Skip to main content

Scholarship: छात्र-छात्रों को लिए अच्छी पहल, छात्रवृत्ति के लिए अब हर साल नहीं करना पड़ेगा आवेदन, जब तक अध्यनरत रहेंगे मिलती रहेगी स्कॉलरशिप

उत्तराखंड के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली विभिन्न 10 छात्रवृत्तियों के लिए उन्हें अब हर साल आवेदन नहीं करना पड़ेगा। एक बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र-छात्राओं को पूरी शैक्षणिक अवधि में छात्रवृत्ति मिलती रहेगी।
    समाज कल्याण विभाग आईटी सेल के नोडल अधिकारी गोरधन सिंह के मुताबिक छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अब बार-बार प्रमाण पत्र देने की जरूरत नहीं होगी। छात्र-छात्राएं जब तक अध्ययनरत हैं, उन्हें एक बार रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रवृत्ति मिलती रहेगी। यदि कोई छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ता है और कुछ साल बाद शुरू करता है तो उन्हें फिर से छात्रवृत्ति के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। पूर्व में जारी आवेदन नंबर दिए जाने के बाद उन्हें फिर से छात्रवृत्ति मिलने लगेगी। नोडल अधिकारी के मुताबिक शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के तहत राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति को लेकर सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। निदेशालय की ओर से उन्हें बताया गया है कि इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करें।
पूर्व में यह थी व्यवस्था
देहरादून। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पूर्व में छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं को हर साल आवेदन करना पड़ता था। नई व्यवस्था से उन्हें छात्रवृत्ति के लिए स्कूल, कालेज, एवं विभाग के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगें न ही बार-बार प्रमाण पत्र देने होंगे। समाज कल्याण विभाग की ओर से जो 10 तरह की छात्रवृत्ति दी जा रही हैं। उन सभी के पोर्टल खोलने के लिए विभाग ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्तियां
- अनुसूचित जाति पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना
- अनुसूचित जनजाति पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना
- पूर्वदशम दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना
- अनुसूचित जनजाति पूर्वदशम छात्रवृत्ति
- ओबीसी एवं ईबीसी पूर्वदशम छात्रवृत्ति
- अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति
- ओबीसी दशमोत्तर छात्रवृत्ति
- ईबीसी दशमोत्तर छात्रवृत्ति
- अनुसूचित जाति पूर्वदशम छात्रवृत्ति
- अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...