Skip to main content

CM SHRI School Scheme: पीएम श्री स्कूलों की तर्ज अब उत्तराखंड में बनेंगे सीएम श्री स्कूल

Himwant Educational News
उत्तराखंड में गुणवत्तापरक शिक्षा को केंद्र में रखकर पीएम श्री स्कूल योजना की भांति सीएम-श्री स्कूल योजना शुरू होने जा रही है।  इन स्कूलों में  भी पीएम-श्री स्कूल की भांति स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, व्यावसायिक कौशल एवं उद्यमिता लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। राज्य में आदर्श विद्यालय, अटल उत्कृष्ट विद्यालय और पीएम श्री स्कूल योजना के बाद अब सीएम श्री स्कूल योजना कितनी कारगर साबित होगी यह समय ही बता पाएगा, हालांकि जानकारों को मानना है कि शिक्षा के क्षेत्र मे जितने अधिक प्रयोग किये जा रहे हैं परिणाम उतने  अच्छे नहीं मिल पा रहे हैं।
   राज्य में संख्या की दृष्टि से सरकारी शिक्षण संस्थाएं जितना अधिक संख्या में हैं, गुणवत्ता के मोर्चे पर उन्हें उतना ही चुनौती से जूझना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री धामी इस चुनौती से निपटने के लिए शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंथन कर चुके हैं। उन्होंने शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भावना के अनुरूप विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए सीएम-श्री स्कूल योजना को शीघ्र क्रियान्वित करने पर बल दिया। इनमें बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान दिया जाएगा।
   पीएम-श्री योजना की भांति इस योजना में चिह्नित प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में छात्र-केंद्रित शिक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षण कार्य बोझिल न होने पाए और विषयों का प्रस्तुतीकरण रोचक ढंग से हो, इस पर जोर रहेगा। वर्तमान में प्रदेश में पीएम-श्री विद्यालयों की संख्या 225 है। इसी भांति सीएम-श्री योजना का प्रस्ताव राज्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। इस योजना में चरणबद्ध ढंग से विद्यालयों की स्थापना की जाएगी। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने कहा कि इस संबंध में विभाग को प्रस्ताव बनाने को कहा गया है।

Comments

  1. अत्यन्त उपयोगी होने की संभावना ।

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...