Skip to main content

Jio Embibe: सभी सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं Jio Embibe पर ऐसे करें online registration

Jio Embibe से संबंधित अधिक जानकारी और सुझाव के लिए यहां कमेंट करें।
 उत्तराखंड के सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र भी अब रिलायंस के AI-आधारित एडटेक स्टार्टअप Jio Embibe के माध्यम से गणित और विज्ञान विषयों के साथ ही तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की रोचक ढंग से तैयारी कर सकेंगे। इसके लिए उत्तराखंड की सभी सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों मी कक्षा 6 से 12वीं तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं शिक्षक और विद्यालय प्रमुख Jio Embibe संस्था के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म Embibe पर एक साथ जुड़ेंगे। इसके लिए राज्य के सभी जिलों में स्कूल प्रमुखों और और शिक्षकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।
   उत्तराखंड सरकार ने छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित अनुकूली शिक्षा के लिए शिक्षा-तकनीक प्लेटफॉर्म Jio Embibe  के साथ 4 मई 2023 एक समझौते ज्ञापन MOU पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत उत्तराखंड की सभी सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों की कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्र-छात्राओं को Jio Embibe के माध्यम से गणित और विज्ञान विषयों के साथ ही तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की रोचक ढंग से तैयारी करवाई जाएगी। इसके लिए इन विभिन्न चरणों में संस्था प्रमुखों शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का Embibe पर रजिस्ट्रेशन होगा। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड के सभी विकास करो में सभी विद्यालयों की प्रधानाचार्य शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को इस योजना से जोड़ने के लिए प्रत्येक विकासखंड में मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किए हैं। 
 
Sushil Dobhal, Lecturer AUGIC Jakhnidhar 
राज्य के शिक्षकों और शिक्षार्थियों के लिए समर्पित वेब पत्रिका हिमवंत के माध्यम से Embibe पर रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहां विभिन्न चरणों में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए यहां प्रस्तुत की जा रही है। आशा है मेरा यह प्रयास अनेक शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी साबित होगा।

Embibe पर registration के दौरान ध्यान रखने वाली बातें
  • Embibe पर प्रधानाचार्य को Sign in करना है। इस प्रक्रिया के बाद विद्यालय का Dashboard तैयार हो जाएगा। 
  • सभी ऐसे सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को Embibe पर अपना registration करना होगा। 
  • ध्यान रहे कि शिक्षकों को Sign in नहीं करना है, उन्हें केवल रजिस्ट्रेशन करना है।
  • उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों से गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन होना है जबकि उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से physics, chemistry, mathematics and biology शिक्षकों का registration होना है।
  • प्रधानाध्यापक अथवा प्रधानाचार्य अपनी संस्थाओं में इन शिक्षकों और शिक्षार्थियों के Embibe पर अपना registration करवाने के लिए उत्तरदाई होंगे।
  • उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखंडों में विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा इस योजना से सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को जोड़ने  लिए मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए हैं। आवश्यकता अनुसार मास्टर ट्रेनर से सहयोग लिया जा सकता है।
1st step 
Embibe पर स्कूल प्रमुख ऐसे करें Sign in 
  • आपके डेस्कटॉप लैपटॉप या स्मार्टफोन के किसी भी ब्राउज़र पर Embibe Sign up की प्रक्रिया संपन्न की जा सकती है।
  • प्रधानाचार्य, प्रभारी प्रधानाचार्य अथवा स्कूल हेड Embibe पर  Sign in करने के लिए यहां टच करें। Embibe Sign in
  • अब आपकी स्क्रीन पर नीचे दी गई फोटो जैसा इंटरफेस दिखेगा। यहां आपको teacher sign in पर क्लिक करना है।

  •  यहां आप अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त करते हुए Sign in की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ध्यान रही आरंभ में default password Embibe@1234 होगा जिसे आप अपनी सुविधा अनुसार change भी कर सकते हैं।
  • Sign in की प्रक्रिया के बाद नीचे दी गई तस्वीर जैसा इंटरफेस आपकी स्क्रीन पर होगा। यहां आवश्यक सूचनाओं दर्ज कर आप अपनी स्कूल का dashboard तैयार करें।

