Skip to main content

Uttarakhand school education: गलत वेतन निर्धारण के चलते करीब एक हजार शिक्षकों से वसूली के निर्देश, समय पर वसूली न हो पाने से लटके कई शिक्षकों के पेंशन प्रकरण,


 विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड ने वेतन का गलत निर्धारण बताते हुए करीब 1000 शिक्षकों को वसूली का नोटिस जारी किया है। गलत वेतन निर्धारण के लिए उत्तरदाई अधिकारियों पर कार्यवाही के बजाय शिक्षकों को कथित रूप से परेशान करने पर शिक्षकों ने इस मुद्दे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए न्यायालय जाने के लिए कहा है। कई शिक्षकों की सेवानिवृत्त होने के महीनों बाद भी गलत वेतन निर्धारण के चलते पेंशन प्रकरण भी लटके पड़े हैं। 
  शिक्षा विभाग में कतिपय अधिकारियों द्वारा शिक्षकों की वेतन निर्धारण में लापरवाही बरतने पर करीब 1,000 से अधिक शिक्षक अधिक वेतन लेने के चलते वसूली के दायरे में आ गए हैं विभाग ने इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर तुरंत वसूली के निर्देश दिए हैं। उत्तरकाशी जिले की जूनियर हाईस्कूल की शिक्षिका विमला नेगी का कहना है कि उन्हें गत शुक्रवार को नोटिस मिला है। विभाग ने सेवानिवृत्ति के बाद उनकी पेंशन यह कहते हुए रोक दी गई कि उनसे छह लाख की वसूली की जाएगी। हालांकि विभाग समय-समय पर शिक्षकों को नोटिस भेजता रहा है।
  मामले में अधिकतर शिक्षक कोर्ट जा चुके हैं, वहीं, कुछ जाने की तैयारी में हैं। उत्तरकाशी के जूनियर हाईस्कूल बेस्टी पुरोला से सेवानिवृत्त हुई शिक्षिका विमला नेगी के मुताबिक सेवानिवृत्त को करीब छह महीने हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक पेंशन एवं अन्य देयकों का लाभ नहीं मिल पाया है। विभाग की ओर से मौखिक रूप से बताया जा रहा है कि उनके वेतन का गलत निर्धारण हुआ था। उनसे छह लाख रुपये से अधिक की वसूली की जाएगी।विभाग ने वर्ष 2012 में उन्हें प्राथमिक सहायक से जूनियर सहायक के पद पर पदोन्नति दी। मई 2022 में उन्हें जूनियर सहायक अध्यापिका के पद का वेतनमान दिया गया। गलत वेतन निर्धारण के संबंध में उन्हें कभी लिखित में नहीं दिया गया। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर पुंडीर ने कहा कि विभाग की ओर से 936 शिक्षकों को समय-समय पर वसूली का नोटिस दिया गया है।
     विभाग की इस गलती से प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के दो हजार से अधिक शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। विभाग को शिक्षकों का वेतन रोकने के बजाए वेतन का गलत निर्धारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। शिक्षकों को पेंशन एवं अन्य देयकों का लाभ न दिया गया तो संगठन इसके खिलाफ कोर्ट जाएगा।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...