राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय थौलधार में “The Learning Feast" का हुआ शानदार आयोजन, विभिन्न गतिविधियों के जरिए बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय थौलधार में नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अंतर्गत “The Learning Feast : बाल शोध मेला 2026” का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा स्टाल लगाकर अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा तैयार की गई मासिक पत्रिका “फ्योंली” का स्टाल आकर्षण का केंद्र बना रहा।
कार्यक्रम में गणित स्टॉल में Estimation Center एवं Tangram बच्चों ने अनुमान लगाने की क्षमता को खेल-खेल में प्रस्तुत किया । टेनग्राम गतिविधियों के माध्यम से आकृतियों की समझ, समस्या समाधान एवं तार्किक सोच को प्रदर्शित किया गया, जिसमें आगंतुकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। EVS (पर्यावरण अध्ययन) स्टॉल में बच्चों ने पर्यावरण एवं विज्ञान से जुड़े विभिन्न कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए, जैसे जल संरक्षण, स्वच्छता, रोल प्ले आदि । इन मॉडलों ने बच्चों की वैज्ञानिक समझ और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को उजागर किया । पुस्तकालय एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉल में विद्यालय के प्रिंट-रिच वातावरण, पुस्तकालय संसाधनों एवं डिजिटल सुविधाओं का प्रदर्शन किया गया । इस स्टॉल ने यह दर्शाया कि किस प्रकार विद्यालय आधुनिक तकनीक एवं पुस्तकों के माध्यम से बच्चों के सीखने को समृद्ध बना रहा है । “थौलधार का समृद्ध इतिहास” स्टॉल के माध्यम से स्थानीय इतिहास, संस्कृति एवं परंपराओं को प्रदर्शित किया गया, जिससे बच्चों में अपने क्षेत्र के प्रति जुड़ाव एवं गर्व की भावना विकसित होती है ।
इस अवसर ब्लॉक ज्येष्ठ प्रमुख थौलधार सुनीता देवी, डायट प्राचार्य दीपक रतूड़ी जी, खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड थौलधार हिमांशु कुमार श्रीवास्तव, डायट प्रवक्ता देवेंद्र सिंह भंडारी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जिला समन्वयक प्रमोद पैन्यूली, आजम, हिमोत्थान सोसाइटी के जिला समन्वयक दुर्गा प्रसाद कसवाल, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष थौलधार दिनेश रावत, जूनियर शिक्षक संघ मंत्री राकेश चमोली, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष दिनेश जुयाल सहित कई लोग शामिल रहे।


Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।