Skip to main content

Uttarakhand Viral Video: मासूम बच्चों को लीसे से नहलाने की हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, आरोपी लीसा ठेकेदार पर कार्यवाही की उठ रही है मांग, चाइल्ड कमीशन ले सकता है प्रकरण पर संज्ञान।

 ठेकेदार के रूप में एक हैवान की हैवानियत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामला अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे तहसील का है, जहां 5 ग्रामीण बच्चों द्वारा खेल खेल में चीड़ के पेड़ों में लगी लीसे कि कूपों को नीचे गिरने पर ठेकेदार द्वारा उन्हें लीसे से नहला दिया गया और खुद ही वीडिया बनाकर वायरल कर दिया।

     वीडियो में दिख रहा मासूम बच्चों को एक साथ खड़ा कर कथित ठेकेदार उनसे उनके गांव एवं पिता का नाम आदि पूछता है। उसके बाद उनके द्वारा खेल खेल में चीड़ के पेड़ों लीसे की कूपों को गिराने पर प्रताड़ित करते हुए उन्हें अपने सर पर लीसा उंडेलने के लिए कहता है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि असहज बच्चे इस प्रताड़ना से बचना चाहते हैं लेकिन ठेकेदार बच्चों को सीधे खड़े रहते हुए सिर पर लीसा डालने के लिए धमकाता है, जिससे पिघला हुआ लीसा बच्चों के सिर से लेकर पूरे बदन पर चिपक जाता है। अमानवीयता की हद देखिए कि बच्चों के आंख, कान और नाक जैसे नाजुक अंगों पर लीसे की परत जमने पर भी आरोपी का दिल नही पसीजा, और बेशर्मी के साथ आरोपी लीसा ठेकेदार द्वारा खुद भी यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।


 मामला मासूम बच्चों से जुड़ा होने पर सोशल मीडिया पर आरोपी को लेकर जबरदस्त आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है, वहीं स्थानीय लोगो ने कार्यवाही की मांग की है। अनेक संगठनों ने भी इस प्रकरण पर नाराजगी व्यक्त की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चाइल्ड कमीशन भी प्रकरण पर संज्ञान ले सकता है।

Comments

  1. Isko bhi pura lisha se nahla do tab pta chlega is kutte

    ReplyDelete
  2. अमानवीय कृत्य. इतने छोटे बच्चों के साथ इस तरह की क्रूरता असंवेदनशीलता को दिखाती है. कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए

    ReplyDelete
  3. बहुत ही "अमानवीय कृत्य" जिसे किसी भी स्थिति में "अनदेखी" नहीं की जा सकती है, इस प्रकार के "कृत्य" करने वाले "ठेकेदार"को सख्त सजा होनी चाहिए, नहीं तो इस प्रकार से ठेकेदार की हिम्मत और बढ़ जाएगी।😡

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...