Video
CM Dhami spoke to Angel Chakma's father and assured him that the culprits would not be spared.
नस्लीय टिप्पणी का विरोध करना त्रिपुरा के छात्र के जीवन पर पड़ा भारी, 17 दिनों तक मौत से किया संघर्ष, पुलिस ने पांच हमलावरों को किया गिरफ्तार
Himwant Live: देहरादून में MBA की पढ़ाई कर रहे त्रिपुरा के एक छात्र की निर्मम हत्या ने उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश के और विशेषकर पूर्वोत्तर राज्यों को झकझोर कर रख दिया है। युवक की मौत के बाद से ही पूरे पूर्वोत्तर छात्र समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया है। नस्लीय टिप्पणी युवकों ने चाकू से किया था हमला
त्रिपुरा निवासी एंजेल चकमा देहरादून की जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में MBA का छात्र था। 9 दिसंबर को एंजेल सेलाकुई क्षेत्र में अपने भाई के साथ दुकान में सामान लेने के लिए गया था। आरोप है कि हमलावरों ने पहले एंजेल पर चाइनीज, चिंकी, मोमोज जैसे नस्लीय और अपमानजनक कमेंट्स किए।
देखें वीडियो
After a 17-day struggle, Angel Chakma lost the battle for life.
17 दिनों इलाज के बाद हुई मौत
दोनों भाइयों ने जब इसका विरोध किया, तो युवकों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल एंजेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह 17 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। इलाज के दौरान ही एंजेल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में 14 दिसंबर को कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
पूर्वोत्तर छात्र समुदाय में गहरा आक्रोश
युवक की मौत की खबर सामने आते ही पूरे पूर्वोत्तर छात्र समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया। इस घटना के बाद पूर्वोत्तर राज्यों से आए छात्रों ने सोशल मीडिया पर न्याय दिलाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर एंजेल चकमा के लिए इंसाफ की मांग उठ रही है।
टिहरी गढ़वाल: घरेलू झगड़े में भाई भाभी ने काट दिए थे अंग्रेज सिंह के हाथ, अब मां ने लगाए गम्भीर आरोप, देखें वीडियो

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।