Skip to main content

School Education Uttarakhand: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, शिक्षा महानिदेशक के साथ शिक्षक संघ की बैठक में इन मुद्दों पर बनी सहमति, 5400 ग्रेड पे वाले शिक्षक अगले दो दिन में घोषित हो सकते हैं राजपत्रित घोषित, एलटी से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति का निकला यह रास्ता

Himwant Educational News: राजकीय शिक्षक संगठन के द्वारा शिक्षकों की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर बड़ी खबर सामने है, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी की शिक्षक संघ के पदाधिकारियो के साथ बैठक संपन्न हुई है, जिसमें कई मांगों पर सहमति बनी है। 5400 ग्रेड पे के शिक्षकों को राजपत्रित घोषित किए जाने को लेकर 2 दिन के भीतर आदेश जारी करने का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही एलटी से प्रवक्ता पदों पर प्रमोशन को लेकर मंगलवार को ट्रिब्यूनल कोर्ट  में विभाग की ओर से याचिका दायर की जाएगी।
इन दो और बिंदुओं पर बनी सहमति
शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के साथ प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर शिक्षक संघ को आश्वासन मिला है, जिसके तहत 5400 ग्रेड पे कि शिक्षकों को राजपत्रित घोषित किए जाने को लेकर 2 दिन के भीतर आदेश जारी होने का आश्वासन दिया गया है, तो वहीं अंतरमंडलीय ट्रांसफर किए जाने का भी आदेश दो दिन के भीतर किए जाने का आश्वासन मिला है। इसके साथ ही इसके साथ ही एलटी से प्रवक्ता पदों पर प्रमोशन को लेकर मंगलवार को ट्रिब्यूनल कोर्ट  में विभाग की ओर से याचिका दायर की जाएगी। शिक्षा सचिव रवि नाथ रमन ने इसके लिए निदेशक माध्यमिक सीमा जौनसारी को अधिकृत किया है। विभाग की ओर से मंगलवार को ही ट्रिब्यूनल में याचिका दायर किए जाने की संभावना है।

राजकीय शिक्षक संघ की आगे की क्या होगी रणनीति
राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान का कहना है कि शिक्षा महानिदेशक के साथ हुई बैठक सकारात्मक रही है। जो आश्वासन शिक्षा महानिदेशक की तरफ से दिए गए हैं यदि उन पर दो दिन के भीतर आदेश जारी होते हैं तो उसके बाद संगठन विचार करेगा कि शिक्षकों के हित में आगे क्या रणनीति तय की जाती है।
बैठक में यह रहे शामिल
शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के द्वारा हुई बैठक में निदेशक सीमा जौनशारी, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट, सयुक्त निदेशक आनंद भारद्वाज, कुंवर सिंह रावत राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री रमेश पैन्युली, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजवान, मीडिया प्रभारी प्रणय बहुगुणा, गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल देहरादून जनपद ज़िला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी एवं मंत्री अर्जुन सिंह उपस्थित रहे।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...