Skip to main content

SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी उत्तराखंड ने दिए सभी जनपदों के विद्यालयों में मातृभाषा उत्सव आयोजित करने के निर्देश। तुरंत गठित कर ले विद्यालयों में यह समिति, DIET के माध्यम से SCERT को भेजें विद्यालय स्तर पर तैयार नाट्य संवाद, लोककथा और लोकगीत की प्रस्तुति के वीडियो


      राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने सभी जिलों के विद्यालयों में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप मातृभाषा उत्सव आयोजित करवाने के निर्देश दिए हैं। राज्य के ऐसे सभी विद्यालयों में मातृभाषा उत्सव आयोजित किया जाना है जहां 3 से 8 तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। इस कार्यक्रम में नाट्य संवाद, लोककथा तथा लोक गीत प्रस्तुति के विद्यालय स्तर पर वीडियो तैयार करते हुए ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का चयन कर वीडियो जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से SCERT को भेजा जाना है।

      NEP 2020 के अध्याय 4 में बहुभाषावाद और भाषा की शक्ति का उल्लेख किया गया है और कहा गया है कि बच्चे  2 से 8 वर्ष की आयु के बीच बहुत जल्दी भाषा सीखते हैं और बहुभाषिकता से इस उम्र में विद्यार्थियों का बहुत अधिक संज्ञानात्मक विकास होता है। इसी उद्देश्य के साथ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने राज्य के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्यों को अपने-अपने जनपदों में प्रभावी ढंग से मातृभाषा उत्सव आयोजित करवाने के निर्देश दिए हैं। एनसीईआरटी द्वारा इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए 4 अगस्त 2022 को जारी निर्देशों में मातृभाषा उत्सव आयोजित करने के लिए निर्धारित कार्यक्रम भी जारी किया गया है। यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न चरणों में सम्पन्न किया जाना है। एससीईआरटी द्वारा कार्यक्रम की अभी तक की प्रगति को लेकर 20 सितंबर को सभी जनपदों की डाइट प्राचार्य की बैठक भी आयोजित की जा रही है

        मातृभाषा उत्सव ऐसे सभी विद्यालय में आयोजित किया जाना है जहां कक्षा 3 से 8 तक की कक्षाएं संचालित होती है इस कार्यक्रम में तीन गतिविधियों नाट्य संवाद, लोककथा प्रस्तुति तथा लोकगीत की प्रस्तुति के विद्यालय अवसर पर वीडियो तैयार किए जाने हैं और विकासखंड स्तर पर सर्वश्रेष्ठ वीडियो को डाइट के माध्यम से एससीईआरटी उत्तराखंड को भेजा जाना है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विद्यालय और विकास खंड स्तर पर विभिन्न समितियां भी गठित करने के पूर्व में निर्देश दिए गए हैं।

'हिमवंत' के whatsapp समूह से जुड़ने के लिए यहां टच करें।

अधिक जानकारी के लिए यहां कमेंट करें।

Comments

  1. मातृभाषा उत्सव आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...