Skip to main content

CUET 2023: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का देगा एक और मौका

Report by Sushil Dobhal- गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय CUET प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए किंतु किन्हीं कारणों से संबंधित विषयों में CUET परीक्षा न दे पाने वाले आवेदकों को भी समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण का एक और मौका देने जा रहा है। ऐसे आवेदकों के पंजीकरण के लिए समर्थ पोर्टल 14 अगस्त से 18 अगस्त तक खुला रहेगा।
  CUET 2023: इन दिनों देश भर में सभी विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में स्नातक स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। नए नियमों के अनुसार स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदक को CUET एग्जाम देना जरूरी है। जानकारी के अभाव में अनेक आवेदको ने CUET प्रवेश परीक्षा तो दी है किंतु उन्होंने संबंधित विषयों का चयन इस परीक्षा के दौरान नहीं किया जिस कारण उन्हें अब प्रवेश लेने में परेशानी पैदा हो रही है। इन व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अपने श्रीनगर, टिहरी और पौड़ी के तीनों परिसरों में स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए ऐसे आवेदकों को समर्थ पोर्टल पर अपनी पसंदीदा विषयों के साथ एक बार पुनः पंजीकरण का मौका देने का निर्णय लिया है।
   गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा इसके लिए पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि सभी छात्र जिन्होंने स्नातक स्तर पर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए सी.यू.ई.टी. प्रवेश परीक्षा दी है परंतु कुछ कारणवश संबन्धित / प्रासंगिक डोमेन विषयों में सी.यू.ई.टी. परीक्षा देने में विफल रहे है, उन्हें सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय उन्हें प्रवेश के लिए खुद को पंजीकृत करने का स्नातक प्रथम सेमेस्टर में एक मौका दे रहा है। ऐसे सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि वे समर्थ पोर्टल hnbgucuet samarth.edu.in पर अपना पंजीकरण करा लें। स्नातक स्तर पर प्रथम सेमेस्टर के लिए पंजीकरण पोर्टल 14/08/2023 से खुलेगा और पंजीकरण की अन्तिम तिथि 18/08/2023 होगी। हालांकि प्रवेश संबन्धित कार्यक्रम / विषयों में सीटों की उपलब्धता पर ही दी जाएगी। पंजीकरण लिंक: https://hnbgucuet.samarth.edu.in 
15 August Essay in Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर निबंध, विद्यार्थियों को ऐसे करवाएं निबंध और भाषण की तैयारी

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...