Skip to main content

Principal Direct Recruitment: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का मामला पहुंच सकता है सुप्रीमकोर्ट, सीधी भर्ती के लिए जारी विज्ञप्ति में तमाम खामियां- राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल

Himwant Educational News: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच सकता है। राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल अध्यक्ष और मंत्री ने प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती के लिए जारी की गई विज्ञप्ति में अनेक खामियां गिनाते हुए प्रांतीय कार्यकारिणी से इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में रखने की अपील की है।
     विद्यालयी शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती का विरोध और शतप्रतिशत पदोन्नतियों की मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ का विरोध थम नहीं रहा है। संघ इन पदों पर सीधी भर्ती का शुरू से ही विरोध करता रहा है। इन पदों पर लोक सेवा आयोग द्वारा सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने के बाद राजकीय शिक्षक संघ सहित शिक्षकों के विभिन्न वर्गों द्वारा मौजूदा समय में नैनीताल हाईकोर्ट में सात याचिकाएं लंबित है। सीधी भर्ती के लिए जो मानक बनाए गए हैं उनसे केवल पांच प्रतिशत के लगभग ही शिक्षक सीधी भर्ती के लिए अर्हता पूरी करते हैं। इन पदों पर भारती के लिए जहां एलटी संवर्ग के शिक्षकों को मौका ही नहीं मिल पा रहा है वही 50 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षक भी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं। हाल ही में नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा 50 वर्ष से अधिक आयु के कुछ याचिकाकर्ताओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन करने की अनुमति दी गई है। 
     उधर राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल तथा मंत्री हेमंत पैन्यूली ने प्रांतीय कार्यकारिणी से इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि विभाग और शासन द्वारा शिक्षकों की पदोन्नति की मांग को वर्षों से लटकाये रखा गया है। जिस कारण कई शिक्षक बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत हो रहे हैं। प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती के लिए जो विज्ञप्ति जारी की गई है उसमें भी अनेक खामियों के कारण 95% शिक्षक आवेदन ही नहीं कर पा रहे हैं।
हिमवंत ई-पत्रिका को यहां Follow करें।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...