INSPIRE Award MANAK: इंस्पायर अवार्ड राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (SLEPC) डॉल्फिन इंस्टीट्यूट देहरादून में 16 व 17 अप्रैल को होगी संपन्न, देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल ने बाल वैज्ञानिकों से की यह अपील
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तराखण्ड द्वारा इंस्पायर अवार्ड योजना के अन्तर्गत 13वीं राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता SLEPC का आयोजन 16 और 17 अप्रैल को डॉल्फिन (पी.जी.) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एण्ड नेचुरल साइंसेस, मांडुवाला, देहरादून में किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत शामिल रहेंगे।
इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के अंतर्गत 13वीं राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता SLEPC का आयोजन आगामी 16 एवं 17 अप्रैल को देहरादून स्थित डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में होने जा रहा है। SLEPC 2023-24 में उत्तराखंड के सभी जिलों से चयनित बाल वैज्ञानिक अपने मॉडल्स और प्रोटोटाइप के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी देते हुए देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने कहां है कि दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रविनाथ रमन सचिव विद्यालय शिक्षा, और दीप्ति सिंह महानिदेशक विद्यालय शिक्षा, उत्तराखण्ड के साथ ही दुर्गेश पंत महानिदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तराखण्ड कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
![]() |
| विनोद कुमार ढौंडियाल मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून |
| कार्यक्रम के दूसरे दिन 17 अप्रैल 2026 को चयनित प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि बंदना गर्थ्याल निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण, विशिष्ट अतिथि पदमेन्द्र सकलानी अपर निदेशक एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड मौजूद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून विनोद कुमार ढौंडियाल ने पूर्व में संपन्न जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता DLEPC में चयनित बाल वैज्ञानिकों को पूरी तैयारी के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इंस्पायर अवार्ड (मानक योजना) मुख्य रूप से कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों को 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करता है, ताकि वे अपने नवोन्मेषी विज्ञान मॉडल बना सकें। इस योजना के तहत, सरकार छात्रों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करने के लिए उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों में भाग लेने का अवसर देती है। उत्तराखंड के छात्र इस योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बन चुके हैं। |



Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।