Skip to main content

Translate करें.

Scholarship for Postage Stamp Preservation: इस स्कॉलरशिप के लिए छात्रों से 30 सितंबर तक करवा लें आवेदन, डाक टिकट संरक्षण के लिए हर महीने मिलेगी 500₹ की छात्रवृत्ति

 

Scholarship for Postage Stamp Preservation
Scholarship for Postage Stamp Preservation
  डाक विभाग ने इस वर्ष से मेधावी विद्यार्थियों को दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत पांच सौ रुपये प्रत्येक माह छात्रवृत्ति देने की योजना  शुरू की है। किसी भी स्कूल के कक्षा छह से नौ के विद्यार्थी इस महत्वकांक्षी स्कॉलरशिप स्कीम में भाग ले सकते हैं।

स्कूली बच्चों में डाक टिकट संग्रहण को बढ़ावा देने व मेधावी बच्चों को आर्थिक मदद करने के उद्देश्य से यह छात्रवृत्ति डाक विभाग द्वारा शुरू की गई है। किसी भी स्कूल के कक्षा छह से नौ के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं। आवेदन करने वालों छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। 

     प्रवेश परीक्षा में सबसे अधिक अंक पाने वाले बच्चों को एक साल तक प्रत्येक माह पांच सौ रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएहि। छात्रवृत्ति पाने के लिए छात्रों को प्रत्येक साल आवेदन करना होगा और क्वालीफाई होने के बाद ही छात्रवृत्ति मिलेगी। डाक विभाग द्वारा सभी पोस्टमास्टर को अपने क्षेत्रों के स्कूलों से संपर्क कर बच्चों के आवेदन कराने का प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। 

     छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए छात्र-छात्राओं को 30 सितंबर तक आवेदन करना होगा आवेदन पत्र और पूरी प्रक्रिया समझने के लिए स्थानीय डाकघरों में संपर्क किया जा सकता सकता है। परीक्षा के जरिए जरिए चयनित और वरीयता सूची में स्थान बनाने वाले बच्चों का पहले डाकघर में बचत खाता खुलवाया जाएगा। डाक घर के बचत खाते में ही बच्चों की छात्रवृत्ति हर महीने आएगी।


बड़ी खबर- प्रधानाचार्य के 50 फ़ीसदी पदों पर विभागीय परीक्षा के जरिए तैनाती के निर्णय पर दो धड़ों में बंटते नजर आ रहे हैं राजकीय शिक्षक, लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ताओं का खुला समर्थन तो एलटी संवर्ग के शिक्षक कर रहे हैं जबरदस्त विरोध, क्या कैबिनेट का यह निर्णय धरातल पर उतारना होगा चुनौती भरा?

Comments

  1. ११/९/२०२२at ८:३६ pm

    ReplyDelete
  2. I am ayush to the right to be able to get

    ReplyDelete
  3. kashyapvishal60168@gmail.com

    ReplyDelete
  4. aavedan kahan karna hai

    ReplyDelete
  5. यह सही है। लिंक (वेबसाइट ) इससे बहुत सारे लाभदायक फायदे हैं।

    ReplyDelete
  6. Mujhe bhi es me bhag lena hai

    ReplyDelete
  7. Mujhe job chahie

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers