इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए उत्तराखंड के इन 13 छात्रों का चयन, राजकीय इंटर कॉलेज चमराड़ा देवी भरपूर देवप्रयाग की छात्रा इशिका रावत का डिवाइस बना रहा आकर्षण का केंद्र
इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत देहरादून के डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में संपन्न हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी SLEPC में उत्तराखंड की 13 छात्र छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चमराड़ा देवी भरपूर देवप्रयाग की छात्रा इशिका रावत द्वारा जंगली जानवरों को दूर भगाने के लिए तैयार किया गया डिवाइस आकर्षण का केंद्र बना रहा।
उत्तराखंड में बाघ एवं अन्य जंगली जानवरों के लगातार होते हमलो से बचाव हेतु अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चमराड़ा देवी भरपूर देवप्रयाग की छात्रा इशिका रावत के द्वारा अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के मार्गदर्शन में जंगली जानवरों को दूर भगाने के लिए एक डिवाइस का निर्माण किया गया है। इस डिवाइस में अल्ट्रासोनिक ध्वनि तरंगों का उपयोग किया गया है। इंस्पायर अवार्ड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इस आइडिया का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसमें 10 से 15 वर्ष के छात्र छात्राओं से नवाचारी विचारों को आमंत्रित किया जाता है। पूरे देश से सबसे पहले एक लाख नवाचारी विचारों को चयनित करने के बाद जनपद स्तर पर प्रतियोगिता फिर राज्य स्तरीय पर प्रतियोगिता करवाकर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन किया जाता है। इस प्रतियोगिता में बच्चों को साकुरा साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जापान जाने का भी अवसर प्राप्त होता है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल120 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें 13 प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।