Skip to main content

Golden Card Scheme: गोल्डन कार्ड योजना में सुधार के लिए होंगे यह बड़े बदलाव

Report by- Sudhanshu Dobhal

Golden Card Scheme for Uttarakhand Govt. Employee 
उत्तराखंड में राजकीय कर्मचारी और पेंशनर्स को कैशलेस इलाज की सुविधा देने के लिए शुरू की गई गोल्डन कार्ड योजना में सुधार के लिए बदलाव किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
   स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में गोल्डन कार्ड की खामियों को लेकर बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव के साथ ही स्वास्थ्य एवं वित्त विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स से जुड़ी इस योजना की दिक्कतों को दूर किया जाए। विदित है कि गोल्डन कार्ड योजना के तहत राज्य के कई प्राइवेट अस्पतालों ने इलाज से इंकार कर दिया है। इस वजह से कर्मचारी और पेंशनर्स की परेशानी बढ़ गई है। अस्पतालों का 150 करोड़ बकाया होने की वजह से अस्पताल नए मरीज एडमिट नहीं कर रहे हैं।
"गोल्डन कार्ड योजना के तहत सभी जरूरतमंद कर्मचारी, पेंशनर्स को इलाज मिल सके इसके लिए योजना में सुधार किया जा रहा है। मुख्य सचिव को योजना में आ रही सभी दिक्कतों को दूर कर नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।" - डॉ धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

योजना में बदलाव के लिए तीन प्रस्तावः 
गोल्डन कार्ड योजना में सुधार के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से तीन प्रस्ताव दिए गए हैं। इसमें गैप फंडिंग, थर्ड पार्टी बीमा और प्रीमियम बढ़ोत्तरी प्रमुख हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि कर्मचारी हित में जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए और प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाए। योजना से राज्य के तीन लाख कर्मचारी, पेंशनर्स जुड़े हुए हैं। लेकिन कई प्राइवेट अस्पतालों की ओर से इलाज बंद किए जाने से परेशानी हो रही है।

Comments

  1. वर्तमान में गोल्डन कार्ड से कैशलेस इलाज न होने के कारण गंभीर रोगियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | जल्द से जल्द इस योजना पर निर्णय होना चाहिए जिससे गंभीर रोग से ग्रसित रोगियों का इलाज समय पर हो सके |

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...