Skip to main content

UKPSC: लोक सेवा आयोग ने साल के अंत में निकाली दो भर्तियां, 14 जनवरी तक कर लें आवेदन

लोक सेवा आयोग उत्तराखंड ने साल के अंत में  दो नई भर्तियां निकाली हैं। इनका नोटिफिकेशन आयोग ने जारी कर दिया है। साथ ही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने वन दरोगा भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।

उत्तराखंड  लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिष्ठान में समूह-ग के तहत वैयक्तिक सहायक के 11 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। बृहस्पतिवार से इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में 20 से 29 जनवरी के बीच संशोधन का मौका दिया जाएगा। आयोग ने दूसरी भर्ती गृह विभाग के अंतर्गत विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक अधिकारी के तीन पदों के लिए निकाली है। इसके लिए 30 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार 27 जनवरी से पांच फरवरी के बीच कर सकेंगे। प्रमाणपत्रों की स्व: प्रमाणित छायाप्रति, ऑनलाइन आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के साथ 20 फरवरी तक आयोग कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

Join Himwant Live WhatsApp group

वन दरोगा भर्ती का अंतिम परिणाम जारी
यूकेएसएसएससी ने वन दरोगा भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। 22 जून को आयोग ने ये परीक्षा कराई थी। चयनितों की शारीरिक मापजोख 20 से 22 नवंबर के बीच कराई गई थी। इसके बाद अभिलेख सत्यापन 26 नवंबर से एक दिसंबर के बीच कराई गई थी। अब आयोग ने अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। 120 अभ्यर्थियों का परिणाम वन विभाग को भेज दिया गया है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...