Skip to main content

Himwant Educational News: ग्राफिक एरा कॉलेज में सहपाठी छात्रों को चरस बेचने का था प्लान, बीसीए और बीबीए सेकंड ईयर के दो छात्र चरस तस्करी में यहां हुए गिरफ्तार,

Himwant Educational News: ग्राफिक एरा कॉलेज में सहपाठी छात्रों को चरस बेचने का था प्लान, बीसीए और बीबीए सेकंड ईयर के दो छात्र चरस तस्करी में यहां हुए गिरफ्तार, तीसरे आरोपी का हाल में ही हो चुका था प्लेसमेंट, पुलिस ने तीनों को भेजा जेल
    हरिद्वार पुलिस ने शुक्रवार की शाम को चंडीघाट चौकी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान बिना नम्बर की लग्जरी कार सवार तीन चरस तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने कार से 01 किलो चरस, 03 एप्पल मोबाइल, 01 लैपटॉप, नगदी बरामद की है। जांच पड़ताल में चरस तस्करों में दो ग्राफिक एरा कालेज देहरादून के बीबीए और बीसीए सेकेंड ईयर के छात्र निकले हैं, जबकि तीसरे आरोपी का मर्चेंट नेवी में हाल ही में सलेक्शन हुआ है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वह चरस को हल्द्वानी से खरीदकर ग्राफिक एरा कालेज देहरादून के स्टूडेस को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
01 किलो चरस, 01 लैपटॉप, नगदी, 02 एप्पल मोबाइल, एक कार बरामद
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीती शाम श्यामपुर थाना पुलिस चंडीघाट चौकी पर चैकिंग अभियान में जुटी थी। इसी दौरान बिना नम्बर प्लेट के एक आई-20 कार तेज रफ्तार से हरिद्वार की ओर आती नजर आयी। पुलिस ने बिना नम्बर कार को रोकने का सकेंत दिया, तो कार चालक पुलिस के चैकिंग अभियान को देखते हुए उसके द्वारा कार को चीला मार्ग की ओर बढा दिया। जिसपर पुलिस को शक होने पर कार को घेर कर रोक लिया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने तलाशी लेने पर कार से 01 किलो चरस, एक लैपटॉप, नगदी और तीन एप्पल मोबाइल बरामद किये।
आरोपियों ने यह दिया अपना परिचय
उन्होने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अर्जुन मनारिया पुत्र पुष्पेन्द्र कुमार निवासी म.न. 02 छोटा भारूवाला देहरादून, तरूण बिष्ट पुत्र मदन बिष्ट निवासी शक्ति फार्म, सितारंगज उधमसिंहनगर और अक्षत रावत पुत्र गोपाल रावत निवासी दुर्गा बिहार, विकासनगर देहरादून बताते हुए खुलासा किया कि अर्जुन मनारिया का मर्चेंट नेवी में सलेक्शन हुआ था, केवल कॉल लेटर आना बाकी है। वहीं तरुण बिष्ट बीबीए और अक्षत रावत बीसीए के ग्राफिक एरा कालेज देहरादून में सेकेंड ईयर के छात्र है। तीनों चरस को हल्द्वानी से खरीदकर ग्राफिक एरा कालेज देहरादून के स्टूडेस को बेचने के लिए ले जा रहे थे।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने चरस की तस्करी में इस्तेमाल कार को सीज कर दिया। कार सवार चरस तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा, चंडीघाट चौकी प्रभारी अशोक रावत और कांस्टेबल तेजेन्द्र सिंह शामिल रहे।
आपके परिवार में भी यदि कक्षा 6 से 12वीं तक के कोई विद्यार्थी हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकती है। Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्नाइट टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन अवार्ड्स 2023, कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों और अभिभावकों के लिए अच्छी खबर, Vivo Ignite Award के लिए 7 जनवरी तक यहां कर लें ऑनलाइन आवेदन, लाखों नगद पुरस्कार के साथ शानदार अवार्ड

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...