  • इसके साथ ही AI platform Embibe पर आपके स्कूल का अकाउंट तैयार हो चुका है। 
  • अब आपके विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों का Embibe पर रजिस्ट्रेशन होना है। जिसे आप School dashboard  पर देख सकते हैं।
Embibe School Census App पर दर्ज करें सूचनाएं
Jio Embibe पर विद्यालय प्रमुखों का खाता तैयार होने के बाद सभी प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापक स्कूल हेड को गूगल प्ले स्टोर से Embibe School Census App डाउनलोड कर अपनी स्मार्टफोन पर इंस्टॉल करना होगा। इस ऐप का उपयोग करके स्कूलों मेंआईसीटी इन्फ्रा और इंटरनेट की उपलब्धता को समझनेके लिए मांगी गई आवश्यक सूचनाएं दर्ज करनी होंगी।
 2nd step
Embibe पर Teachers ऐसे करें Registration 
  • आपके डेस्कटॉप लैपटॉप या स्मार्टफोन के किसी भी ब्राउज़र पर Embibe Teachers Registration की प्रक्रिया संपन्न की जा सकती है।
  • ध्यान रहे आपको Registration पर क्लिक करना है, Sign in पर नही।
  • आगे आगे UDISE दर्ज करने के बाद आप मांगी गई सूचनाओं दर्ज करते हुए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • Teachers Registration प्रक्रिया पूरी होने के बाद School dashboard पर आपका विवरण स्वत ही दिखने लगेगा।
  • Teachers Registration प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जाना है।
3rd step
तीसरे चरण में Embibe पर कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों को registered किया जाना है छात्रों की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया लगभग उसी प्रकार है जिस प्रकार शिक्षकों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संपन्न की गई है।
क्या है Jio Embibe ?
 Jio Embibe जिओ एंबाइब क्लासेस एक एप्लीकेशन बेस प्रोग्राम है। इसमें बच्चों, स्कूल और अभिभावकों को एक-एक एप्लीकेशन मिलती है। इससे तीनों एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं और आपस में एक दूसरे को ट्रैक कर सकते हैं। अभिभावक अपने बच्चे की पढ़ाई को लगातार ऐप के माध्यम से मॉनिटर कर सकते हैं। इसके अलावा बच्चे अलग-अलग प्लेटफार्म से गणित और विज्ञान विषयों के साथ ही NEET, SSC, NDA, AIEEE आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं।

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति 2026 कक्षा 6 और 9 के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा तिथि 22 मई, ऐसे करें ऑनलाइनआवेदन-

SCERT Uttarakhand Scholarship Portal उत्तराखण्ड के राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 और कक्षा 9 के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखण्ड ने दिनांक 15 अप्रैल 2026 को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना परीक्षा-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह छात्रवृत्ति पूरी तरह से मेरिट आधारित है और राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड में आयोजित की जाएगी। क्या है यह योजना? मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना उत्तराखण्ड सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाती है, जिससे उनकी पढ़ाई में किसी भी प्रकार की आर्थिक बाधा न आए। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखण्ड ऐसे करें आवेदन  ऑनलाइन आवेदन करने के लिये यहाँ क्लिक करें -  Apply Here SCERT Uttarakh...

Uttarakhand Board Exam Result: 25 अप्रैल को इस समय घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां देखें परीक्षा परिणाम

Report by- Sushil Dobhal Uttrakhand board result 2026:  उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाफल इस लिंक पर देखे परीक्षाफल हुआ जारी  Intermediate Result 2026 High School Result 2026 उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट इस बार 25 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा।     उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बनाए गए 1261 केंद्रों पर दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल में 112679 छात्र-छात्राओं में से 110573 संस्थागत और 2106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। जबकि इंटरमीडिएट में 103442 परीक्षार्थियों में से 99345 संस्थागत और 4097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। Intermediate Result 2026 High School Result 2026

Censes 2027: शिक्षकों को विद्यालय समय के बाद करना होगा जनगणना कार्य- कार्यमुक्त करने को लेकर पूर्व मे दिया आदेश हुआ निरस्त, शिक्षकों में व्याप्त हो रही है नाराजगी,

जनगणना 2026-27 में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त शिक्षकों को मकान सूचीकरण कार्य के लिए कार्यभार मुक्त न करने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षकों को अपने विभागीय मूल दायित्वों के साथ ही जनगणना ड्यूटी करनी होगी। हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर साफ कर दिया है कि शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। उन्हें अपनी विभागीय कार्यों के साथ ही जनगणना संबंधी कार्य संपन्न करने होंगे। दोपहर के समय भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शिक्षक संगठन जनगणना कार्य में नियोजित शिक्षकों को कार्य मुक्त करने की मांग कर रहे थे। कार्यमुक्त न करने को लेकर शिक्षकों में नाराजगी व्याप्त हो रही है।    जारी निर्देशों में सीईओ हरिद्वार ने कहा है कि  जनगणना-2027 के तहत मकानसूचीकरण के कार्यों में योजित शिक्षकों को कार्यमुक्त किये जाने के सम्बन्ध में अधोहस्ताक्षरी के पत्रांक/विविध/713-16/ जनगणना-2027/2025-26 दिनांक 24 अप्रैल, 2026 द्वारा नियमानुसार कार्यमुक्त किये जाने के निर्देश को निरस्त किया जाता है। साथ ही निर्देशित किया जाता है कि कार्ययोजित...

