Skip to main content

School Education Uttarakhand: राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का नई टिहरी में हुआ स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित, शिक्षकों की गरिमा के साथ नहीं करेंगे समझौता- अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश पैन्यूली


Himwant Educational News: राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी का जनपद टिहरी गढ़वाल के शिक्षकों ने बोराडी स्थित होटल भारत मंगलम में स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश बेन्यूली सहित कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी का जनपद के शिक्षकों सहित टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया है।
     जनपद टिहरी गढ़वाल की शिक्षकों द्वारा राजकीय शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश पैन्यूली ने चंबा में विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह और अमर शहीद श्रीदेव सुमन के स्मारकों पर माल्यार्पण किया गया। प्रांतीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार अपने गृह नगर नई टिहरी पहुंचे राम सिंह चौहान के साथ महामंत्री रमेश पैन्यूली सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी का टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित जनपद की शिक्षकों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जनपद मुख्यालय में बौराडी स्थित होटल भरत मंगलम में आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम के संयोजक सुशील तिवाड़ी और कमल नयन रतूड़ी ने इस दौरान कहा है कि प्रांतीय कार्यकारिणी से आम शिक्षकों को बहुत आशाएं है।आज टिहरी गढ़वाल अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि  जनपद टिहरी के दो शिक्षकों पर पूरे प्रदेश के शिक्षकों ने अपना विश्वास जताया है। 
कार्यक्रम में मंडलीय मंत्री हेमंत पैन्यूली ने प्रांतीय कार्यकारिणी से अनुरोध किया की प्राथमिकता के आधार पर शिक्षक समस्याओं का निराकरण करें। प्रांतीय महामंत्री रमेश चंद्र पैन्यूली ने सभी शिक्षको को आश्वस्त किया कि शिक्षकों के प्रकरणों के निराकरण के लिए निरंतर शासन, और विभाग के साथ वार्ताएं आयोजित की  जा रही हैं। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत जी लगातार शिक्षक समस्याओं के निराकारण के लिए काम कर रहे हैं। प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि अपने गृहनगर में इस सम्मान समारोह से वे अभिभूत हैं और अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी अपने शिक्षकों की गरिमा से कभी समझौता नहीं करेगी। और सरकार, विभाग के साथ समन्वय बना कर शिक्षक समस्याओं के निराकारण और शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए काम करते रहेंगे। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज गालुडधार की शिक्षिका सुषमा बिष्ट नकोटी की पुस्तक, मणिकर्णिका और सफेद भालू का विमोचन भी किया गया। प्रांतिय महामंत्री रमेश पैन्यूली और राम सिंह चौहान ने वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक दिनेश नौटियाल को प्रांतीय कार्यकारिणी का संरक्षक घोषित किया।
     कार्यक्रम में प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजवान, प्रांतीय प्रवक्ता प्रणय बहुगुणा, प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजमोहन रावत, जिलाध्यक्ष दिलवर रावत, जिला मंत्री बुद्धि प्रसाद भट्ट, उपाध्यक्ष हितेंद्र पंवार, संयुक्त मंत्री, जितेंद्र बिष्ट, उत्तरकाशी के जिला मंत्री बलवंत असवाल, चंबा ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कोठियाल, पूर्व जिला मंत्री उत्तरकाशी अनिल बडोनी, पूर्व उपाध्यक्ष विनोद पैन्यूली, मंडल उपाध्यक्ष यशपाल राणा, प्रताप नगर ब्लॉक अध्यक्ष कांति शरण कठैत, विकासनगर अध्यक्ष अनिल राणा, विजयपाल रावत, सुरेश रतूड़ी, जय प्रकाश गौड़, रानी पायल दाताराम पुरवाल, विजय राज मियां, प्रमोद डोभाल, आदि बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...