Skip to main content

Himwant Educational News: दुखद: राजकीय इंटर कॉलेज गोनीखाल टिहरी गढ़वाल के प्रवक्ता राकेश चमोली ने हिमालयन अस्पताल जॉली ग्रांट में ली अंतिम सांस, परिजनों पर टूटा दुख का पहाड़, शिक्षकों में शोक की लहर

Himwant Educational News: टिहरी गढ़वाल में कीर्ति नगर क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज गोनीखाल में प्रवक्ता संस्कृत पद पर कार्यरत शिक्षक राकेश चमोली का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से टिहरी के शिक्षकों में शोक की लहर व्याप्त हुई है।
  राजकीय इंटर कॉलेज गोनीखाल में बतौर संस्कृत प्रवक्ता राकेश चमोली उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल जोली ग्रांट में भर्ती थे। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण आज सुबह अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं शिक्षकों में भी शोक की लहर व्याप्त हुई है। दिवंगत शिक्षक राकेश चमोली व्यवहार कुशल और मिलनसार होने के साथी एक ऊर्जावान शिक्षक भी थे। वह राजकीय शिक्षक संघ की सक्रिय सदस्य के रूप में वर्षों से अपना बेहतर योगदान दे रहे थे और वर्तमान समय में राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी  सदस्य भी मनोनीत थे। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय मंडलीय और जनपद जनपद स्तरीय पदाधिकारियों ने उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...