Census 2027: 10 अप्रैल से आप भी घर बैठे आसानी से ऑनलाइन भर सकेंगे अपना स्व गणना विवरण, 10 से 15 मिनट का समय निकाल कर भारत की पहली ऑनलाइन स्व गणना में आप भी बने भागीदार

 जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना) के तहत 10 अप्रैल से आप घर बैठे आसानी से अपना विवरण भर सकेंगे। इसके लिए पोर्टल जारी हो चुका है। इस पूरी प्रक्रिया में केवल 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। इससे आपको भारत में पहली बार होने वाली ऑनलाइन स्व गणना में शामिल होने का शानदार मौका मिलेगा।    उत्तराखंड में मकान स्व गणना की वेबसाइट (https://se.census.gov.in) पर स्व गणना 10 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इस पर जाकर अपने राज्य का चयन करना होगा। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मानचित्र पर घर की सही लोकेशन मार्क करने के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करना बेहतर होगा। स्व गणना के लिए परिवार के मुखिया का नाम और एक मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य है।     एक मोबाइल नंबर का उपयोग केवल एक ही परिवार के लिए किया जा सकता है। पंजीकरण के समय दर्ज किया गया परिवार के मुखिया का नाम बाद में बदला नहीं जा सकेगा। भाषा का चयन भी अत्यंत सावधानी से करना होगा, क्योंकि एक बार ओटीपी सत्यापन होने के बाद इसे बदला नहीं जा सकता। मैप पर मार्क करना होगा अपना घर इस नई प्रक्रिया की सबसे खास बात परस...

Uttarakhand Teacher News: गंभीर बीमार और अनुपस्थित शिक्षक होंगे अनिवार्य सेवानिवृत्त, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश, अटैच शिक्षकों की सूची तलब,

उत्तराखंड में लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार और अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अब अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।     उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि लंबे समय से अनुपस्थित और बीमार चल रहे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जायेगी। ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची मिलने के बाद चिकित्सा बोर्ड एवं विभागीय समिति की संस्तुति पर कार्यवाही करते हुए यह फैसला लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने पिछले साल भी विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए थे, लेकिन तबादलों के दौरान बीमार शिक्षकों की सूची की भरमार वाले विभाग में अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए अधिकारियों को शिक्षक नहीं मिले, इस कारण ऐसे शिक्षकों के खिलाफ तब कार्यवाही नहीं हो पाई। स्कूल और कार्यालय में अटैच शिक्षकों की सूची तलब शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने स्कूल और कार्यालय में संबद्ध शिक्षकों और अधिकारियों की सूची भी तलब की है, उन्होंने कहा है कि एक हफ्ते...

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...

स्कूलों में दीर्घावकास और शिक्षण समय को लेकर शिक्षक संगठनों के साथ विभागीय बैठक हुई संपन्न, दीर्घावकाश पर बनी यह सहमति

दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सचिव, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में विद्यालय समय के संदर्भ में हुई बैठक में सचिव, विद्यालयी शिक्षा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दीर्घावकाश के सम्बन्ध में दिनांक 24 अप्रैल 2026 को अपर निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तराखण्ड जूनियर हाई स्कल शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिसमें निम्नांकित अधिकारियों तथा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया- 1. श्री मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड। 2. श्री पी. के. बिष्ट, अपर निदेशक, महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड। 3. डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, प्रोफेशनल सीमैट उत्तराखण्ड। 4. श्री सवीश घिल्डियाल, प्रदेश संरक्षक, JHSS उत्तराखण्ड । 5. श्री उमेश सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, JHSS उत्तराखण्ड। 6. श्री विनोद थापा, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उत्तराखण्ड। 7. श्री मनोज तिवारी, प्रान्तीय UPPS उत्तराखण्...

Census 2027: प्रगणक और पर्यवेक्षक (Enumerators and Supervisors) के मुख्य कार्य और दायित्व

प्रगणक (Enumerators) का मुख्य कार्य जनगणना या सर्वेक्षण के दौरान घर-घर जाकर डेटा एकत्र करना, घरों की सूची (House-listing) बनाना, नक्शा तैयार करना और मोबाइल ऐप (HLB App) के माध्यम से सटीक जानकारी दर्ज करना है। वे आवंटित क्षेत्र (Enumeration Block) में जनगणना के मकानों की नंबरिंग करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी व्यक्ति या घर गणना से न छूटे।  प्रगणक के प्रमुख कार्य प्रगणक (Enumerators) का मुख्य कार्य जनगणना या सर्वेक्षण के दौरान घर-घर जाकर डेटा एकत्र करना, घरों की सूची (House-listing) बनाना, नक्शा तैयार करना और मोबाइल ऐप (HLB App) के माध्यम से सटीक जानकारी दर्ज करना है। वे आवंटित क्षेत्र (Enumeration Block) में जनगणना के मकानों की नंबरिंग करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी व्यक्ति या घर गणना से न छूटे।  प्रगणक के प्रमुख कार्य और जिम्मेदारियां: क्षेत्र का सत्यापन (Area Verification): आवंटित एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) के नक्शे का सत्यापन करना और क्षेत्र की सीमाओं को पहचानना।  नजरी नक्शा बनाना (Preparation of Layout Map): मुद्रित शीट पर घर, सड़क, गली और महत्वप...

भीषण गर्मी के कारण इस जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल 27 अप्रैल सोमवार को रहेंगे बंद।

भीषण गर्मी के कारण इस जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल 27 अप्रैल सोमवार को रहेंगे बंद।