही आपसे निवेदन है।
    मेरा 9634404542 what's app number है

    ReplyDelete
  4. बच्चे हैं हम तेरे हमें दो विद्या का दान |
    नमो नमो मां सरस्वती दूर करो अज्ञान ||
    1.
    सब जीवों से प्रीत करें मां ऐसा भाव जगाओ,
    महापुरुषों की राह पर सदा हमको आप चलाओ|
    साक्षाद् आपकी मूर्ति सब गुरुओं को प्रणाम
    नमो नमो मां सरस्वती......
    2.
    वसुधा हो ये कुटुंब हमारा मन में नेक विचार,
    सत्य अहिंसा त्याग दया गुण अपनाएं सदाचार |
    फले फूले जिस की रज में वो देश हो मेरा महान
    नमो नमो मां सरस्वती.....
    3.
    सभी देवता गान करें तेरी महिमा अपरम्पार,
    तमसो मा ज्योतिर्गमय वंदन वारम्वार
    दया हो मां जब तेरी बने मूर्ख भी विद्वान्
    नमो नमो मां सरस्वती दूर करो अज्ञान
    रचयिता :- जय भगवान शास्त्री, कैथल ( हरियाणा )
    JAIBHAGWAN1746@GMAIL.COM
    संपर्क सूत्र - 9991829095
    यूट्यूब लिंक:- https://youtu.be/YgYXTM6cNoc
    कृपया इस प्रार्थना को अपने पेज पर भी प्रकाशित करें। धन्यवाद

    ReplyDelete
    Replies
    1. Ye prathna sabbse achi h tuu hi ram h 💯💯💯💯😍

      Delete
  5. शानदार प्रार्थना

    ReplyDelete
  6. Tu hi ram hai tu raheem hai bhi isme daliye kripya wo ek achi prarthna hai

    ReplyDelete
  7. ओम प्रकाश जोशी

    ReplyDelete
  8. गायत्री मंत्र

    ReplyDelete
  9. बहुत ही सुन्दर रचना मैने पहली बार पढ़ी है

    ReplyDelete
  10. बहुत ही सराहनीय प्रयास

    ReplyDelete
  11. बहुत ही सराहनीय प्रयास

    ReplyDelete
  12. All prayers at one place..v.good..thanks

    ReplyDelete
  13. very nice prayers

    ReplyDelete
  14. बहुत-बहुत धन्यवाद आपने बहुत अच्छा काम किया

    ReplyDelete
  15. Very good collection of prayers at one place pls send a video for group songs also if possible 🙏 😊

    ReplyDelete
  16. बहुत अच्छा संकलन है, प्रेरणादाई है ।
    Good One.......

    ReplyDelete
  17. Sadram smihta vandna vithiyta

    ReplyDelete
  18. Nice prayer ☺️

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...

Mutual Transfer: पारस्परिक स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षक साथी अपना नाम, पदनाम व विषय, विद्यालय का नाम और मोबाइल नंबर इस लिंक पर करें कमेंट।

  पारस्परिक स्थानांतरण हेतु पद और विषय प्रवक्ता अर्थशास्त्र विद्यालय - राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार, टिहरी गढ़वाल। श्रेणी सुगम (सी होने की प्रबल संभावना है) दूरी नई टिहरी से 22 किमी, चंबा सी 28 किमी, ऋषिकेश से 80 किमी सुविधाएं- बाजार, बैंक, हॉस्पिटल, पेट्रोल पंप आदि उपलव्ध, आवागमन हेतु हर समय ऋषिकेश, देहरादून और हरिद्वार के लिए सीधे वाहन उपलब्ध, विद्यालय में निशुल्क इंटरनेट सहित आधुनिक सभी सुविधाएं उपलब्ध है।  Whatsapp पर संपर्क करें- 9412920543 पारस्परिक स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षक साथी अपना नाम, पदनाम व विषय, विद्यालय का नाम और मोबाइल नंबर इस लिंक पर कमेंट करें।      Comment here पारस्परिक स्थानान्तरण हेतु आवेदन-पत्र Mutual Transfer: पारस्परिक स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षक साथी अपना नाम, पदनाम व विषय, विद्यालय का नाम और मोबाइल नंबर इस लिंक पर करें कमेंट।

Leave rules for Uttarakhand Government Servants: उत्तराखंड राजकीय सेवकों के लिए अवकाश नियम

सुशील डोभाल, संपादक "हिमवंत" Follow the 'Himwant' Educational News channel on WhatsApp: आलेख सुशील डोभाल-   सामान्यत सभी राजकीय कर्मचारी समय समय पर अपनी वास्तविक जरूरतों के मुताविक विभिन्न प्रकार के अवकाशों का उपभोग करते हैं किन्तु कभी कभी जानकारी के अभाव में अवकाशों के उपभोग को लेकर अनेक परेशानियां पैदा हो जाना स्वाभाविक है. मेरे कुछ सहकर्मियों ने अवकाश नियमों की जानकारी चाहने की मुझसे इच्छा व्यक्त की है, उनकी सुविधा के लिए यहाँ अवकाश नियम पोस्ट कर रहा हूँ. आशा हैं की मेरे सहकर्मियों सहित समस्त पाठक इस पोस्ट से जानकारी लेकर लाभान्वित हो सकेंगे ।  ( सुशील डोभाल,   संपादक "हिमवंत"  ) Special leave application format: उत्तराखंड के शिक्षकों के लिए विशिष्ट अवकाश लेखा और आवेदन पत्र यहाँ से करें डाउनलोड।  अवकाश नियम                 अवकाश नियमों को सरलता प्रदान करने के लिये, अवकाशों को दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है। पहली श्रेणी में वे अवकाश रखे जा सकते हैं जो मूलत: वित्तीय हस्तपुस...

