दुखद: पीजी कॉलेज नई टिहरी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गुरुपद गुसाईं का हार्ट अटैक से निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर हुई व्याप्त

डॉ गुरुपद सिंह गुसाईं 

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नई टिहरी में भौतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ गुरुपद सिंह गुसाईं का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से नई टिहरी में शोक की लहर व्याप्त हुई है। 40 वर्षीय डॉ गुरुपद सिंह गुसाईं बेहद सरल और मिलनसार स्वभाव के थे। वह अपने पीछे पत्नी डॉ संध्या गुसाईं और दो बच्चों सहित परिवार को छोड़ गए हैं।
      डॉ गुरुपद सिंह गुसाईं गढ़वाल विश्वविद्यालय के एक होनहार विद्यार्थी रहे और अपनी कड़ी मेहनत के चलते वह कम उम्र में ही उच्च शैक्षिक संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर बन गए थे। टिहरी जिले के भिलंगना विकासखंड की पट्टी नैलचामी निवासी डॉक्टर गुरुपद अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके अचानक चले जाने से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी डॉ संध्या गुसाईं भी शिक्षिका हैं और इन दिनों प्रतापनगर विकासखंड में प्रवक्ता भौतिक विज्ञान पद पर कार्यरत हैं। 

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और हिम्मत दें। ॐ शांति।




Comments