Skip to main content

AUGIC Jakhnidhar: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के परिचारक घनश्याम सिंह पंवार का लंबी बीमारी के बाद निधन, विभागीय अधिकारियों और शिक्षक-कर्मचारियों ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

फाइल फोटो- घनश्याम सिंह पंवार
टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में कार्यरत परिचारक घनश्याम सिंह पवार का बुधवार को निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन पर अनेक अधिकारियों, शिक्षकों और विभागीय कर्मचारियों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

   विकासखंड जाखणीधार के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज  जाखणीधार में विगत कई वर्षों से कार्यरत परिचारक घनश्याम सिंह पवार का बुधवार दोपहर बाद लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। 56 वर्षीय घनश्याम सिंह पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल से चल रहा था। करीब 2 वर्ष पूर्व उनके 28 वर्षीय बड़े बेटे के आकस्मिक निधन के बाद से उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही थी। उनके निधन से उनके गांव कोटी खास और जाखणीधार में शोक का माहौल व्याप्त है। 

    टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला, खंड शिक्षा अधिकारी मोनिका बम, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के प्रधानाचार्य चंदन सिंह असवाल, शिक्षक व राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक संरक्षक दिनेश प्रसाद डंगवाल, महावीर सिंह परमार, संजीव नेगी, सुशील डोभाल, पंकज डंगवाल, दिनेश रावत, कपिल देव सेमवाल, कपिलदेव उनियाल, अरविंद उनाल, शीशराम पालीवाल, प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार, कनिष्ठ सहायक विपिन कुमार, शांति प्रसाद लसियाल, चंद्र सिंह चौहान, एसएमसी अध्यक्ष दिनेश चंद्र सहित अनेक स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने परिचारक घनश्याम सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...