Skip to main content

Mukhyamantri Medhavi Chhatra Protsahan Yojana: उत्तराखंड मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के लिए ऐसे करें आवेदन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के 487 परीक्षा केन्द्रों पर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति -जूनियर स्तर (कक्षा-6) एवं माध्यमिक स्तर (कक्षा-9) हेतु चयन परीक्षा दिनांक 08 अगस्त 2024 (बृहस्पतिवार) को दो पालियों में (समय 10:00-12:00 एवं 01:30 - 03:30) आयोजित की जाएगी। परिषद की और से विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित कर समस्त परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केदो पर उपस्थित रहने की निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में अध्यनरत छात्र छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए Mukhyamantri Medhavi Chhatra Protsahan Yojana मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के माध्यम से कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के मेधावी छात्र छात्राओं को 600 रु से 1200रु प्रतिमाह छात्रवृति दी जाती है। ताकि छात्रों को आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी शिक्षा को बीच में छोड़ने की आवश्यकता ना पड़े। इस योजना के बारे में और भी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को आगे पढ़ें।

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य

उत्तराखंड सरकार द्वारा Mukhyamantri Medhavi Chhatra Protsahan Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करना एवं उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को इस योजना के माध्यम से प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।
इस योजना के संचालन से राज्य में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार किया जा सकेगा। साथ ही छात्रों की उपस्थिति को बढ़ाने में भी इस योजना का महत्वपूर्ण योगदान होगा। उत्तराखंड के सभी छात्र-छात्राएं जो इसकी पात्रताओं को पूरा करते हैं वह मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का लाभ ले सकते हैं।
उत्तराखंड सीएम मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के लाभ

• इस योजना का लाभ उत्तराखंड के सभी छात्र छात्राओं को दिया जाएगा।

• इस योजना के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के छात्र छात्राओं को 75% उपस्थिति रहने पर छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा।

• उत्तराखंड सरकार द्वारा मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थी छात्रों को ₹600 से लेकर ₹1200 तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

• इस योजना में दी जाने वाली छात्रवृत्ति की राशि सीधे लाभार्थी छात्र के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

• मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के माध्यम से राज्य के करीब 55000 छात्र छात्राओं को छात्रवत्ति का लाभ प्रदान किया जाएगा।

• इस योजना के जरिए राज्य में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा।

• इस योजना के माध्यम से छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

छात्रवृत्ति हेतु छात्रों के लिए योग्यता
  •  कक्षा 6वीं ब्लॉक स्तर पर कक्षा 5 पास छात्रों के बीच प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर श्रेष्ठ 10% को
  • 7वीं कक्षा, 6 में 75% उपस्थिति के साथ 60% अंक अनिवार्य
  • 8वीं कक्षा, 7 में 75% उपस्थिति एवं 60% अंक अनिवार्य
  • 9वीं कक्षा,  ब्लॉक स्तर पर कक्षा 8 पास छात्रों के बीच प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर श्रेष्ठ 10% को
  • 10वीं कक्षा, 9 में 75% उपस्थिति एवं 70% अंक अनिवार्य
  • 11वीं कक्षा, उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10 वीं परीक्षा में 80% अंक प्राप्त करने पर
  • 12वीं कक्षा, 11 में 75% उपस्थिति एवं 75% अंक प्राप्त करना अनिवार्य
इस योजना के तहत दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि (कक्षा अनुसार)

उत्तराखंड सरकार द्वारा के मंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि क्रमश 600 से 1200₹ तक है।

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता

इस योजना में आवेदन करने के लिए लाभार्थी छात्र छात्राओं को सबसे पहले नीचे दिए गए पात्रताओं के अनुरूप होना होगा।

  • जो भी छात्र छात्राएं इस योजना में आवेदन करना चाहते है वह उत्तराखंड राज्य के मूल निवासी होने चाहिए।
  •  इस योजना का लाभ केवल सरकारी शिक्षण संस्थानों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को ही मिलेगा।
  • कक्षा 6 से लेकर 12 तक के छात्रों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • आवेदन करने वाले विद्यार्थी का किसी भी बैंक में खाता खुला होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक भी होना चाहिए।

मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो


उत्तराखंड मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के लिए ऐसे ऐसे करेआवेदन 

उत्तराखंड राज्य के ऐसे इच्छुक छात्र-छात्राएं जो Mukhyamantri Medhavi Chhatra Protsahan Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें हम बता दें कि इस योजना के तहत उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को ही छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा। छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन एससीईआरटी उत्तराखंड देहरादून के द्वारा किया जाएगा। जिसकी जानकारी छात्रों को उनके स्कूल से प्राप्त हो जाएगा। छात्रवृत्ति से संबंधित अन्य जानकारी के लिए छात्रों को अपने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करना होगा।

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...