Skip to main content

Himwant Live: महिला कांस्टेबल ने नर्सिंग भर्ती आंदोलनकारी महिला को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

देहरादून में उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएम आवास कूच किया. नर्सिंग भर्ती में वर्षवार प्रणाली लागू करने, परीक्षा प्रक्रिया खत्म करने और बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों पर रोक लगाने की मांग उठी. इसी दौरान एक महिला कांस्टेबल द्वारा नर्सिंग कर्मी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया.
  देहरादून में सोमवार को उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया. अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ ने आज सीएम आवास की ओर कूच किया. मंच की मुख्य मांग है कि नर्सिंग भर्ती को वर्षवार प्रणाली से लागू किया जाए और परीक्षा आधारित प्रक्रिया को निरस्त किया जाए. उनका कहना है कि राज्य में नर्सिंग के 2500 से अधिक खाली पदों पर वर्षवार मेरिट के आधार पर पारदर्शी नियुक्ति होनी चाहिए.
   प्रदर्शन के दौरान मंच के सदस्यों ने यह भी मांग रखी कि नर्सिंग भर्ती में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों पर रोक लगाई जाए और जो उम्मीदवार ओवर-एज हो गए हैं, उन्हें विशेष छूट प्रदान की जाए. प्रदर्शनकारी काफी समय से सरकार से इन मुद्दों पर बातचीत की मांग कर रहे हैं, लेकिन समाधान न मिलने पर उन्होंने सीएम आवास की ओर मार्च किया.
    इसी बीच माहौल तब अचानक तनावपूर्ण हो गया जब प्रदर्शनस्थल पर मौजूद एक महिला कांस्टेबल द्वारा एक नर्सिंग कर्मी को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया. वीडियो वायरल होते ही प्रदर्शन और उग्र हो गया तथा कई नर्सिंग कर्मचारियों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
मामले पर पुलिस का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहले यह पता लगाया जाएगा कि हाथापाई क्यों हुई और क्या वजह थी. इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. नर्सिंग कर्मचारियों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा.
कौन है यह महिला? Read more...


Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...