Skip to main content

Uttarakhand school education: यहां दसवीं की छात्रा ने अपनी ही शिक्षिका को फर्जी युवक बनकर लिख डाला अश्लील पत्र, पुलिस और विद्यालय प्रशासन सहित हर कोई छात्रा की इस सनक से हो गया हैरान

सनकी छात्रा का काल्पनिक चित्र
उत्तरकाशी जिले में दसवीं की एक छात्रा ने अपनी ही शिक्षिका को फर्जी युवक के नाम से पत्र लिख डाला। पत्र में तमाम अमर्यादित बातें लिखकर शिक्षिका को परेशान करने का प्रयास किया गया है। मामले में पुलिस ने छात्रा के अभिभावकों को बुलाकर उसके भविष्य का हवाला देते हुए उसे दुबारा ऐसी गलती न करने की नसीहत दी थी, लेकिन छात्रा ने यही गलती दोबारा दोहरा कर  सोचने को मजबूर कर दिया कि आज कल के बच्चे किस मानसिकता के दौर से गुजर रहे हैं।

मदद करने वाली शिक्षिका ही सनकी छात्रा के निशाने पर

        मामला उत्तरकाशी जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरोला का है, जहां दसवीं की एक छात्रा ने अपनी सनक से न केवल स्कूल का शैक्षणिक माहौल खराब करने का प्रयास किया है बल्कि अपनी ही मदद करने वाली एक अध्यापिका की छवि धूमिल करने का भरपूर प्रयास कर डाला। दरअसल 4 माह पहले विद्यालय में पढ़ने वाली आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की जिस बालिका की शिक्षिका ने मदद की थी उसी ने शिक्षिका को अपमानित करने की कोई कसर न छोड़ी। 

पहले भी कर चुकी है यही गलती, भविष्य का लिहाज कर मिला था सुधार का मौका

      मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आर्थिक रूप से कमजोर बालिका की शिक्षिका द्वारा मदद करने के बाद से छात्रा का शिक्षिका के घर पर आना जाना हो गया और इसी दौरान मई माह में छात्रा ने एक काल्पनिक युवक के नाम से पत्र लिखकर शिक्षिका के कमरे में फेंक दिया। पकड़े जाने पर विद्यालय प्रशासन ने छात्रा के अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर उससे पूछताछ की। इस मामले में पुलिस ने छात्रा के अभिभावकों को उसके भविष्य का हवाला देते हुए उससे दोबारा ऐसी हरकत न करने के लिए कहा, लेकिन पांच रोज पहले छात्रा ने एक बार फिर दोबारा काल्पनिक युवक बन कर अध्यापिका को पत्र लिख डाला और कमरे में डालते समय रंगे हाथ पकड़ी गई। छात्रा द्वारा विद्यालय और शिक्षिका की छवि को धूमिल करने के प्रयास पर विद्यालय प्रशासन अब सख्त हो गया है। उसकी यह गलती अब भारी पड़ सकती है। विद्यालय प्रशासन उसके विरुद्ध कार्यवाही का विचार कर रहा है। छोटी सी उम्र में ग्रामीण परिवेश की इस बालिका की हरकत ने सभी को हैरान कर डाला है।

शाला सिद्धि बाह्य मूल्यांकन की प्रक्रिया को जाने, ऐसे होगा शालाओं का बाह्य मूल्यांकन सम्पन्न, बाह्यमूल्यांकन प्रपत्र यहां से करें डाउनलोड

Uttarakhand Police Tenants Verification: बाहरी राज्यों से आये किराएदारों और मजदूरों के सत्यापन के नियम हुए सख्त, पुलिस सत्यापन के लिए अब देना होगा यह शपथ पत्र, यहां से डाउनलोड करें पुलिस सत्यापन के लिए आवेदन पत्र

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...