I-GOT Karmayogi पोर्टल पर उत्तराखंड एससीईआरटी ने किए दस नए कोर्स लॉच, इस संस्थानों के अधिकारियों, शिक्षकों और कार्मिकों को 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे सभी कोर्स

Follow the 'Himwant' Educational News' channel on WhatsApp: I-GOT Karmayogi पोर्टल पर उत्तराखंड एससीईआरटी द्वारा दस नवीन कोर्स लॉच किये गये है। निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्व्याल ने अपर निदेशक  एससीईआरटी और राज्य के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को अपने संस्थानों  में कार्यरत् अधिकारियों / कार्मिकों को दिनांक 31 अक्टूबर, 2026 तक कोर्स पूर्ण करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि उक्त तिथि के पश्चात यदि कार्मिकों / अधिकारियों द्वारा कोर्स पूर्ण नहीं किया जाते हैं तो सम्बन्धित संस्थाध्यक्ष के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी। लॉच किये गये कोर्स का विवरण Direct link सहित नीचे दिया जा रहा है।  पंजीकरण प्रक्रिया: iGOT Karmayogi Portal पर सरकारी कर्मचारी अपने विभाग, मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिए ओटीपी से लॉगइन करके पंजीकरण कर सकते हैं। इसे Play Store से भी install किया जा सकता है। iGOT Karmayogi पोर्टल पर पंजीकरण (Registration) और कोर्स चुनने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है: Follow the 'Himwant' Educ...

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

Uttarakhand SCERT: छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम हुए घोषित, इस लिंक पर देखें परीक्षा परिणाम

Himwant Live: महत्वपूर्ण सूचना, SCERT छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम घोषित SCERT उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राएँ अपना परिणाम SCERT के आधिकारिक Scholarship Portal पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए पोर्टल के "View Result" विकल्प का उपयोग करें। सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। विद्यालयों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि संबंधित विद्यार्थियों तक यह सूचना साझा करें। परिणाम देखें India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर बगैर एग्जाम दिए होगा सिलेक्शन, तुरंत कर लें यहां आवेदन वीर चंद्र सिंह गढ़वाली विवि भरसार में हॉर्टिकल्चर की छात्रा की मौत, छात्रों ने किया प्रदर्शन ऋषिकेश पास डंपर और कार की टक्कर, वाहन के अंदर ही फंसे दो भाई-बहनों की हुयी दर्दनाक मौत Read more... प्रवक्ता संवर्ग में अनुरोध के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में स्थानांतरण सूची 2026 यहां से करें डाउनलोड अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण सूची, प्रवक्ता संवर्ग- विधवा, विधुर, तल...

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी टिहरी गढ़वाल ने जनगणना 2027 के लिए की फील्ड ट्रेनर्स की तैनाती, फील्ड ट्रेनर्स देंगे भवन गणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर NPR का प्रशिक्षण

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी टिहरी गढ़वाल ने जनगणना 2027 के लिए की फील्ड ट्रेनर्स की तैनाती, फील्ड ट्रेनर्स देंगे भवन गणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर NPR का प्रशिक्षण Census- 2027: दो चरणों में आयोजित होने वाली जनगणना-2027 में होगा इन डिजिटल उपकरणों का उपयोग, स्व-गणना का विकल्प भी रहेगा उपलब्ध अधिक जानकारी और सुझाव के लिए यहाँ करें कमेन्ट. टिहरी गढ़वाल चंबा निवासी मीनल नेगी ने ऑनलाइन तैयारी कर UPSC परीक्षा में हालिस की 66वीं रैंक, बढ़ाया टिहरी जिले का मान, यूपीएससी परीक्षा में छाए उत्तराखंड के यह होनहार Census- 2027: दो चरणों में आयोजित होने वाली जनगणना-2027 में होगा इन डिजिटल उपकरणों का उपयोग, स्व-गणना का विकल्प भी रहेगा उपलब्ध यहाँ देखें फिल्ड ट्रेनर के सूची अधिक जानकारी और सुझाव के लिए यहाँ करें कमेन्ट.

Uttarakhand: शिक्षा विभाग- जारी हुई अनुरोध तबादलों की सूची

Request transfer अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की सूची यहां देखें Read more... *गढ़वाल मंडल अनुरोध स्थानांतरण सूची 2026 यहां से करें डाउनलोड* अनुरोध तबादले, कुमाऊं मंडल महिला शाखा, ट्रांसफर लिस्ट हुई जारी, देखें इन मिनिस्ट्रियल/ प्रशासनिक अधिकारियों के हुए अनुरोध तबादले  Uttarakhand: इस जिले में जारी हुई शिक्षकों के अनुरोध तबादलों की सूची Read more...