Skip to main content

UKSSSC: पेपर लीक मामले में 36 लाख रुपए में पेपर का सौदा करने वाले उपनल के दो कर्मचारियों को STF ने किया गिरफ्तार, एक टिहरी तो दूसरा उत्तरकाशी का है निवासी, दोनों उपनल महासंघ के रह चुके हैं पूर्व अध्यक्ष

 उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने 36 लाख रुपये में पेपर खरीदकर बेचने वाले एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारी नेताओं को गिरफ्तार किया है। दोनों उपनल महासंघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और इनमें से एक टिहरी तथा दूसरा उत्तरकाशी जिले का निवासी है। इनमें से एक आरोपी खुद परीक्षा में शामिल हुआ था और उसने 573वीं रैंक हासिल की है।

     उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में उत्तराखंड एसटीएफ को एक और कामयाबी हाथ लगी है। इस मामले में एसटीएफ ने एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारी गिरफ्तार किए हैं। इनमें से सेलाकुई स्थित एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कनिष्ठ लिपिक दीपक चौहान निवासी भैंसवाड़ी टिहरी गढ़वाल हाल निवास बालावाला तथा दूसरा भावेश जगूड़ी निवासी जोगथ पट्टी दिचली उत्तरकाशी हाल निवास कारगी चौक देहरादून को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है।

     एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने मीडिया को बताया है कि आरोपियों से पूछताछ और विवेचना में कई लोगों के नाम सामने आए हैं और एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार किए गए दोनों कर्मचारी उपनल के माध्यम से यूनिवर्सिटी में भर्ती हुए थे और दोनों पूर्व में उपनल महासंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। पूछताछ में गिरफ्तार दीपक चौहान ने बताया कि वह आरएमएस टेक्नोसोल्यूशंस कंपनी के कर्मचारी जयजीत को जानता था। जयजीत का यूनिवर्सिटी में आना जाना होता रहता था। दीपक ने जयजीत से 36 लाख रुपए में पेपर का सौदा किया था और उसने इसकी जानकारी अपने परिचित भावेश जगूड़ी को भी दी थी इसके बाद भावेश ने कुछ अभ्यर्थियों से संपर्क किया और उन्हें देहरादून बुलाकर पेपर हल करने की एवज में लाखों रुपए लिए। वह खुद भी परीक्षा में शामिल हुआ और उसने 573वीं रैंक हासिल की थी। इस मामले में एसटीएफ अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।


भारी बरसात के चलते जिलाधिकारी की ओर से फर्जी संदेश वायरल कर स्कूलों की छुट्टी करवाने की कोशिश करने वाले कि यहां बढ़ी मुसीबत

दुःखद: बाइक की भिड़ंत में इस इंटर कॉलेज के शिक्षक की हुई दर्दनाक मौत

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...