Skip to main content

Rajkiy Shikshak Sangh Uttrakhand: संघ की शक्ति पर बनाए रखें भरोसा, शीघ्र होगा शिक्षकों की मांगों का निराकरण, प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर दी आंदोलन की प्रगति की जानकारी

Himwant Educational News: राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षकों को आंदोलन के सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने और शीघ्र समाधान निकलने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि राजकीय शिक्षक संघ लगातार उच्चाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर शिक्षकों की सभी मांगों के समाधान के लिए प्रयासरत है और इसके लिए उच्च अधिकारियों से कुछ मांगों को लेकर सकारात्मक आश्वासन भी मिले हैं। प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर राजकीय शिक्षक संघ के महामंत्री रमेश पैन्यूली के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए कहा है कि
   "सम्मानित साथियों सादर प्रणाम ।जैसा कि सुबह अवगत कराया गया था कि व्यस्तता के कारण माननीय मुख्यमंत्री जी और महानिदेशक जी कल ही राजधानी आये हैं और आज ही तत्क्रम में महानिदेशक जी ने सांयकाल छः बजे मुझे और महामंत्री जी को बुलाया और माननीय मंत्री शिक्षा जी के साथ सहमति बने बिन्दु पर प्रगति बताई ।1-पदोन्नति के संदर्भ में विभाग ने ट्रिब्युनल में विशेष याचिका दाखिल की है जिसकी निर्धारित तिथि अभी नहीं मिली संभवतः यथाशीघ्र मिलेगी और रिज़ल्ट भी सकारात्मक आयेगा ऐसा विश्वास जताया गया 2-5400/राजपत्रित की शासन की सारी पृच्छायें पूरी कर ली गई है जल्दी ही आदेश निर्गत का आश्वासन 3-अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण पर कुछ और पृच्छा शासन की हैं जो कल अपर निदेशक माध्यमिक जी दे देंगे 4-यात्रा अवकाश या माता-पिता के निधन पर एक बार 15 दिन का अवकाश में से कोई एक पर संभावना बन रही है परन्तु द्वितीय चरण में 4-प्रधानाचार्य भर्ती का विरोध कोई समभाव रास्ता तलाश जायेगा 4-चयन प्रोन्नति पर एक वेतन वृद्धि अपने अंतिम चरण में कल महानिदेशक जी स्वयं वित से वार्ता करेंगे के साथ प्रथम चरण की बैठक समाप्त हुई द्वितीय चरण की कल हो सकती है जो महत्वपूर्ण होगी ।सम्मानित साथियों निश्चिंत रहें किसी का भी उत्पीड़न नहीं होगा यह विश्वास आपकी प्रांतीय कार्यकारिणी आपको देती है ।बैठक 6-20 सांय से 7-15 सांय तक चली, बैठक में डॉ मुकुल सती जी महावीर बिष्ट जी अपर निदेशक तथा महानिदेशक जी तथा दूरभाष पर सचिव विद्धालयी शिक्षा जी एवम् अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ॥अटल स्कूलों के संदर्भ में शनिवार को बैठक होगी और सोमवार या मंगल तक पदास्थापना धन्यवाद प्रांतीय कार्यकारिणी राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड"

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...